Author: Vandna Verma

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ गई है। सीएम केजरीवाल को कल से हल्का बुखार और गले में खराश की शिकायत है। अब उनका कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा। कल दोपहर से सारी मीटिंग कैंसिल कर दी गई और सीएम केजरीवाल ने किसी से मुलाकात नहीं की। उन्होंने अपने आपको आइसोलेट कर लिया है। गौरतलब है कि कल ही दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने अस्पतालों का बंटवारा कर दिया है। केजरीवाल सरकार की कैबिनेट ने फैसला किया है कि दिल्ली के अस्पताल, चाहे वो सरकारी हों या निजी उनमें अब सिर्फ दिल्लीवालों का ही इलाज…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा ढाई लाख को पार कर गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी अपडेट के मुताबिक, देश में कुल मरीजों का आंकड़ा 2 लाख 56 हजार 611 है, जिसमें 7 हजार 135 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1 लाख 24 हजार 95 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में अभी 1 लाख 25 हजार 381 एक्टिव केस हैं। बीते 24 घंटे में करीब 10 हजार नए मामले सामने आए हैं। कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित है। यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 89 हजार 975 हो…

Read More

मेष: इस सप्ताह मेष राशि के सम्पत्ति भावगत सूर्य एवं शुक्र का गोचर रहेगा। जो आपको कार्मिक जीवन में बढ़त बनाने के लिये कठिनता को देने वाला रहेगा। आप अपने कामों को और तीव्र गति से करने में लगे हुये रहेंगे। हालांकि सूर्य आपको किसी मामलें में सत्य की तलाश के लिये सक्रिय बनाने वाला रहेगा। पूजी निवेश एवं प्रवास को लेकर आप कुछ परेशान रहेंगे। हालांकि शुक्र की स्थिति आपके लिये धन एवं वैभव को दिलाने वाली रहेगी। जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। हालांकि सेहत का तालमेल कुछ गड़बड़ हो सकता है। जिससे आप परेशान रहेंगे। निजी संबंधों में साथी…

Read More

पटना (वीकैंड रिपोर्ट): लॉकडाउन के दौरान लाखों की संख्या में बिहार लौटे प्रवासी मजदूरों का दोबारा से अन्य राज्यों में पलायन शुरू हो चुका है। 1 जून से पूरे देश में ट्रेन सेवा शुरू होने के साथ ही बिहार के विभिन्न जिलों से प्रवासी मजदूरों का देश के अन्य राज्यों में जाने का सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो गया है। शुक्रवार को पूर्णिया से तकरीबन डेढ़ दर्जन प्रवासी मजदूरों को हरियाणा के पानीपत ले जाने के लिए बकायदा उनके मालिक ने एक बस भेजकर उन्हें वापस बुला लिया। हरियाणा नंबर की इस बस के ड्राइवर ने कहा कि…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): वैज्ञानिकों ने कहा है कि गंजे लोगों को कोरोना वायरस से खतरा अधिक हो सकता है और उनकी मौत की आशंका भी अधिक हो सकती है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि बाल झडऩे के पीछे एंड्रोजन हार्मोन जिम्मेदार होते हैं। कोरोना वायरस के कई सबसे खराब मामलों में इस हार्मोन का संबंध पाया गया है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और रिसर्च के प्रमुख लेखक कार्लोस वैम्बियर ने ब्रिटिश टेलिग्राफ से कहा कि हम वास्तव में ऐसा समझते हैं कि गंजापन कोरोना के गंभीर खतरे का संकेत दे सकता…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): सरकार ने पंजाब में होटल, शॉपिंग मॉल, रैस्टोरैंट, अस्पताल व धार्मिक स्थलों के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिनकी सूची इस प्रकार है। Please Like Our Page www.facebook.com/weekenreport 

Read More

कासगंज (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश में 25 स्कूलों में फर्जी तरीके से नौकरी करने के मामले में सुर्खियों में आई शिक्षिका अनामिका शुक्ला को कासगंज पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। अनामिका शुक्ला यहां के कस्तूरबा विद्यालय फरीदपुर में विज्ञान की शिक्षिका के रूप में पूर्णकालिक रूप से सेवाएं दे रहीं थीं। बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के निदेर्शों पर जिले में अनामिका शुक्ला नाम की शिक्षिका की तलाश की गई तो कस्तूरबा विद्यालय में यह शिक्षिका पाई गई। एक दिन पूर्व शुक्रवार को बीएसए (बेसिक शिक्षा अधिकारी) ने शिक्षिका के वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए…

Read More

लंदन (वीकैंड रिपोर्ट): ब्रिटेन की दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका ने कहा है कि उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से तैयार कोरोना वायरस वैक्सीन की लाखों डोज का निर्माण शुरू कर दिया है। कंपनी ने बताया है कि ब्रिटेन, स्विट्जरलैंड, नॉर्वे के साथ-साथ भारत में भी वैक्सीन का निर्माण किया जा रहा है। ऑक्सफोर्ड यूनिवसिटी ने एजैडडी1222 नाम से कोरोना की वैक्सीन तैयार की है। शुरुआती ट्रायल में वैक्सीन का रिजल्ट अच्छा रहा है और अगले राउंड का ट्रायल अभी जारी है। एस्ट्राजेनेका के सीईओ पैस्कल सोरिअट ने बीबीसी से बातचीत में कहा कि हम वैक्सीन का निर्माण शुरू कर रहे हैं।…

Read More

बिलासपुर (वीकैंड रिपोर्ट): केरल के मलप्पुरम में एक गर्भवती हथिनी की विस्फोटक खाने से हुई मौत के बाद हिमाचल प्रदेश से भी ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के झंडुत्ता इलाके में गर्भवती गाय को किसी ने विस्फोटक का गोला बनाकर खिला दिया, जिससे गाय बुरी तरह से जख्मी हो गई है। गाय के मालिक ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले के संबंध में केस दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की गहनता से छानबीन की जा…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत को एक बार फिर जुलाई में टिड्डियों के हमले का सामना करना पड़ सकता है। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) ने इस बात की चेतावनी दी है। केंद्र सरकार ने टिड्डियों के हमले के मद्देनजर 16 राज्यों को सतर्क रहने को कहा है, जिनमें इस हमले से बुरी तरह प्रभावित राजस्थान और मध्यप्रदेश जैसे राज्य भी शामिल हैं। एफएओ ने गुरुवार को कहा कि मानसून से पहले मई में दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान से राजस्थान में टिड्डियों का दल पहुंचा और 1962 के बाद पहली बार टिड्डियों का दल उत्तरी राज्यों में पहुंचा। एफएओ…

Read More