Author: Vandna Verma

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): पांच अगस्त को हुए राम मंदिर भूमि पूजन के भव्य कार्यक्रम के बाद अब निर्माण का काम शुरू हो गया है. श्रीराम भूमि जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्विटर अकाउंट के जरिए बताया गया कि राम जन्म भूमि मन्दिर के निर्माण के लिए काम शुरू हो गया है. मन्दिर निर्माण के कार्य में लगभग 36-40 महीने का समय लगने का अनुमान है. उन्होंने बताया कि CBRI रुड़की और IIT मद्रास के साथ मिलकर L&T के इंजीनियर भूमि की मृदा के परीक्षण के काम में लगे हुए है. तीर्थ क्षेत्र के अनुसार मंदिर का निर्माण भारत की प्राचीन…

Read More

चंडीगढ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में 5 सितम्बर से एथनॉल और स्प्रिट की ढुलाई करने वाले वाहन बिना जी.पी.एस. के नहीं चलेंगे। नकली शराब पर रोकथाम की कड़ी में आबकारी विभाग ने इस बाबत नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री के हुक्मों पर आबकारी कमिश्नर रजत अग्रवाल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों अनुसार सामान ले जाने वाले वाहन के जी.पी.एस. कॉर्डीनेट्स को यूनिट द्वारा सामान पहुंचाने की तारीख से कम से कम 15 दिन के समय के लिए संभाल कर रखना अनिवार्य होगा। इसका मकसद डिस्टिलरियों द्वारा निर्मित ऐक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल (ई.एन.ए.), ईथनॉल, स्पैशली डीनेचर्ड स्पिरिट (एस.डी.एस.), डीनेचर्ड स्पिरिट (डी.एन.एस.) और रैक्टीफाईड स्पिरिट…

Read More

अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब सरकार ने सुरक्षा के मद्देनज़र अब वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के आदेश जारी किये हैं। पंजाब सरकार ने इसलिए अक्तूबर महीने तक का समय तय किया है, जिसमें सभी नए पुराने वाहनों पर नंबर प्लेट लगानी अनिवार्य होगी। ऐसा न करने पर 2 हज़ार तक का जुर्माना अदा करना होगा। इस संबंधित जानकारी देते आई.टी.आई गुरचरन सिंह संधू ने बताया कि पंजाब सरकार ने सरकारी नंबर प्लेट के आदेश जारी किये हैं, जिसके बाद यह काम तेज़ी से शुरू कर दिया गया है। गाड़ी पर 514 रुपए जबकि मोटरसाईकल के लिए 172 रुपए…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Google ने maps को एक नया अपडेट दिया है जिसमें ज़्यादा जानकारी के साथ इनको दिखने में भी बेहतर बनाया गया है. पुराने मैप्स की तुलना में अब ज़्यादा आकर्षक विवरण और रंग दिए गए हैं. कोशिश है कि मैप्स का इस्तेमाल करन वाले अब ज़्यादा आसानी से यह काम कर सकें. अपडेट इलाकों को बेहतर तरीके से समझने में मदद करेगा. Google अपडेटेड स्ट्रीट मैप्स पर भी काम कर रहा है जो सड़क की सही चौड़ाई और आकार दिखाएगा. यह अपडेट पूरी दुनिया में उपलब्ध होंगे. “चाहे आप एक नई जगह की खोज कर रहे…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत सरकार ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के परिणामों की घोषणा कर दी है और एक बार फिर से इंदौर ने बाजी मारी है। सरकार द्वारा जारी स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में इंदौर इस साल भी टॉप पर है, वहीं गुजरात का सूरत शहर दूसरे स्थान पर काबिज है। इंदौर पिछले तीन साल से टॉप पर था और यह उसका लागातार चौथा साल है। इससे पहले चार बार इस तरह का सवेर्क्षण हो चुका है। सरकार की इस लिस्ट में तीसरा स्थान नवी मुंबई का है। गंगा किनारे बसे शहरों में उत्तर प्रदेश की आध्यात्मिक राजधानी वाराणसी अव्वल…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश में कोरोना संक्रमण के एक दिन में रिकार्ड करीब 70 हजार नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की संख्या 28.36 लाख से अधिक हो गयी हालांकि इसी अवधि में 58 हजार से अधिक मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 69,652 नए मामले सामने आए और 977 लोगों की इस बीमारी से मौत हो गई। नए मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 28,36,925 हो गया जबकि मृतकों की संख्या 53,866 हो गई। इस दौरान 58,793 मरीज स्वस्थ हुए, जिन्हें…

Read More

मंगलवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष : धर्म और अध्यात्म में आपका विश्वास आपमें शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रहा है। आप जीवन को सकारात्मक दृष्टिकोण से समझने की कोशिश कर रहे हैं। जो एक बड़ी उपलब्धि है। घर के किसी करीबी रिश्तेदार या दोस्त से मतभेद हो सकते हैं। इसलिए किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। विद्यार्थी भी पढ़ाई में ध्यान न देकर आज भटकने में अपना समय बर्बाद करेंगे। वृषभ : आज आपके आस-पास के…

Read More

20 अगस्त को जन्में हुए जातकों का यह वर्ष सफलताओं से भरा होगा। मान-सम्मान के साथ साथ ,धन आगमन के लिए काफी महत्वपूर्ण समय रहेगा। सेहत: संबंधित परेशानी से सावधानी पूर्वक चलने का समय हैं । आलस को त्यागने से शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। व्यर्थ की चिन्ताओं से बचें। पेट से संबंधित दर्द की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं। व्यापार: कारोबार के हिसाब से,यह वर्ष थोड़ा रूक रूक कर धन आने के साथ-साथ मानसिक तनाव भी दे सकता हैं। वर्ष के मध्य से हालात में सुधार होगा । परेशानियां कम होगी। रिश्ते: अपने परिवार को अनदेखा…

Read More

 जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): काेराेना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार काे शहर में काेराेना वायरस से 3 मरीजों की माैत हाे गई और सुबह 192 लोग पॉजिटिव आने के बाद शाम तक 238 लोग पॉजिटिव पाए गए। इससे पहले मंगलवार को दो लोगों को मौत जबकि पूर्व डीआइजी, निजी बैंक प्रबंधक व डॉक्टर सहित 137 लोग संक्रमित पाए गए थे। एकता नगर चौगिट्टी निवासी 70 साल के बुजुर्ग को बीमार होने के बाद 14 अगस्त को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां जांच में उन्हें कोरोना होने की पुष्टि हुई। उसे शुगर और दिल की बीमारी…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के केस की जांच अब सीबीआई करेगी. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में रिया चक्रवर्ती की याचिका खारिज कर दी है. सवाल उठ रहे हैं कि क्या रिया चक्रवर्ती को अब गिरफ्तार भी कर सकती है सीबीआई? सीबीआई पहले ही इस मामले में एफआईआर दर्ज कर चुकी है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब सीबीआई की स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम मुंबई जाएगी. सीबीआई की टीम मुंबई पुलिस से इस मामले की केस डायरी मांगेगी. इसके अलावा संदिग्धों-गवाहों के बयान, फोरेसिंग रिपोर्ट और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी सीबीआई अपने कब्जे में लेगी.…

Read More