Author: Vandna Verma

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): शहर के लोगों को नकली देसी घी खिलाने वाली एक फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ है। सेहत विभाग की टीम ने बुधवार को छापेमारी कर सूर्या एंकलेव के साथ पड़ते रॉयल एंकलेव में स्थित फैक्टरी को सील किया है। टीम ने वहां से करीब 250 किलो नकली देसी घी बरामद किया है। साथ ही वहां से ऐसे स्प्रे भी बरामद किए हैं, जिससे डालडा की खुशबू देसी घी में बदल जाती थी। डीएचओ डॉ. सुरिंदर नंगल ने बताया कि सूचना के आधार पर टीम ने एसवी ट्रेडर पर रेड करके नकली देसी घी बरामद किया है। डीएचओ के…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में होली के दिन राज कुमार नाम के होम टीचर की लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से पीट पीटकर की हत्या कर दी गई। पुलिस लाश को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। इस घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। विनोद नगर में रहने वाला होम टीचर राज कुमार स्कूली बच्चों से लेकर बड़े-बड़े बच्चों के घर जाकर पढ़ाते थे। सोमवार देर शाम राज कुमार गाजीपुर ट्यूशन पढ़ाने के लिए घर से निकले थे। देर रात वे खून से लथपथ आशिर्वाद अपार्टमेंट्स के बाहर पड़े…

Read More

एस.ए.एस. नगर (वीकैंड रिपोर्ट): डी.पी.आई. सैकेंडरी शिक्षा कार्यालय की ओर से कोरोना वायरस से बचाव के लिए शिक्षा विभाग के कर्मचारियों, अध्यापकों को बायोमिट्रिक मशीनों से हाजरी लगाना बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं। सहायक निर्देशक की ओर से समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों व स्कूलों के प्राध्यापकों को जारी निर्देशों में कहा गया है कि पंजाब सरकार, आम राज्य प्रबंधक विभाग (प्रबंधकीय अधिकारी शाखा-1) द्वारा बायोमिट्रिक मशीनों से हाजरी लगाना बंद करने संबंधी आगामी आदेश तक सर्कुलर जारी किया गया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से कोरोना वायरस के कुप्रभाव से बचाव के लिए सावधानी…

Read More

इटली (वीकैंड रिपोर्ट): दुनिया भर में चीन से कोरोना वायरस फैला। उसकी वजह से पूरी दुनिया में लाखों लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। लेकिन अब कोरोना का सबसे बड़ा खतरा इटली पर मंडरा रहा है। इटली में इस समय 10,149 लोग वायरस से संक्रमित हैं। यहां 631 लोग मारे गए हैं। यानी चीन के बाद दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा संक्रमित और सबसे ज्यादा मौतें। इटली की सड़कें, मॉल, रेस्टोरेंट सब खाली पड़े हैं। इंसानों की जगह कबूतर घूमते दिख रहे हैं। दुनियाभर में अभी 117,751 लोग संक्रमित हैं। जबकि, इस वायरस से 4292 लोगों की मौत हो चुकी…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): बुधवार को लगातार सातवें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी दर्ज की गई है। यानी आज ग्राहकों को एक लीटर पेट्रोल व डीजल के लिए रविवार के मुकाबले कम पैसे चुकाने होंगे। देश में बुधवार को तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत में 2.69 रुपये और डीजल की कीमत में 2.33 रुपये प्रति लीटर की गिरावट आई है। दिल्ली में आज पेट्रोल 70.29 और डीजल 63.01 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

Read More

मेष: आज का दिन आपके लिए कई मायनों में अच्छा होने के संकेत दे रहा है। जिससे आप अपने कामों को और तेजी से करने में सक्षम होंगे। आज शुभ ग्रहीय योग आपके कारोबारी जीवन को समृद्धि देने वाला होगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली की स्थिति होगी। किन्तु भूमि के मामलों में लगातार परेशान होंगे। वृषभ: आज आप अपने कामों को सुचारू रूप से करने की अनूठी पहल छेड़ सकते हैं। जिसका स्वागत संबंधित अधिकारियों द्वारा होगा। सेहत के लिए वैसे आज का दिन कुछ ज्यादा सही नहीं होगा। अच्छी सेहत पाने के लिए नियमित रूप से व्यायाम की जरूरत…

Read More

जम्मू (वीकैंड रिपोर्ट): जम्मू-कश्मीर कोआपरेटिव बैंक में 223 करोड़ का लोन घोटाला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने प्रारंभिक जांच में घोटाले की पुष्टि होने पर बैंक के चेयरमैन, संबंधित अधिकारियों और लाभार्थी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों के घर और ठिकानों पर छापे मारे जा रहे हैं। इस मामले में बैंक चेमयरैन ने एक गैर पंजीकृत कोआपरेटिव सोसायटी के साथ मिलकर लोन जारी करवा दिया। एसीबी अब गहन छानबीन में जुट गई है। शिकायत की प्रारंभिक जांच में एंटी करप्शन ब्यूरो ने पाया कि बैंक के चेयरमैन मोहम्मद शफी डार, अन्य अधिकारियों और लाभार्थी हिलाल…

Read More

छत्तीसगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): जहां लोग त्यौहारों को खुशियों के शुभ मौके से जोड़ कर देखते हैं और शुभ प्रतीक मानते हैं तो वहीं ऐसे भी कई गांव हैं जहां होली मनाना अशुभ माना जाता है। छत्तीसगढ़ के कुछ ऐसे गांव हैं जहां माना जाता है कि अगर कोई गुलाल उड़ता है तो ये उसके लिए भायनक साबित होता है। जी हां, लोगों का कहना है कि इस मान्यता की वजह से पिछले 100 सालों से गांव में होली नहीं मनाई गई। लोगों का दावा है कि अगर किसी ने अगर होली के रंगों को उड़ा दिया तो उसकी मौत पक्की…

Read More

बटाला (वीकैंड रिपोर्ट): सोमवार को बटाला के एक गांव में पहुंचे इटली से आए एक बच्चे में कोरोना वायरस के लक्षण दिखे। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चे के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. संजीव भल्ला ने बताया कि बटाला के एक गांव में एक परिवार कुछ दिन पहले इटली से आया था। 5 साल के इस बच्चे को खांसी, जुकाम और हल्का बुखार होने पर परिवार के सदस्य उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में बच्चे की जांच की गई। कोरोना वायरस से मिलते जुलते लक्षण दिखने पर बच्चे को तुरंत स्पेशल एंबुलेंस से जिला…

Read More

पुणे (वीकैंड रिपोर्ट): पुणे में कोरोना वायरस से जुड़ा महाराष्ट्र का पहला केस सामने आया है। इसमें पति-पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित बताए जा रे हैं। ये दोनों मरीज एक जनवरी को दुबई से पुणे लौटे थे। दोनों पुणे की एक ट्रेवल एजेंसी की ओर से आयोजित दुबई टूर के लिए खाड़ी देश गए थे। इन दोनों पति-पत्नी को एक जनवरी से अब तक कोई तकलीफ नहीं हुई लेकिन सोमवार सुबह उन्हें दिक्कत महसूस होने लगी। इसे देखते हुए दोनों पति-पत्नी पुणे के नायडू अस्पताल पहुंचे जहां उनका टेस्ट किया गया। दोनों के स्वाब लेकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में…

Read More