मथुरा (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश के मथुरा में चोरी का एक दिलचस्प मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपने मतलब के लिए अपने ही घर से पैसे चुराए, फिर पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज करा आया. लेकिन पुलिस को घुमाने की उसकी यह तरकीब काम नहीं आई और उसकी पोल खुल गई. अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए गुरुवार को बताया कि पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने ही घर से पैसे चुराए फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए थाने में झूठी रिपोर्ट लिखा दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिलीप कुमार…
Author: Vandna Verma
वाराणसी (वीकैंड रिपोर्ट): वाराणसी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग करके (Firing)एक सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया है. चौकाघाट कालीमंदिर के समीप दुस्साहसी बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग करके दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया.मिली जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार बदमाशों की ओर से की जा रही ताबड़तोड़ फायरिंग के दौरान उधर से गुजर रहा ट्राली चालक भी चपेट में आ गया. खास बात यह है कि वाराणसी में यह घटना जिस जगह हुई, वहां से पुलिस चौकी चंद कदम की दूर है. सूचना पाकर इलाके की पुलिस जबतक पहुंची, उसके पहले ही बदमाश फरार हो…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): बिजली का बिल अदा न करने वाले उपभोक्ता सावधान हो जाएं क्योंकि पावर निगम ने शुक्रवार से धड़ल्ले से बिजली कनैक्शन काटने की योजना तैयार की है। इसके लिए जालंधर में दर्जनों टीमों को सुबह ही रवाना किया जा रहा है। विभाग की तरफ से लिस्टें तैयार कर ली हैं। अधिकारियों का कहना है कि पावर निगम मैनेजमेंट पटियाला द्वारा रिकवरी के लिए दबाव बढ़ाया जा रहा है, जिस कारण उनके पास कनैक्शन काटने के अलावा और कोई रास्ता बाकी नहीं बचा। जो उपभोक्ता इस कार्रवाई से बचना चाहते हैं, वह तुरंत पावर निगम के कैश काऊंटरों…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने गुरूवार को डी.जी.पी. को निर्देश दिए कि राज्य में कोविड मामलों की बढ़ती संख्या जो कि 46 हजार तक पहुंच चुकी है और 1200 की जान ले चुकी है और जिसके आने वाले हफ्तों में और बढ़ने की संभावना है, के मद्देनजर मौजूदा दिशा-निर्देशों के अनुसार शहरों/कस्बों में शराब के ठेके को शाम 6.30 बजे तक सख्ती से बंद करवाएं। शराब की यह दुकानें 31 अगस्त तक लागू दिशा-निर्देशों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में 10 बजे तक खुले रहेंगे और इसके बाद इस फैसले की समीक्षा करते हुए नए दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): देश सहित प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। नेताओं सहित कई बड़े अधिकारी भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। नए केसों की संख्या रोजाना तेजी से बढ़ रही है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब हर शनिवार और रविवार को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कोर्ट बंद रहेंगे। सभी अदालतें अगले आदेश तक बंद रहेंगी। इसके लिए चीफ जस्टिस ने आदेश जारी कर दिए हैं।बता दें कि पिछले कुछ समय से हरियाणा और पंजाब में कोरोना के नए केसों की संख्या में तेजी से…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): जिला जालंधर में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को अब तक 2 लोगों की मौत व 78 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मृतकों की पहचान स्थानीय टांडा रोड निवासी 78 वर्षीय अवतार सिंह के रूप में हुई है, जिसने आज अमृतसर के अस्पताल में दम तोड़ा दिया। वहीं 64 वर्षीय महिला निर्मल कौर की स्थानीय निजी अस्पताल में कोरोना से मौत हो गई है। इसके साथ जिले में अब तक कोरोना मरीजों की संख्या 5964 तथा मृतकों का आंकड़ा 152 तक पहुंच गया है। …
बुधवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष राशि : आज आपका दिन अच्छा रहेगा आज चंद्रमा आपके नवम धर्म भाव में स्थित है संतान की पढ़ाई या विवाह से संबंधित बातें मुकाम पर पहुंचेंगे धर्म और आध्यात्मिक कार्यों में भी समय व्यतीत होगा आपके मृदुभाषी और अच्छे स्वभाव की वजह से लोग आपका सम्मान करेंगे आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा युवा वर्ग इच्छा पूर्ति के लिए कुछ गलत तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसकी वजह से वह मुसीबत में भी…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): हंस राज महिला महाविद्यालय के पोलिटिकल साइंस विभाग की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर जी की 400वीं जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में नेशनल वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार का आरम्भ वेबिनार सीरीज को-इंचार्ज श्रीमती कुलजीत कौर द्वारा किया गया। बतौर रिसोर्स पर्सन पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के पंजाब हिस्टोरिकल स्टडीज विभाग के सहायक प्रो. डॉ. करमजीत कौर मल्होत्रा तथा इंजीनियर तथा मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. मानेश्वर सिंह कोंडल उपस्थित थे। डॉ. करमजीत कौर ने गुरु तेग बहादुर जी के आरम्भिक जीवन से लेकर शहीदी तक का खूबसूरत चित्रण किया। उन्होंने उनकी शहीदी के समय के सामाजिक-राजनितिक परिवेश…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में पिछले दिनों भर्ती कराए गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक शाह का स्वास्थ्य अब पहले से ठीक है और उसमें धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक कि अगर शाह के स्वास्थ्य में इसी गति से सुधार होता रहा तो उन्हें अस्पताल से जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी। बता दें कि 2 अगस्त को कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शाह को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें 14 अगस्त को…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की कोरोना वैक्सीन कोविशिल्ड के ट्रायल को लेकर पी.जी.आई. ने 80 वालंटियरों की लिस्ट तैयार कर की ली है। पी.जी.आई. कम्युनिटी मैडीसिन डिपार्टमैंट की प्रोफैसर व वैक्सीन ट्रायल की प्रिंसिपल इन्वैस्टिगेटर डॉ. मधु गुप्ता ने बताया कि सितम्बर के पहले हफ्ते में ट्रायल शुरू होने जा रहा है। अभी तक 80 लोग ट्रायल का हिस्सा बनने के लिए आगे आए हैं। रिस्पांस अच्छा आ रहा है, लेकिन इन लोगों की अभी टेस्टिंग की जाएगी। देखा जाएगा कि वह फिजिकली तैयार हैं। सभी मरीज ट्राईसिटी के रहने वाले हैं। डॉ. मधु कहती है कि पी.जी.आई. जल्द…
