लद्दाख (वीकैंड रिपोर्ट): भारत और चीन के बीच पिछले एक महीने से लद्दाख इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इस मसले को निपटाने के लिए दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है। लेकिन, भारत किसी भी तरह की कोई ढील नहीं छोडऩा चाहता है, इसलिए हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। लद्दाख के पास लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) के पास भारत ने हवाई पट्टी का निर्माण तेज़ किया है, इसके अलावा बोफोर्स आर्टिलरी की तैनाती भी की जा रही है। यहां अनंतनाग के पास एनएच-44 पर इमरजेंसी हवाई पट्टी का निर्माण किया जा…
Author: Vandna Verma
मेष: आज इस राशि से चन्द्रमा दारा भावगत गोचर में होंगे। जो आपके वैवाहिक जीवन को सुखद एवं सुदृढ़ बनाने वाला होगा। यदि आप विवाह के योग हैं तो अनुकूल जीवन साथी से जुडऩे की चर्चाएं होंगी। आजीविका के क्षेत्रों में अच्छा लाभ होगा। किन्तु पूंजी निवेश में परेशानी होगी या कानूनी पेंच के चलते परेशान होंगे। वृषभ: आज इस राशि से रोग भावगत चन्द्रमा गोचर में होंगे। जिससे आप अपने धन लाभ को और समृद्ध करने में लगे हुये होंगे। आपके कई प्रयास आज सफल होगे। पे्रम संबंधों में साथी की बातों से कुछ परेशान होंगे। हालांकि विदेश एवं…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना काल में लॉकडाउन के अनलॉक में इंडियन फिल्म इंड्रस्ट्री में महाराष्ट्र सरकार द्वारा फिल्मों की शूटिंग 20 जून से दोबारा शुरू होने की खबर से ख़ुशी की लहर है, तो वहीं कुछ कलाकार ऐसे भी है जिनको सता रही है आपने फिल्मी करियर की चिंता। इसकी वजह है 65 साल के कलाकारों को सुरक्षा की दृष्टि से शूटिंग करने पर रोक लगाना। सीनियर अभिनेता राजा मुराद ने कहा, सरकार का ये फैसला बेबुनियाद है, लॉजिकल नहीं है, बिना सिर पैर का है, ये बात बिल्कुल भी प्रैक्टिकल नहीं है। अब आप ही देखिए फिल्मों में हीरो…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह आज दिल्ली में फंसे 21 प्रवासी मजदूरों को फ्लाइट से पटना, बिहार भेजा। संजय सिंह ने कहा कि मैंने फैसला किया है कि सांसद के तौर पर मुझे एक साल की फ्लाइट की जो राशि मिलती है उसका इस्तेमाल प्रवासी मजदूरों को पटना भेजने में करूंगा। आज 21 लोग पटना जा रहे हैं, गुरुवार को 12 लोग जाएंगे। बहुत साथियों ने इसमें सहयोग किया है। गुरुवार को एक अलग विमान से 180 प्रवासी मजदूरों को पटना भेजेंगे।
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस संकट के बीच आज एक बार फिर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बुधवार को प्रधानमंत्री आवास पर ये बैठक हुई। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई ये बैठक दो घंटे तक चली, जिसमें वरिष्ठ मंत्रियों ने हिस्सा लिया। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में दो अध्यादेशों को मंजूरी दी गई है। इनमें आवश्यक वस्तु अधिनियम, एपीएसी अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दी गई है। अब किसान सीधे अपनी फसलें बेच सकेंगे, अब देश में किसानों के लिए एक देश एक बाजार होगा। इन फैसलों के बारे में शाम चार…
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। जालंधर के टैगोर नगर निवासी 64 वर्षीय महिंद्रपाल की कोरोना वायरस ने जान ले ली है। जानकारी के अनुसार जालंधर के कोरोना पाजिटिव महिंद्रपाल स्थानीय डीएमसी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे। आज प्रात: उनका कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया।
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट): चक्रवात निसर्ग 120 किमी/घंटे की रफ्तार के साथ अलीबाग तट से टकरा गया है। इसी के साथ अलीबाग में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू हो गई है। कई जगह पेड़ उखड़कर गिरे पड़े हैं। अब यह तूफान मुंबई की ओर बढ़ रहा है। वहीं समुद्र में तेज लहर के चलते रत्नागिरी में जहाज में फंस गया। बीएमसी ने लोगों से घर पर रहने की अपील करके हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। तूफान के चलते महाराष्ट्र में दो दिन तक सब कुछ पूरी तरह से बंद रहेगा। मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट का संचालन भी सीमित कर…
लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट): इलाहाबाद हाई कोटज़् की लखनऊ बेंच ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में 69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगा दी। दरअसल, याचिकाकतार्ओं ने सहायक शिक्षकों के घोषित रिजल्ट में कुछ प्रश्नों की सत्यता पर सवाल उठाए थे। इस पर सुनवाई करते हुए कोटज़् ने भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। अगली सुनवाई 12 जुलाई को होगी। आदेश जस्टिस आलोक माथुर की बेंच ने दर्जनों याचिकाकतार्ओं की याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करके जारी किया। इससे पहले हाई कोर्ट ने 1 जून को अपना आदेश सुरक्षित किया था, जिसे आज सुनाया गया। कोर्ट…
जम्मू (वीकैंड रिपोर्ट): जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के कब्जे से भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद किया है। बुधवार की सुबह हुई मुठभेड़ में पुलवामा जिले के कंगन इलाके में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बुधवार सुबह पुलवामा के कंगन इलाके की घेराबंदी की। वहां तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान उस समय मुठभेड़ में बदल गया जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों…
मेष: आज इस राशि से चन्द्रमा दारा भावगत गोचर में होंगे। जिससे आपको आज द्रव्य लाभ एवं घर परिवार का सुख होगा। यदि आप किसी बड़े पद में हैं तो आपको आज सम्मान प्राप्त होगा। कारोबारी जीवन में खुशी होगी। किन्तु विदेश एवं निवेश के मामलों में किसी संस्था के ऊपर आप उसकी मनमानी का आरोप लगा सकते हैं। वृषभ: आज इस राशि से रोग भावगत चन्द्रमा गोचर में होंगे। जो आपके पूर्व के और आज के ताजा प्रयासों को आथिज़्क सफलता में तब्दील करने वाले होगे। यानी आपको आज धन लाभ होगा। और विदेश एवं निवेश में अच्छे लाभ…
