Author: Vandna Verma

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): जालंधर के गांव तल्लन के श्री गुरुद्वारा तल्लन साहिब नज़दीक उस समय सनसनी फैल गई जब एक खेत के पास से कुंए में से एक तैरती हुई लाश बरामद की गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और लाश को कुंए में से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान बूटा सिंह (55) निवासी यू.पी. के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते दिन 10.30 के करीब एक व्यक्ति ने गुरुद्वारा साहिब के पीछे खेत के कुंए में लाश देखी और गांव वालों को सूचित किया। मौके पर…

Read More

अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट): अमृतसर जिले में कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार जारी है। रविवार को अमृतसर में जहां कोरोना से चार लोगों की मौत हो गई, वहीं डिप्टी कमिश्नर क्राइम और अतिरिक्त उपायुक्त सिटी 3 के अलावा दो डॉक्टरों सहित 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही अमृतसर में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 2762 हो गई है जिनमें से 2165 मरीज कोरोना के मात देकर घर लौट चुके हैं, जबकि जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 486 है, जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। इसके अलावा जिले में 111 लोगों की मौत कोरोना…

Read More

संगरूर (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब के सुनाम के निकट एक गांव में कल रात अज्ञात चोर भारतीय स्टेट बैंक की एक आटोमेटेड टेलर मशीन उखाड़कर ले गए, जिसमें 36 लाख रुपए थे। पुलिस ने बताया कि थाना चीमा के तहत शेयो गांव में रात के दो बजे बोलेरो में अज्ञात चोर पहुंचे और पहले उन्होंने शटर (रात में एटीएम केंद्र बंद रहता है) पर लगा ताला रॉड डालकर तोड़ा। उसके बाद शटर खोलकर अंदर के शीशे के दरवाजे का एक तरफ का शीशा तोड़ डाला। फिर एटीएम मशीन उखाड़कर बोलेरो में डालकर चले गए। पुलिस के अनुसार चोरों ने सीसीटीवी कैमरे…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): एक प्रमुख अमेरिकी अखबार की हाल में प्रकाशित रिपोर्ट पर भारतीय राजनीतिक गलियारे और सोशल मीडिया की दुनिया में जंग छिड़ गई है. इस रिपोर्ट का हवाला देते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ फेसबुक और वाट्सऐप को नियंत्रित करते हैं. वे इसके जरिये नफरत फैलाते हैं. वहीं बीजेपी नेता एवं संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया. विवाद इतना बढ़ गया कि फेसबुक को सफाई देनी पड़ी. कांग्रेस-बीजेपी में वॉर अमेरिकी अखबार की रिपोर्ट के बाद भारत में राजनीति…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. इसके साथ ही मौत के आंकड़े में भी बढ़ोतरी हो रही है. कोरोना की चपेट में आकर अब तक 50 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. चौंकाने वाली बात है कि पिछले 11 दिन में ही करीब 10 हजार लोगों ने जान गंवाई है. जान गंवाने वालों में कई वीवीआईपी भी शामिल हैं. पिछले 11 दिनों से हर रोज औसतन 900 लोगों की मौत हो रही है. 16 अगस्त को ही 944 लोगों की मौत हो गई थी. मौत के बढ़ते आंकड़े…

Read More

मंगलवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष राशि : पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। भाग्योदय की संभावना के बीच कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। हे। जो भी काम करें पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करेंगे, तो निश्चित सफल होंगे। वृषभ राशि : नौकरी में बदलाव के योग के बीच नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें, नुक्सान हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): वेस्ट हल्के में विधायक सुशील रिंकू की अगुवाई में बबरीक चौक तथा एक स्थानीय रेस्टॉरेंट में कांग्रेसी नेता के कार्यालय में 74वें स्वतंत्रता दिवस के उप्लक्षय पर तिरंगा फहराने की रस्म अदा की गई। पंजाब मीडियम इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के डायरेक्टर मलविंदर सिंह लक्की तथा डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी के साथ मंच सांझा करते हुए विधायक रिंकू ने उक्त स्थानीय रेस्टॉरेंट में झंडा फहराने की रस्म अदा की। इस मौके पर मेजर सिंह, कमलजीत कौर मुल्तानी, बलराज ठाकुर, जगदीश समराय, जब्बार खान, नासिर सलमानी आदि मौजूद थे। इसके अतिरिक्त विधायक रिंकू ने ह्यूमैनिटी NGO की अगुवाई…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): पहाड़ी राज्यों में बारिश लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है. हफ्तेभर से जारी बारिश से कहीं पहाड़ धंस रहे हैं तो कहीं सड़कों पर टूटकर गिर रहे हैं. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कई दिनों से बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने आगामी 2-3 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. स्वतंत्रता दिवस पर मौसम विभाग ने उत्तराखंड के चार जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. बारिश की वजह से बदरीनाथ और केदारनाथ हाईवे पहले ही प्रभावित है. उत्तराखंड में शुक्रवार को बारिश…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): जालंधर में शनिवार को एक बार फिर से बड़ा कोरोना धमाका हुआ है। दिसके बाद डिले में कोरोना पेशेंट का आंकड़ा 3800 के पार हो गया है। जिले में कोरोना के आज 93 नए केस सामने आए हैं जिससे एक बार फिर से लोगों में चिंता का माहौल फैल गया है। आज आए नए केसों में अधिकतर जालंधर के शेखां बाज़ार तता संतोषी नगर इलाके के लोग शामिल हैं। उधर जालंधर में कोरोना का कहर अब लोगों की ज़िंदगियों से खिलवाड़ करने लगा है। जिसके कारण जिले में कोरोना पेशेंट की मौत का सिलसिला तेज हो गया है।…

Read More