Author: Vandna Verma

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : जालंधर में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है। आज जिले में 2 लोगों ने दम तोड़ा है जिनमे तारा सिंह एन्कलेव के नितिन (31) तथा ढन्न मुहल्ला के हरजीत सिंह (61) शामिल है, जबकि 34 नए पॉजिटिव केस सामने आए है। अब तक 2600 से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है। वही आज 34 नए केस आने से कुल आंकड़ा 2614 हो गया है।

Read More

फरीदकोट (वीकैंड रिपोर्ट): फरीदकोट में एक पड़ोसी ने किराए के मकान में रहते प्रवासी मजदूर की 7 वर्षीय मासूम बच्ची को रात के अंधेरे में अगवा कर उसकी इज्जत को तार-तार कर दिया। हालांकि आस-पड़ोस के बाकी लोगों को जब पता चला तो उन्होंने कथित दोषी नौजवान को तलाश कर उसकी छित्तर परेड भी की। फिलहाल पीड़ित बच्ची फरीदकोट के गुरू गोबिन्द सिंह मैडीकल अस्पताल में इलाजधीन है और फरीदकोट पुलिस ने कथित दोषी नौजवान के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसे माननीय अदालत में पेश करके उसका 7 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत में कोरोनावायरस  के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं. अब हर रोज 50 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं. मंगलवार को पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 52,050 नए केस सामने आए हैं. वहीं, पिछले 24 घंटों में 803 मरीजों की मौत हुई. देश में COVID-19 के कुल मामलों की बात करें तो यह आंकड़ा 18.55 लाख के पार हो चुका है. मामलों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और यूपी में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज सामने आए हैं. वहीं…

Read More

रायपुर (वीकैंड रिपोर्ट): छत्तीसगढ़ में कथित तौर पर पुलिसवालों की बेरहमी का मामला सामने आया है, जहां एक बीमार महिला को अस्पताल नहीं ले जाने दिया. जिसकी वजह से महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एक शख्स कथित तौर पर पुलिसवालों के सामने विनती करता रहा. उसने अस्पताल की पर्ची दिखाई लेकिन उसकी गाड़ी को पुलिसवालों ने बैरियर से आगे नहीं जाने दिया गया. उसके बाद वह युवक अपनी पत्नी को लेकर वापस लौट गया और गांव से 10 किलोमीटर दूर उसकी पत्नी ने दम तोड़ दिया. ये शिकायत पीड़ित परिवार की है. बलरामपुर…

Read More

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट):  मुंबई में रातभर से लगातार तेज बारिश हो रही है. यहां पिछले तीन घंटे लगातार भारी बारिश से कई निचले इलाकों में पानी भर गया है. मौसम विभाग ने पहले से ही 4 और 5 अगस्त के लिए रेड अलर्ट जारी किया हुआ है, जिसे देखते हुए मुंबई बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) के साथ फायर ब्रिगेड और NDRF को सतर्क रहने को कहा गया है. मौसम विभाग ने मंगलवार की तड़के सुबह तीन बजे बताया है कि पिछले तीन घंटों में मुंबई और आसपास के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है, वहीं और भी तेज बारिश का अनुमान है, ऐसे में मुंबई को रेड…

Read More

मंगलवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष: मेष राशि के जातकों के पार्टनरशिप से संबंधित कामों में तरक्की होने का योग बन रहा है। पूरे जोश और मेहनत के साथ काम करेंगे और सफलता मिलेगी। रुपए पैसों के मामले में दिन कुछ खास नहीं है, खर्च की अधिकता रहेगी। भाग्‍य में कुछ कमी रहेगी। वृषभ: वृष राशि के जातकों अपने कार्यक्षेत्र में मेहनत करनी पड़ सकती है। दूसरों का काम भी आज आपको करना पड़ सकता है। परंतु इससे परेशान…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारतीय रिजर्व बैंक में नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए आवेदन करने का बेहतरीन मौका है. RBI में डेटा एनालिस्ट, कंसल्टेंट, अकाउंट स्पेशलिस्ट समेत कुल 39 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इन पदों पर 3 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन किया शुरू है. आइए जानते हैं रिजर्व बैंक में नौकरी से जुड़ी अहम जानकारी. पदों की संख्या RBI Recruitment 2020 के तहत निकली गई इस भर्ती के लिए डेटा एनालिस्ट, कंसल्टेंट, अकाउंट स्पेशलिस्ट समेत कुल 39 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. महत्वपूर्ण तिथियां ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 03 अगस्त,…

Read More

लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट): लुधियाना के गुरपाल नगर में खुदाई दौरान निकले पुरातन शिवलिंग वाले प्राचीन शिव मंदिर में उस समय शिव भक्तों में ख़ुशी की लहर देखने को मिली, जब सावन महीने की सोमवार की पूजा दौरान प्राकृतिक तौर पर बना ‘ओम’ का निशान उभर कर आया, जो शिव भक्तों के लिए श्रद्धा का केंद्र बन गया। इस बारे जानकारी देते मंदिर के सेवक हरिवन्दर सिंह ने बताया कि शिवरात्रि और सावन महीनो में शिव भक्तों की तरफ से की गई पूजा दौरान यह ‘ओम’ का निशान उभर कर सामने आता है, जो हर साल भक्तों के लिए एक त्योहार…

Read More

नई दील्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारतीय डाक विभाग ने 442 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से जम्मू और कश्मीर राज्य सर्किल में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया अगले कुछ दिनों में खत्म होने वाली है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे फटाफट अप्लाई कर दें। दरअसल जीडीएस के पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 5 अगस्त 2020 है। इसके बाद ऑनलाइन अप्लाई के लिए विंडो बंद कर दी जाएगी, इसलिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वे फटाफट आवेदन कर…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): जिले में कोरोना वायरस के फैलने की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को जालंधर में कोरोना संक्रमण के 50 नए मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हो गई। नए मामलों में शहर का एक हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर भी शामिल है। अब जिले में मरीजों की संख्या 2567 तक पहुंच गई  है और मरने वालों की संख्या 64 हो गई। मृतकों में से एक मरीज की निजी अस्पताल व दूसरे की अमृतसर में मौत हुई है। इससे पहले रविवार को पहली बार 111 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें से आठ मरीज दूसरे…

Read More