जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): हंस राज महिला महाविद्यालय जालंधर में वेद प्रचार सप्ताह 10 अगस्त से 17 अगस्त तक पूर्ण श्रद्धाभाव एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस विशेष अवसर पर महाविद्यालय के संस्कृत विभाग एवं वैदिक अध्ययन सोसायटी द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें वैदिक मंत्रोच्चारण/ श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता, आर्य विद्वानों के प्रेरणादायक व्याख्यान, वेदों की महत्ता, वैदिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, महर्षि दयानन्द सरस्वती जी के जीवन तथा शिक्षाओं पर चलचित्र छात्राओं को दिखाया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दिनांक 10.8.2020 को हिन्दी विभागाध्यक्षा डॉ. ज्योति गोगिया ने महात्मा हंसराज जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों…
Author: Vandna Verma
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): चंडीगढ़ में ‘तेरा ही तेरा मिशन’ अस्पताल खोला गया है। इस अस्पताल में हर तरह के टैस्ट किए जाते हैं, जोकि बहुत ही कम कीमत पर होते हैं। इसके इलावा यहां दवाईयां भी बहुत ही सस्ती कीमत पर मुहैया करवाई जाती हैं। अस्पताल में आने वाले मरीजों के रहने व खाने-पीने का भी पूरा प्रबंध है। अस्पताल के डाक्टरों द्वारा जो दवाई लिखी जाती है, वह अस्पताल के अंदर से ही सस्ती कीमत पर मिल जाती है। इस अस्पताल में पर्ची बनाने और डाक्टर की तरफ से किए जाने वाले चैकअप का कोई पैसा नहीं लिया जाता। इस…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना जिले में तेजी से पैर पसारने के साथ-साथ जानलेवा होता जा रहा है। शुक्रवार को जिले में 175 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई और एक मरीज की मौत हो गई। मृतक शिव नगर सोढल रोड का रहने वाला है। कोरोना के मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 5069 हो गया है। जिले में अब तक 121 मरीजों की मौत हो चुकी है। इससे पहले वीरवार को कोरोना से दो लोगों की मौत और भाजपा के पूर्व जिला प्रधान रमन पब्बी, डॉक्टरों तथा पुलिस मुलाजिमों सहित 276 लोग संक्रमित पाए गए थे। न्यू दशमेश नगर निवासी 67 साल के…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब के कई इलाकों सहित चंडीगढ़ में गुरुवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, वहीं कई निचले इलाकों में पानी भरने से जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। अमृतसर में गुरुवार रात हुई 2.2 एम.एम. बारिश से पिछले 2 वर्षों का रिकार्ड टूट गया। अगस्त के 20 दिनों तक 96.2 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि पिछले साल पूरे माह में केवल 72.3 एमएम बारिश हुई थी। बठिंडा में 29.9 एम.एम. बारिश रिकार्ड की गई। वहीं जालंधर में भी रुक-रुककर हो रही बारिश से सुहावने मौसम का दौर…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है. देशभर में लोग गणपति बप्पा (Ganesh Chaturthi 2020) को घर लाने की तैयारी कर रहे हैं. हर कोई अपनी पसंद और आकार के गणपकि को अपने घर लाते हैं और उनकी स्थापना करते हैं. बता दें, इसे विनायक चतुर्थी भी कहा जाता है. यह त्योहार 10 दिनों तक मनाया जाता है. इन 10 दिनों तक लोग भगवान गणेश की पूजा करते हैं और फिर उनको धूमधाम से विसर्जित कर दिया जाता है. इस साल गणेश चतुर्थी का त्योहार 22 अगस्त को मनाया जाएगा. गणेश चतुर्थी…
बालाघाट (वीकैंड रिपोर्ट): मध्य प्रदेश में बैगा आदिवासियों के लिए सरकार बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन आदिवासी बहुल बालाघाट जिले में हालात ऐसे हैं कि यहां पर एक प्रसूता की डिलीवरी बैलगाड़ी में करानी पड़ी. यहां पर सड़क इतनी खराब है कि एंबुलेंस ही नहीं पहुंच पाई. लेकिन चूंकि गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाना था, तो बैलगाड़ी का सहारा लेना पड़ा. लेकिन महिला अस्पताल पहुंच पाती, उसके पहले ही उसकी डिलीवरी हो गई. https://twitter.com/Anurag_Dwary/status/1296659691267698688?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1296659691267698688%7Ctwgr%5E&ref_url=https%3A%2F%2Fkhabar.ndtv.com%2Fnews%2Findia%2Fmadhya-pradesh-balaghat-tribal-woman-delivers-baby-in-a-bullock-cart-unavailability-of-ambulance-2282949 जानकारी है कि लालबर्रा मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर रानीकुठार के गणखेड़ा में सड़क खराब होने की वजह से जननी एक्सप्रेस नहीं पहुंच पाई और बैलगाड़ी…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): पिछले कुछ दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला है, खास दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश में. गर्मी से लोगों को राहत जरूर मिली है लेकिन हर ओर पानी से लोग हलकान भी हो रहे हैं. मंगलवार से रुक-रुककर बारिश हो रही है. जगह-जगह जलजमाव की समस्या पैदा हो गई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज (शुक्रवार) सुबह अनुमान जताया था कि दिल्ली के नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, सहारनपुर और रूड़की में अगले दो घंटों में हल्की से मध्यम बारिश होगी. मौसम विभाग ने आज तड़के मुरादाबाद, अमरोहा, चांदपुर, हस्तिनापुर, खतोली, मुजफ्फरनगर, मेरठ,…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब सरकार ने राज्य में कोराेना के मामले के बढ़ने के मद्देनजर बड़ा कदम उठाया है। राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कई आपात कदम उठाने की घोषणा की है। राज्य के शहरों और बड़े कस्बों में अब शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। पहले रात नौ बजे से कर्फ्यू लगाया गया था। इसके साथ ही बसों और अन्य वाहनों में 50 फीसदी यात्री ही सफर कर सकेंगे। इसके साथ ही कार्यालयों में 50 फीसदी कर्मचारी ही मौजूद रह सकेंगे। यह व्यवस्था शुक्रवार से लागू होगी। शाम सात बजे…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): तकरीबन 5 महीने से बंद दिल्ली मेट्रो का संचालन कभी भी शुरू किया जा सकता है। इसकी संभावना बनने लगी है। ताजा गतिविधियां इस ओर इशारा करने लगी हैं। दरअसल, बृहस्पतिवार को दिल्ली मेट्रो रेल निगम के मुखिया मंगू सिंह ने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के परिचालन प्रणाली के संचालन और रखरखाव की जांच के लिए स्टेशन का मुआयना किया। DMRC के अधिकारियों ने इसे ‘नियमित निरीक्षण’ करार दिया है। वहीं, जानकारों की मानें तो मेट्रो ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की कड़ी में यह निरीक्षण किया गया है। बता दें कि यह निरीक्षा ऐसे समय…
लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट): उफनायी नदियों की बाढ़ से उत्तर प्रदेश के 16 जिलों के 875 गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है. इनमें से 578 गांवों का संपर्क बाकी क्षेत्रों से कट गया है. प्रदेश के राहत आयुक्त संजय गोयल ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस समय खतरे के निशान से ऊपर बह रही शारदा, राप्ती और घाघरा नदियों की बाढ़ से प्रदेश के आम्बेडकर नगर, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, देवरिया, फर्रूखाबाद, गोण्डा, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, पीलीभीत, संतकबीर नगर तथा सीतापुर के 875 गांव प्रभावित हैं. इनमें से 578 गांव टापू से बन गये हैं और उनका संपर्क अन्य स्थानों…
