नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत में शुक्रवार को कोरोना के 9887 नए मामले सामने आए। यह किसी एक दिन में कोरोना के मामलों में आई अब तक की सबसे उछाल है। अब भारत में कोरोना के कुल मामले 2,36,657 हो चुके हैं। इसके साथ ही भारत इटली को पछाड़कर कोरोना से छठा सबसे ज्यादा प्रभावित देश हो चुका है। हालांकि, इटली में 33,774 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि भारत में यह आंकड़ा 6,649 है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में साढ़े 19 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना अपनी चपेट में ले चुका है। वहां मौतें भी…
Author: Vandna Verma
मेष: आज इस राशि से चन्द्रमा अष्टम भावगत गोचर में होंगे। जो आपको राजनैतिक एवं सामाजिक कामों में संबंधित पक्ष की आलोचना के अवसरों को देगा। इसे आप अपनी बढ़त के लिये चांस मानकर लगे हुये होंगे। सेहत एवं सहयोगियों के मामलों में कमजोर हो सकते हैं। संबंधित पक्षों को सुधारने के लिये प्रयासों को करना होगा। वृषभ: आज इस राशि से दारा भावगत चन्द्रमा गोचर में होंगे। जो आप आपको औद्योगिक एवं विक्रय के जीवन में सामान्य स्थिति को बहाल करने के अवसरों को देने वाला होगा। पत्नी एवं बच्चों के साथ आज तालमेल का क्रम बना हुआ होगा।…
कराची (वीकैंड रिपोर्ट): दुनिया के मशहूर अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को कोरोना हो गया है। इस घटना के बाद दाऊद के गाड्र्स और दूसरे स्टाफ को क्वारंटाइन कर दिया गया है। दाऊद की पत्नी महजबीन को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसे और उसकी पत्नी को कराची के एक मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि पाकिस्तान के कराची में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि, पाकिस्तान की ओर से इस बात को बार-बार नकारा जा रहा है। टॉप सूत्रों के मुताबिक यह खबर पूरी तरह सही है और दाऊद और उसकी…
गुवाहाटी (वीकैंड रिपोर्ट): असम के होजई जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। भूमाफियाओं के एक समूह ने महिला को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की। कुछ स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो कैमरे में कैद कर लिया है। सोशल मीडिया पर महिला को जिंदा जलाने की यह घटना वायरल हो गई है। पीडि़ता की पहचान सलेहा बेगम के तौर पर हुई है। आग लगने के बाद महिला का पुलिस ने रेस्क्यू किया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा मुरझार पुलिस स्टेशन के अंतगज़्त आने वाले समराली इलाके में हुआ है। गुरुवार को भूमाफियों…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): प्रवासी मजदूरों के मसले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम जो करना चाहते हैं, वह आपको बताएंगे। हम सभी प्रवासियों को घर पहुंचाने के लिए 15 दिन का समय देंगे। सभी राज्यों को रिकॉर्ड पर लाना है कि वे कैसे रोजगार और अन्य प्रकार की राहत प्रदान करेंगे। प्रवासियों का पंजीकरण होना चाहिए। याचिका पर सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि अभी तक करीब 1 करोड़ मजदूरों को घर पहुंचाया गया है। सड़क मार्ग से 41 लाख और ट्रेन से 57 लाख प्रवासियों को घर…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 5 जून को लगने वाला है। यह ग्रहण वास्तविक चंद्र ग्रहण ना होकर एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। उपछाया चंद्र ग्रहण को धार्मिक लिहाज से बहुत ज्यादा मान्यता नहीं दी जाती है। हालांकि, ग्रहण के दौरान थोड़ी बहुत सावधानियां रखनी चाहिए। 5 जून को लगने वाला उपछाया चंद्र ग्रहण रात में 11 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और रात में 2 बजकर 34 मिनट पर खत्म होगा। ये चंद्र ग्रहण ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन लग रहा है। आइए जानते हैं कि यह चंद्र ग्रहण कब और कहां दिखाई देगा और…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना से ना सिर्फ भारत की अर्थव्यवस्था, बल्कि पूरे विश्व की इकोनॉमी सुस्त पड़ी है। इससे भारत में राजस्व का नुकसान हो रहा है और सरकार का खर्च भी बढ़ा है, जिसका असर सरकारी योजनाओं पर पडऩे लगा है। इसके मद्देनजर केंद्र सरकार ने नई योजनाओं की शुरुआत पर रोक लगा दी है। इस संदर्भ में वित्त मंत्रालय ने विभिन्न मंत्रालयों और विभागों द्वारा मार्च 2021 तक स्वीकृत नई योजनाओं की शुरुआत को रोक दिया है। हालांकि, आत्मनिर्भर भारत अभियान पैकेज और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजनाओं पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। सरकार ने साफ…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): कोविड-19 का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज जिले में 8 नये कोरोना संक्रमित मामले सामने आये हैं। इन नये केसों में 4 पुरूष और 4 महिलायें शामिल हैं। इनमें नकोदर रोड स्थित लवली सेनिटेशन दुकान के 2 लोग, लाजपत नगर को एक 70 वर्षीय बुजुर्ग, सोढल रोड निवासी 55 वर्षीय एक महिला, कपूरथला से निजि अस्पताल में आई 60 वर्षीय दो महिलायें शामिल हैं। एक की हार्ट सर्जरी और एक निजि अस्पताल में इलाज चल रहा था। इन सारे मरीजों में 6 जालंधर के और 2 कपूरथला के शामिल हैं। जिले में कोरोना…
अहमदाबाद (वीकैंड रिपोर्ट): गुजरात में राज्यसभा चुनाव के ऐलान के बाद से कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे का दौर जारी है। अब तक 8 विधायक कांग्रेस का हाथ छोड़ चुके हैं। बीते दिनों में तीन विधायकों ने इस्तीफा दिया है। इसमें कर्जन से अक्षय पटेल, कपराडा से जीतू चौधरी और मोरबी से ब्रिजेश मेरजा हैं। ब्रिजेश मेरजा ने आज अपना इस्तीफा स्पीकर को सौंपा। राज्यसभा चुनाव के ऐलान के बाद कांग्रेस के पांच विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। गढ्डा से प्रवीण मारू, लिंबडी से सोमा पटेल, अबडासा से प्रद्युम्न सिंह जडेजा, धारी से जेवी काकडय़िा और डांग से मंगल गावित…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली के अलग-अलग दफ्तर कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। अब दिल्ली मेट्रो के कई कर्मचारी भी इस महामारी की चपेट में आ गए हैं। डीएमआरसी के मुताबिक, उनके 20 कर्मचारियों को कोरोना वायरस हुआ है। दिल्ली मेट्रो की ओर से बयान में कहा गया कि उनके 20 कर्मचारी कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। इन सभी को कोरोना के कम लक्षण हैं, ऐसे में इनमें लगातार सुधार हो रहा है। दिल्ली मेट्रो के अलावा शुक्रवार को रक्षा अनुसंधान एवं…
