मेष: आज अपने व्यापार के आधार को और मजबूत बनाने में तत्पर होंगे। जिससे आने वाले समय में मुश्किलों से बचने में अच्छी प्रगति की स्थिति होगी। सेहत के लिए आज का दिन अच्छा होगा। किन्तु आमदनी को बढ़ाने के लिए आपको कठिन परिश्रम के बाद भी ज्यादा सफलता नहीं हासिल होगी। ऐसा ग्रहीय संकेत है। वृषभ: आज आप कुछ दुर्लभ हो रही वस्तुओं को और सरल तथा व्यावहारिक बनाने के लिए तैयार होंगे। आपके इन प्रयासों को लोगों के द्वारा सराहे जाने के योग बने हुए हैं। नौकरी के क्षेत्रों में आपको अपने कामों को पूरा करने का लगातार…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): पूर्व विधायक राज कुमार गुप्ता का गत 11 फरवरी को निधन हो गया था। उनके नामित रसम किरया आज द्रोणा गार्डन, कपूरथला रोड में संपन हुई। इस अवसर पर हज़ारों की संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजली दी और नमन किया। वह अपने जीवन काल में कर्मठ समाज सेवक व विधायक रहे हैं। उन्होंने अपनी जीवन शैली से लोगों के लिए मिसाल कायम की और अपने पद चिन्हों पर चलने के लिए ऐसे निशान छोड़े हैं, जोकि उनके परिवार को सदा के लिए गौरवानवित करवाने के लिए काफी हैं। उनके नामित आयोजित रसम किराया में शामिल अतिथियों…
वीकैंड रिपोर्ट: शराब पीने वालों के शरीर से अल्कोहल का मिलना आम बात है लेकिन उसका क्या जिसने कभी शराब पी ही ना हो। ऐसा ही हुआ एक महिला के साथ जिसके लीवर का डॉक्टर्स ने यह कहते हुए ऑपरेशन करने से इनकार कर दिया कि उसके यूरिन टेस्ट में अल्कोहल की मात्रा मिली है। हालांकि, जब महिला ने दावा किया कि उसने अपनी जिंदगी में कभी शराब नहीं पी तो डॉक्टरों ने मामले की जांच की और जो खुलासा हुआ वो दुनिया में अपनी तरह का पहला मामला बन गया। दरअसल, इस महिला के शरीर में यूरिन की बजाय…
बूंदी (वीकैंड रिपोर्ट): राजस्थान के बूंदी जिले में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां पापड़ी गांव के पास यात्रियों से भरी एक बस मेज नदी में जा गिरी। लाखेरी थाना इलाके में हुए इस हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को नदी से रेस्क्यू किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कोटा के दादीबाड़ी से एक परिवार के लोग शादी समारोह (मायरा भरने) में शामिल होने सवाई माधोपुर जा रहे थे और रास्ते में यह हादसा हो गया। यहां पापड़ी गांव के पास…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर राजधानी दिल्ली में भड़की हिंसा ने 20 लोगों की जान ले ली है। मंगलवार रात तक हालात कितने बेकाबू थे, अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि गृह मंत्रालय को देखते ही गोली मारने के आदेश देने पड़े। हालांकि बुधवार सुबह से शांति है। पुलिस के साथ ही अद्र्धसैनिक बलों को लगाया गया है। दिल्ली सरकार ने भी लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। हिंसाग्रस्त गोकुलपुरी इलाके में दमकल विभाग द्वारा आग बुझाने का काम किया जा रहा है। यहां के एक मार्केट में 24…
मेष: आज अपने प्रयासों के द्वारा जहां कार्मिक जीवन में अच्छी बढ़त अर्जित कर लेगे। वहीं व्यवसाय के क्षेत्रों में तेजी से बढ़त होने के संकेत होंगे। जिससे आप खुश होंगे। हालांकि निजी संबंधों में आप साथी को सम्मोहित करने के प्रयास में होंगे। किन्तु उन पर आपका जादू कमजोर होगा। धन लाभ के क्षेत्रों में परेशान होंगे। वृषभ: आज आप अपने नुकसान के अन्तर को पाटने में लगे हुए होंगे। क्योंकि व्यवसाय व कार्य के क्षेत्रों में आपके कुछ अनुमान गलत साबित हो सकते हैं। जिससे इस दिशा में कदम बढ़ते हुए होंगे। हालांकि आपके पराक्रम की सराहना होगी।…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): दिल्ली के जाफराबाद में नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर आज फिर से हिंसा भड़क उठी। सोमवार दोपहर समर्थकों और विरोधियों के बीच एक बार फिर झड़प हुई। दोनों ओर से लगातार फायरिंग हो रही है। वहीं प्रदर्शनकारियों ने तीन गाडिय़ों को आग के हवाले कर दिया है। जाफराबाद में हालात बेहद हिंसक हो गए हैं। चारों ओर से पत्थरबाजी हो रही है। प्रदर्शनकारी कई दुकानों को आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरान गोली बारी भी हो रही है। प्रदर्शन में एक युवक के पैर में और एक पुलिस कर्मी को गोली लग…
कुआलालुम्पुर (वीकैंड रिपोर्ट): मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। टीवी चैनल अलजज़ीरा के मुताबिक महातिर ने अपना इस्तीफा वहां के राजा को सौंप दिया है। महातिर मोहम्मद 10 मई 2018 को पीएम बने थे। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक महातिर की पार्टी बेरास्तु ने साझा सरकार के गठबंधन को छोड़ दिया है। लिहाजा उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। विश्व के सबसे उम्रदराज नेता, 94 वर्ष के महातिर ने उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा सरकार गिराने की कोशिशों के बाद ये फैसला लिया। उनके कार्यालय ने एक बयान में कहा कि महातिर ने मलेशिया के प्रधानमंत्री…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित जाफराबाद में हो रहे प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस की एक फुटेज सामने आई है, जिसमें पुलिसकर्मियों ने भारतीय सेना के जवानों जैसी वर्दी पहन रखी है। करीब 1.04 मिनट के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कथित तौर पर दिल्ली पुलिस के जवान, भारतीय सेना जैसी वर्दी पहन कर जाफरादबाद मेट्रो स्टेशन पर दिख रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम पर भारतीय सेना ने कहा कि वो जांच कर एक्शन लेगी। समाचार एजेंसी द्वारा ट्वीट किये गए एक वीडियो पर सोमवार को प्रतिक्रिया देते हुए…
हैंपशायर (वीकैंड रिपोर्ट): बियर ग्रिल्स के फेमस शो मेन वर्सेज वाइल्ड में आपने वोग विलियम से लेकर नील मॉरिसी को मन मारकर अपना यूरीन पीते देखा होगा। वहीं, दूसरी ओर एक ऐसा शख्स सामने आया है जो अपना ही यूरीन बेहद चाव से पीता है। हैरी मतादीन नाम के इस यह युवक का कहना है कि अपना बासी पेशाब पीने से उसकी सेहत में काफी सुधार हुआ है। 32 वर्षीय हैरी इंग्लैंड के शहर हैंपशायर का रहने वाला है। हैरी का कहना है कि वह रोजाना करीब 200 एमएल बासी यूरीन पीता है। उसका ये यूरीन एक हफ्ते से लेकर…
