मेष: आज अपने प्रयासों के द्वारा जहां कार्मिक जीवन में अच्छी बढ़त अर्जित कर लेगे। वहीं व्यवसाय के क्षेत्रों में तेजी से बढ़त होने के संकेत होंगे। जिससे आप खुश होंगे। हालांकि निजी संबंधों में आप साथी को सम्मोहित करने के प्रयास में होंगे। किन्तु उन पर आपका जादू कमजोर होगा। धन लाभ के क्षेत्रों में परेशान होंगे। वृषभ: आज आप अपने नुकसान के अन्तर को पाटने में लगे हुए होंगे। क्योंकि व्यवसाय व कार्य के क्षेत्रों में आपके कुछ अनुमान गलत साबित हो सकते हैं। जिससे इस दिशा में कदम बढ़ते हुए होंगे। हालांकि आपके पराक्रम की सराहना होगी।…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): दिल्ली के जाफराबाद में नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर आज फिर से हिंसा भड़क उठी। सोमवार दोपहर समर्थकों और विरोधियों के बीच एक बार फिर झड़प हुई। दोनों ओर से लगातार फायरिंग हो रही है। वहीं प्रदर्शनकारियों ने तीन गाडिय़ों को आग के हवाले कर दिया है। जाफराबाद में हालात बेहद हिंसक हो गए हैं। चारों ओर से पत्थरबाजी हो रही है। प्रदर्शनकारी कई दुकानों को आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरान गोली बारी भी हो रही है। प्रदर्शन में एक युवक के पैर में और एक पुलिस कर्मी को गोली लग…
कुआलालुम्पुर (वीकैंड रिपोर्ट): मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। टीवी चैनल अलजज़ीरा के मुताबिक महातिर ने अपना इस्तीफा वहां के राजा को सौंप दिया है। महातिर मोहम्मद 10 मई 2018 को पीएम बने थे। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक महातिर की पार्टी बेरास्तु ने साझा सरकार के गठबंधन को छोड़ दिया है। लिहाजा उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। विश्व के सबसे उम्रदराज नेता, 94 वर्ष के महातिर ने उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा सरकार गिराने की कोशिशों के बाद ये फैसला लिया। उनके कार्यालय ने एक बयान में कहा कि महातिर ने मलेशिया के प्रधानमंत्री…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित जाफराबाद में हो रहे प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस की एक फुटेज सामने आई है, जिसमें पुलिसकर्मियों ने भारतीय सेना के जवानों जैसी वर्दी पहन रखी है। करीब 1.04 मिनट के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कथित तौर पर दिल्ली पुलिस के जवान, भारतीय सेना जैसी वर्दी पहन कर जाफरादबाद मेट्रो स्टेशन पर दिख रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम पर भारतीय सेना ने कहा कि वो जांच कर एक्शन लेगी। समाचार एजेंसी द्वारा ट्वीट किये गए एक वीडियो पर सोमवार को प्रतिक्रिया देते हुए…
हैंपशायर (वीकैंड रिपोर्ट): बियर ग्रिल्स के फेमस शो मेन वर्सेज वाइल्ड में आपने वोग विलियम से लेकर नील मॉरिसी को मन मारकर अपना यूरीन पीते देखा होगा। वहीं, दूसरी ओर एक ऐसा शख्स सामने आया है जो अपना ही यूरीन बेहद चाव से पीता है। हैरी मतादीन नाम के इस यह युवक का कहना है कि अपना बासी पेशाब पीने से उसकी सेहत में काफी सुधार हुआ है। 32 वर्षीय हैरी इंग्लैंड के शहर हैंपशायर का रहने वाला है। हैरी का कहना है कि वह रोजाना करीब 200 एमएल बासी यूरीन पीता है। उसका ये यूरीन एक हफ्ते से लेकर…
अहमदाबाद (वीकैंड रिपोर्ट): अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनेर के साथ अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप साबरमती आश्रम पहुंच गए हैं। यहां अमेरिकी राष्ट्रपति ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर सूत की माला पहनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। दोनों नेता जब यहां पहुंचे तो सूत का सरोपा पहनाकर उनका स्वागत किया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ने साबरमती आश्रम में चरखा चलाया। प्रधानमंत्री मोदी ने आश्रम में दोनों का स्वागत किया। 1917 में महात्मा गांधी ने इस आश्रम की स्थापना की थी। मेलानिया…
अहमदाबाद (वीकैंड रिपोर्ट): अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दो दिवसीय दौरे के लिए सोमवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां एयरपोर्ट पर डोनाल्ड ट्रंप का गले लगाकर स्वागत किया। इस दौरान फस्र्ट लेडी मेलानिया ट्रंप भी उनके साथ रहीं। बतौर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ये पहला भारत दौरा है, वह इस बार अपने पूरे परिवार के साथ भारत आए हैं। एयरपोर्ट से मोटेरा स्टेडियम तक दोनों नेता 22 किमी। लंबा रोड शो कर रहे हैं। इस दौरान साबरमती आश्रम में थोड़ी देर का पड़ाव होगा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यहां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि…
मेष: इस सप्ताह के पहले दो दिनों में मेष राशि के जातक अपने शरीर में उत्पन्न रोग व पीड़ाओं से परेशान रहेंगे। जिससे आपको किसी डाक्टर की चिकित्सीय सलाह की जरूरत रहेगी। हालांकि आप अपने सेहत के लिए उपयोगी कुछ परहेजों की लगातार अनदेखी करते हुए रहेंगे। आजीविका के क्षेत्रों में इस दौरान जहां आपको पूरे मनोयोग के साथ काम करने की जरूरत रहेगी। वहीं धैर्य की जरूरत भी बनी हुई रहेगी। इस सप्ताह के आगे दो दिनों में यद्यपि आपके ग्रह शुभ व सकारात्मक स्थिति का संकेत देते रहेंगे। जिससे आप अच्छे सेहत के मालिक बने हुए रहेंगे। पत्नी…
अलवर (वीकैंड रिपोर्ट): राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी में महज 36 घंटे के भीतर एक और नाबालिग लड़की से रेप के प्रयास करने का प्रयास का मामला सामने आया है। पीडि़ता 12 साल की दिव्यांग लड़की है। गनीमत रही कि पड़ोसी के मौके पर पहुंच जाने से आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया, लेकिन वो पीडि़ता के साथ अश्लीलता की हदें पार चुका था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़त लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है। यह घटना भिवाड़ी औद्योगिक थाना क्षेत्र…
जयपुर (वीकैंड रिपोर्ट): अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे में अब सिर्फ 2 दिनों का वक्त बचा है। ऐसे में उनके स्वागत के लिए तैयारियों को आखिरी रूप दिया जा रहा है। ट्रंप कब और कहां जाएंगे और कहां ठहरेंगे ये सब तय हो चुका है। हर चीज़ पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। ट्रंप और उनके परिवार को पारंपरिक भारतीय खाना सोने और चांदी की परत वाली प्लेट में परोसा जाएगा। इसके लिए खास तैयारियां चल रही है। भारत यात्रा के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनका परिवार सोने और चांदी की परत…
