Author: Vandna Verma

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): जिला प्रशासन ने नगर निगम के सभी विभागों के कर्मचारियों को कोरोना टैस्ट करवाने के निर्देश जारी किए है। नई हिदायतों के अनुसार किसी भी विभाग में अगर 100 से ज्यादा स्टाफ है तो उसका आर.टी.पी.सी.आर. टैस्ट 2 हफ्ते के भीतर करवाना अनिवार्य होगा। अगर इस टैस्ट को करवाने में किसी को भी कोई समस्या आती है तो वह सिविल सर्जन जालंधर को इस नंबर पर (9855464856) पर संपर्क कर सकते है। इस काम के लिए डिप्टी कमिश्नर, जालंधर (9815215308) को बतौर नोडल अफसर नियुक्त किया गया है। वह शुक्रवार तक हर विभाग से इस संबंधित रिव्यू…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारतीय नौसेना में लिंग-समानता को साबित करने वाले एक कदम के तहत सब-लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी तथा सब-लेफ्टिनेंट रिति सिंह को नौसेना के युद्धपोत पर क्रू के रूप में तैनात किया जाएगा, और वे ऐसा करने वाली पहली महिला अधिकारी होंगी.हालांकि भारतीय नौसेना कई महिला अधिकारियों को भर्ती करती रही है, लेकिन अब तक महिला अधिकारियों को युद्धपोतों पर लम्बे अरसे के लिए तैनात नहीं किया गया है, जिसके पीछे कई कारण हैं – क्रू क्वार्टरों में निजता की कमी तथा महिलाओं के लिए विशेष बाथरूम व्यवस्था की उपलब्धता न होना. अब यह सब जल्द ही बदलना…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): छात्रों और युवाओं को संसद की कार्यप्रणाली के बारे में जागरूक करने के लिए स्कूलों में यूथ पार्लियामेंट करवाई जाती है। बच्चे इस प्रतियोगिता के जरिए यह जानते हैं कि सरकार कैसे काम करती है। इस बार यह यूथ पार्लियामेंट केवल ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। कोरोना के कारण स्कूल पूरी तरह से बंद हैं और वहां यूथ पार्लियामेंट का आयोजन नहीं किया जा सकता है। इसे लेकर सीेबीएसई के डायरेक्टर अकादमिक डॉ. जोसफ इमैनुअल ने बोर्ड से एफिलिएटेड सभी स्कूलों के हेड को यूथ पार्लियामेंट प्रोग्राम संबंधी गाईडेंस जारी कर दी है। डायरेक्टर ने अपने आदेश में…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): किसान बिल को लेकर राज्यसभा में रविवार को हुए हंगामे के चलते तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ’ब्रायन सहित आठ विपक्षी सांसदों को सोमवार को निलंबित कर दिया गया है. निलंबित सांसदों ने सदन छोड़ने से इनकार कर दिया है. सरकार की ओर से विपक्षी सांसदों को निलंबित करने के लिए प्रस्ताव पेश किया गया था. जिन सांसदों को सस्पेंड किया गया है, उनमें टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन, संजय सिंह, डोला सेन, राजीव साटव समेत अन्य शामिल हैं. राज्यसभा के सभापति ने कहा कि मुझे उससे दुख हुआ, जो कल यहां हुआ. यह राज्यसभा के लिए…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने केंद्र सरकार के निर्देशों की पालना करते हुए 9वीं से 12वीं कक्षा के स्टूडैंट्स को स्कूल जाने को मंजूरी दे दी है। पंजाब सरकार की ओर से कहा गया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय (एम.एच.ए.) के निर्देशों का पालन करते हुए अनलॉक 4.0 के निर्देशों में आंशिक संशोधन किया गया है। इसके तहत पंजाब सरकार ने 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को सिर्फ कंटेनमैंट जोन से बाहर वाले क्षेत्रों में अभिभावकों से मंजूरी पर स्कूल जाने की आज्ञा दी गई है। प्रवक्ता के मुताबिक राज्य के गृह विभाग ने राष्ट्रीय…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): इस साल मानसून अपने नए कैलेंडर की तय तारीख से 6 दिन देर से आएगा। मौसम विभाग के अनुसार इस साल मानसून की वापसी 24 से 26 सितंबर के बीच हो सकती है जबकि नए कैलेंडर में इसकी तारीख 17 सितंबर बताई गई थी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हवाएं बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आती है इसलिए अगर नमी खत्म हो चुकी है तभी मानसून की वापसी हो सकती है। मानसून वापसी की घोषणा दो शर्तों में पूरी होनी चाहिए। एक हवा का पैटर्न बदलना अर्थात् सतह से करीब 1.5 किमी की ऊंचाई पर एंटी साइक्लोनिक…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना संक्रमण से आज पंजाब में 56 और लोगों के जान गंवाने से महामारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2813 हो गई है। पंजाब सरकार के देर शाम जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार आज जालंधर में आठ, अमृतसर, फतेहगढ़ साहब में छह-छह, लुधियाना में पांच, होशियारपुर, पटियाला व रोपड़ में चार-वरी, मानसा व तरण तारण में तीन-तीन, फरीदकोट, फिरोजपुर, कपूरथला और पठानकोट में दो-दो और बरनाला, बठिंडा, गुरदासपुर, शहीद भगत सिंह नगर व संगरूर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। आज प्रदेश में 2160 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि स्वस्थ होने वालों की…

Read More

पढ़ें 21 सितम्बर 2020 से 27 सितम्बर 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल, और जानें सभी 12 राशियों के जातकों के लिए क्या कुछ है इस सप्ताह ख़ास मेष- इस सप्ताह विशेष तौर पर गुरु जन व वरिष्ठ का मार्गदर्शन प्राप्त होगा, तो वहीं दूसरी ओर घर के बड़ों का सानिध्य भी मिलेगा. जिन कार्यों को बनने में अभी तक मुश्किलें आ रही थी वह पुनः बनेंगे. लोन लेने के लिए प्रयासरत लोगों को एप्लाई कर देना चाहिए, क्योंकि ग्रहों कि स्थितियाँ लोन दिलाने वाली चल रही है. ऑफिस के कार्य पहले के चार दिनों में ही अधिक खत्म कर लें क्योंकि…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश में कोरोनावायरस के संक्रमण का सिलसिला जारी है, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कुल संक्रमितों की संख्या 54 लाख के चिंताजनक आंकड़े को पार कर चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आकंड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में (रविवार सुबह 8 बजे से लेकर सोमवार सुबह 8 बजे तक) 86961 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 54,87,580 हो गई है. वहीं इस दौरान 1130 लोगों की मौत हुई है. देश में अब तक कोरोनावायरस से 87,882 लोगों की मौत हो चुकी है.यह भी पढ़ें एक…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): जालंधर में तेजी से कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है। पिछले 24 घंटे में जालंधर में कोरोना के 222 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 7 लोगों ने दम तोड़ दिया है। जिले में 222 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने से संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 11153 हो गई है जबकि 7 लोगों की मौत हो जाने से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 308 हो गई है जबकि 322 रोगियों को स्वस्थ होने पर आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इससे ठीक होने वालों की संख्या 8466 हो गई है।

Read More