लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में बढ़ती चोरी की वारदातों ने प्रशासन को चिंता में डाला हुआ है। हर दिन कोई न कोई क्षेत्र से ऐसी वारदातें सामने आ रही है। ताजा मामला लुधियाना के मोती नगर का है। जहां एक होजरी कारोबारी व उनके परिवार को लूट का शिकार होना पड़ा और ये लूट किसी और ने नहीं बल्कि उनकी ही नौकरानी ने की है। सभी को पहले खिलाया नशीला पदार्थ मिली जानकारी अनुसार कारोबारी व उनके परिवार को घर पर किसी नौकरानी की जरूरत थी। उनके घर गाड़ी धोने का काम करने वाले ने एक सुनीता नामक लड़की को…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। एक तरफ़ जहां अलग-अलग जिले में से बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं, वहीं कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या में भी विस्तार हो रहा है। कोरोना ने अब बड़े अफसरों सहित विधायकों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। मिली जानकारी मुताबिक जालंधर में कैंट हलके के विधायक ओलंपियन परगट सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वही इसके साथ 125 की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जालंधर में कोरोना के कारण दो लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई…
होशियारपुर (वीकैंड रिपोर्ट): होशियारपुर में आउटडोर लाजवंती नगर स्टेडियम (स्टेडियम से चोबांध के साथ) के समीप आज सुबह करीब साढ़े 8 बजे एक व्यक्ति का पेड़ से लटका शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। सुबह स्टेडियम में सैर करने जाते लोगों ने शव को देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी थी। मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान कुलदीप सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी मकान नंबर 1172, गली नंबर 9, बाबा बुद्ध जी नगर, रामा मंडी…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने-चांदी के हाजिर भाव में गिरावट दर्ज की गई है। सोने के हाजिर भाव में मंगलवार को 557 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, इस गिरावट से दिल्ली में सोने की कीमत 52,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में सोमवार को घरेलु सर्राफा बाजार में सोने का हाजिर भाव 52,907 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी में मंगलवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। चांदी के हाजिर भाव में मंगलवाार…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): स्वास्थ्य और परिवार भलाई मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने पंजाब में कोरोना के कारण बिगड़ रहे हालातों को देखते हुए संकेत दिया कि आने वाले समय में बाहरी राज्य से पंजाब में दाख़िल होना आसान नहीं होगा क्योंकि राज्य में बाहर से आने वाले लोगों के लिए एंट्री हिमाचल प्रदेश की तरह बशर्त हो सकती है। राज्य में कोरोना महामारी की स्थिति को चिंताजनक करार देते हुए सेहत मंत्री ने कहा है कि यदि आने वाले दिनों में स्थिति में सुधार न हुआ या स्थिति और बिगड़ती है तो सरकार को और सख़्त कदम उठाने पड़ सकते हैं, जिसके…
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब सरकार की तरफ से राज्य को हरा-भरा और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए नयी मुहिम का अगाज किया गया है, जिस का नाम ‘ट्री फार गन’ रखा गया है। इस मुहिम के अंतर्गत अब यदि आपको हथियार लाइसेंस लेना है तो 10 पौधे लगाने लाज़िमी होंगे। यदि लाइसेंस रीन्यू करवाना है तो 5 पौधे लगाने पड़ेंगे। लुधियाना पहुंच डिविज़नल कमिश्नर चंद्र गेंड ने कहा कि ‘ट्री फार गन’ स्कीम की शुरुआत पूरे पंजाब में की गई है। इसके अंतर्गत लुधियाना में जो 32 हज़ार से अधिक हथियार लाइसेंस धारक ने उनको हथियार रिन्यू करवाने…
दोराहा (वीकैंड रिपोर्ट): दिल्ली-लुधियाना हाइवे पर पड़ते दोराहा कस्बे के फ्लाईओवर नजदीक घटे भयानक हादसे में टैम्पू और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दौरान टैम्पू में सवार 2 मजदूर महिलाओं समेत ट्रक के क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन के करीब टैम्पू में सवार सवारियां भी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनको इलाज के लिए डी.एम.सी अस्पताल लुधियाना, सिद्धू अस्पताल दोराहा के इलावा सिविल अस्पताल पायल और लुधियाना में दाखिल करवाया गया है। दोराहा थाना के ए.एस.आई. बरजिन्दर सिंह ने बताया कि यह टैम्पू भट्टे की लेबर लेकर मेरठ से मोगा जा रहा…
देवास (वीकैंड रिपोर्ट): देवास में स्टेशन रोड के नजदीक दो मंजिला मकान गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। मकान के मलबे में कई लोग दब गए थे। देर रात एनडीआरफ के रेस्क्यू में एक युवक को तो बचा लिया गया लेकिन 10 माह का बच्चा और युवती दोनों की मलबे में दबने से मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि मंगलवार की शाम स्टेशन रोड के पास एक दो मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया था। शुरुआती दौर के रेस्क्यू में पुलिस और नगर निगम की टीम…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश में कोरोना वायरस (Covid-19) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 67,151 नए मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 1,059 लोगों की मौत कोरोना से हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 32,34,474 तक पहुंच गई है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 59,449 हो गई। देश में कोरोना के कुल मामलों में 7,07,267 एक्टिव केस है जबकि 24,67,759 लोग स्वस्थ होकर घरों को लौट चुके हैं। Covid-19 को काबू में करने…
बुधवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं और भविष्य को लेकर चिंता सता सकती है। नए लोगों से मुकालात हो सकती है, जिनके सहयोग से कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। मानसिक उथल-पुथल पर काबू रखने का प्रयास करें, अन्यथा डिप्रेशन में जा सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का सहयोग मिलेगा। वृषभ…
