तिरुवनंतपुरम (वीकैंड रिपोर्ट): केरल के पलक्कड़ जिले में गर्भवती हथिनी की निर्ममता पूर्वक की गई हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। राज्य के वन मंत्री के राजू ने इस बात की जानकारी दी है। गुरुवार को मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा था कि जांच टीमों की नजर तीन संदिग्धों पर है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय मंत्रियों सहित कुछ लोग घटना का इस्तेमाल राज्य की छवि खराब करने के लिए कर रहे हैं। विजयन ने कहा कि घटना में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Author: Vandna Verma
मेष: आज इस राशि से चन्द्रमा अष्टम भावगत गोचर में होंगे। जिससे आपको अपने व्यापारिक जीवन मे लाभ पाने और उद्योगों को बढ़ाने में प्रगति होगी। हालांकि कुछ न कुछ परेशानियों का दौर हो सकता है। स्वास्थ्य के लिये आज का दिन कष्टप्रद होगा। पे्रम संबंधों में साथी की बातों से कुछ परेशान होंगे। धैर्य की जरूरत होगी। वृषभ: आज इस राशि से दारा भावगत चन्द्रमा गोचर में होंगे। जिससे किसी बिजनेस को बढ़ाने की गहमागहमी शुरू होगी। यानी आप अपने संग्रहित आकड़ों को संबंधित अधिकारियों के मध्य प्रस्तुत कर सकते हैं। पत्नी एवं बच्चों के साथ तालमेल का क्रम…
गाजियाबाद (वीकैंड रिपोर्ट): विश्व साइकिल दिवस पर यानी बुधवार को हिंदुस्तान की सबसे पुरानी साइकिल कंपनी एटलस के गाजियाबाद प्लांट पर कंपनी बंद करने का नोटिस लग गया। वहीं, मजदूरों का आरोप है कि यहां हर महीने तकरीबन दो लाख साइकिलों का प्रोडक्शन होता था, तो फिर नोटिस में आर्थिक संकट कहां से आ गया? इस कंपनी के बंद होने से यहां कार्य करने वाले करीब 1000 लोग बेरोजगार हो गए। दरअसल, गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में स्थित इस कंपनी में हरियाणा की मशहूर एटलस साइकिलें बनती थीं। जानकारी के मुताबिक 1989 में यह फैक्ट्री यहां लगी थी। इसमें तकरीबन…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्माण भवन में मंत्रालय के दफ्तर और स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीनस्थ दफ्तरों को लेकर फिर से गाइडलाइन जारी की गई है। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के कई अधिकारी और कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद ये दिशा-निर्देश जारी किया गया है। जारी गाइडलाइन के मुताबिक, दफ्तर में मॉस्क लगाना जरूरी है। साथ ही जिन कर्मचारी को बुखार या कोरोना के कोई लक्षण नहीं है वहीं दफ्तर आ सकेंगे। इसके अलावा दफ्तर…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): चक्रवाती तूफान निसर्ग के महाराष्ट्र में समुद्र तट से टकराने के बाद मौसम ने करवट ली है। मुंबई में बुधवार रात से बारिश हो रही है। जगह-जगह जलभराव हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा राजस्थान, हरियाणा, पंजाब में अगले दो से तीन दिनों तक हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, मध्यप्रदेश के भोपाल में भी बारिश जारी है। मौसम…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): राज्यसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और वोटिंग से पहले गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। खबर है कि गुजरात कांग्रेस के दो विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले मार्च में गुजरात कांग्रेस के पांच विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कांग्रेस के विधायकों की संख्या 68 हो गई थी। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस विधायक अक्षय पटेल ने इस्तीफा दे दिया है और कपराडा के विधायक जीतू चौधरी अब पार्टी के संपर्क में नहीं हैं। कांग्रेस का मानना है कि उन्होंने भी इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस…
रायपुर (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस की वजह से किए गए लॉकडाउन के बाद मजदूरों की घर वापसी का सिलसिला शुरू हुआ। मजदूरों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, लेकिन पहली बार छत्तीसगढ़ के मजदूरों को बेंगलुरु से लेकर श्रमिक स्पेशल फ्लाइट रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोटज़् पहुंची। फ्लाइट में बेंगलुरु से प्रदेश के 179 मजदूर वापस छत्तीसगढ पहुंचे। आपको बता दें कि बेंगलुरू और हैदराबाद लॉ यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रों ने मजदूरों के लिए फ्लाइट टिकट कराई है। वापसी के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर सभी मजदूरों की स्क्रीनिंग की गई, फिर उन्हें रवाना कर दिया गया। अब…
मलप्पुरम (वीकैंड रिपोर्ट): वाइल्ड लाइफ एसओएस ने फलों के अंदर विस्फोटकों को रखने की अवैध प्रैक्टिस के खिलाफ आवाज उठाई है। ये विस्फोटक जानवारों के मुंह में फट जाते हैं जिससे उनकी मौत हो जाती है। वाइल्ड लाइफ एसओएस की मांग है कि ऐसे अपराधों पर रोक लगाई जाए। संस्था ने केरल के मलप्पुरम जिले में लोगों ने गर्भवती हथिनी की हत्या की निंदा की है। मल्लपुरम में एक गर्भवती हथिनी ने पटाखों से भरा अनानास खा लिया था जिसके बाद उसके मुंह में पटाखे फट जाने से उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच बॉर्डर सील होने से परेशान लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने इसपर सुनवाई करते हुए कहा है कि दिल्ली-एनसीआर के लिए एक ही पास होना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एक कॉमन पास बने जिसकी हरियाणा, यूपी और दिल्ली तीनों राज्यों में मान्यता हो। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि तीनों राज्यों के लिए एक ही पास होना चाहिए। मतलब इसका पास एक ही जगह एक ही पोर्टल पर बनना चाहिए। कोर्ट ने केंद्र से इसपर एक हफ्ते में समाधान निकालने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने…
जमशेदपुर (वीकैंड रिपोर्ट): पूर्वी सिंहभूम जिले के भीतरडारी में 250 किलो सोने का भंडार मिला है। भारतीय भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग के उप महानिदेशक जनार्दन प्रसाद और निदेशक पंकज कुमार सिंह ने राज्य के खान सचिव सचिव अबूबकर सिद्दीकी को खान में सोने का भंडार मिलने को लेकर एक रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में यह कहा गया है कि भीतरडारी खान में 250 किलो सोने का भंडार है। झारखंड सरकार अब इस खान की नीलामी की तैयार में जुट गई है। इससे राज्य सरकार के खजाने में 120 करोड़ रुपये आने की संभावना है। भीतरडारी में सोने के भंडार का पता…
