मेष: आज इस राशि से चन्द्रमा धन भावगत गोचर में होंगे। जो आपको धन एवं सम्पत्ति के संबंधित मामलों में पड़ताल करने के अवसरों को देगा। आज अपने कुटुम्बी जनों से मिलकर प्रसन्न होंगे। हालांकि धन को लेकर आपकी परेशानी बनी हुई होगी। ऐसे में आपको धैर्य एवं विवेक के साथ चलने की जरूरत होगी। वृषभ: आज इस राशि से लग्न भावगत चन्द्रमा गोचर में होंगे। जो आपको पुष्टि एवं तन की तंदुरूस्ती को देने वाला होगा। जिससे आप अपने कामों को और सही ढंग से करने में सक्षम होंगे। घर परिवार में परस्पर समांजस्य होगा। धन निवेश एवं दुश्मन…
Author: Vandna Verma
हैदराबाद (वीकैंड रिपोर्ट): तेलंगाना के वारंगल में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कुएं से 9 प्रवासी श्रमिकों के शव बरामद हुए हैं। पुलिस ने सारे शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी श्रमिक बंगाल और बिहार के रहने वाले थे। जिन शवों को निकाला गया है उनमें बच्चों और महिलाओं के शव भी शामिल हें। पुलिस ने बताया कि मामला वारंगल के ग्रामीण इलाके का है। यहां एक कुएं से 9 शव निकाले गए हैं। पुलिस ने बताया कि उन्हें गीसुगोंडा मंडल के गोटेकुज़्ंटा इंडस्ट्रियल…
कपूरथला (वीकैंड रिपोर्ट): कफ्र्यू-लॉकडाउन की वजह से श्रमिक यूपी-बिहार लौट रहे हैं। इससे प्रदेश में धान की बुआई पर असर पडऩे का अंदेशा जताया जा रहा है। इसलिए कपूरथला के गांव नानो मल्लियां के किसान जगतार सिंह जग्गा ने ऐसी देसी जुगाड़ तकनीक से मॉडल बनाने का दावा किया है, जिससे एक दिन में 100 एकड़ में बिना लेबर के धान की पनीरी मैट पर बीजना संभव है। इस जट्ट का जुगाड़ यदि कामयाब रहा तो सूबे में धान की बुआई के लिए लेबर की किल्लत हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। किसान जगतार सिंह के इस मॉडल की कार्य…
कपूरथला (वीकैंड रिपोर्ट): एक गर्भवती महिला की उसके पति और सास ने मिलकर पिटाई कर दी, जिससे महिला के पेट में पल रहे 6 माह के बच्चे की मौत हो गई। मामला कपूरथला जिले के शहर फगवाड़ा के गांव दरवेश का है। जानकारी देते हुए पीडि़त महिला के भाई मनदीप ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी बहन की शादी विजय कुमार निवासी दरवेश गांव फगवाड़ा से हुई थी। पीड़िता के भाई ने बताया कि विजय कुमार जोकि ट्रैवल एजेंट का काम करता था, वो शादी के बाद से ही उसकी बहन को तंग करने लगा और पहले भी…
लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरा एक मैसेज मिला। किसी ने डायल 112 की सोशल मीडिया डेस्क के व्हॉट्सएप पर धमकी भरा यह मैसेज भेजा। मैसेज में सीएम योगी को एक विशेष समुदाय के लिए खतरा बताते हुए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस मामले को लेकर गोमती नगर पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना महामारी के बीच अब धीरे-धीरे जिंदगी को पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में रेलवे ने 1 जून से 200 स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों में सफर करने के लिए 21 जून से ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। इस बीच यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे मंत्रालय द्वारा नई सुविधाएं दी जा रही है। इसी कड़ी में रेलवे अब यात्रियों को डाकघर से टिकट बुकिंग और कैंसिलेशन की सुविधा देने जा रहा है। इसके अलावा रेलवे ने शुक्रवार से स्टेशन काउंटर…
कोलकाता (वीकैंड रिपोर्ट): पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान अम्फान की वजह से भीषण तबाही मची है। यहां पिछले 283 साल में आया ये सबसे भयावह तूफान है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अम्फान प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री मोदी कोलकाता पहुंच गए हैं, जहां ममता बनर्जी ने उनका स्वागत किया। दोनों नेता अब हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं और हेलिकॉप्टर से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राज्य के गवर्नर जगदीप धनकड़ और कई केंद्रीय मंत्री हेलिकॉप्टर में बैठकर हवाई सर्वे के लिए रवाना हो गए…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): इंस्टीटयूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (आईएलबीएस) के निदेशक डॉक्टर एसके सरीन का कहना है कि देश में कोरोना वायरस महामारी का पीक (शिखर) जुलाई से मध्य अगस्त तक आ सकता है। उन्होंने एंटीबॉडी टेस्टिंग, कोरोना वायरस महामारी, सामुदायिक सविज़्लांस जैसे कई मुद्दों पर बातचीत की। सरीन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस पांच सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं जो महामारी से निपटने में मदद कर रही है। जब उनसे पूछा गया कि क्या दिल्ली में कोरोना का सामुदायिक प्रसार हुआ है तो उन्होंने कहा कि सामुदायिक प्रसार तब होता है जब संक्रमण बिना ट्रैवल हिस्ट्री…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारतीय रिजवज़् बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और ग्राहकों के लिए बड़ी राहत का एलान किया। केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट में कटौती कर दी है, जिससे आपके लोन की ब्याज दरें कम हो जाएंगी। साथ ही टर्म लोन मोरेटोरियम 31 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है। तीन महीने और बढऩे से अब मोरेटोरियम की सुविधा छह महीने की हो गई है। यानी इन छह महीने अगर आप अपनी ईएमआई नहीं चुकाते हैं, तो आपका लोन डिफॉल्ट या एनपीए कैटेगरी में नहीं माना जाएगा। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने…
मेष: आज इस राशि से चन्द्रमा लग्न भावगत गोचर में होंगे। जिससे सामाजिक एवं राजनैतिक जीवन में बदलते हुये परिवेश में मूल्यों को नियंत्रित करने का जिम्मा मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा होगा। किन्तु पे्रम संबधों में साथी के साथ कुछ अनबन से परेशान होंगे। विदेश एवं निवेश में परेशानी होगी। वृषभ: आज इस राशि से व्यय भावगत चन्द्रमा गोचर में होंगे। जिससे संबंधित कार्य एवं व्यापार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मध्य समन्वय की जरूरत होगी। आज आपका धन और व्यय होगा। किन्तु उस व्यय से आगामी योजानाओं की नींव तैयार होगी। वैसे…
