नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): आमतौर पर लोग फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी में निवेश पर ज्यादा जोर देते हैं. दरअसल, एफडी सुरक्षित और मुनाफे का निवेश है. यही वजह है कि लोगों में इसको लेकर दिलचस्पी रहती है. बुजुर्गों के लिए तो ये काफी अहम निवेश रहा है. हालांकि, बीते कुछ सालों में एफडी पर मिलने वाला ब्याज लगातार कम हो रहा है. इस वजह से बुजुर्गों को एफडी पर मुनाफे में भी कटौती हुई है. इसी को ध्यान में रखकर देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने हाल ही में बुजुर्गों के लिए एक स्पेशल स्कीम की शुरुआत की थी.…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Xiaomi ने भारत में Mi Store on Wheels नाम से नई सर्विस शुरू की है। कंपनी का कहना है कि इस नई सर्विस का उद्देश्य देश के ग्रामिण व दूरदराज इलाकों को जोड़कर भारत के दिल तक पहुंचना है। कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में हर कोई अपने-अपने घरों में बंद है, जिस वजह से कई ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स ठप पड़े हैं। हालांकि, शाओमी की नई रिटेल स्ट्रेटजी के तहत ऑफलाइन टीम ग्राहकों के लिए उनके घर तक रिटेल अनुभव प्रदान करने वाली है। Xiaomi के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट और इंडिया ऑपरेशन्स के मैनेजिंग डायरेक्टर…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): केंद्र सरकार के कृषि बिल के खिलाफ 25 सितंबर को अकाली दल पूरे पंजाब में तीन घंटे के लिए चक्का जाम करेगा। अकाली दल के प्रवक्ता डा. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि 25 सिंतबर को राज्यभर में सुबह 11 बजे से तीन घंटे के लिए धरना शुरू होगा। उन्होंने बताया कि 26 से 29 सितंबर तक पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल राज्यभर में जमीनी स्तर पर दौरा करेंगे। इस दौरान वह इस बिल के खिलाफ किसानों को और जागरुक करेंगे और उन्हें हो रहे नुकसान बारे विस्तार से बताएंगे। चीमा ने बताया कि 1 अक्टूबर को…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Realme ने Android 11 पर आधारित Realme UI 2.0 को पेश कर दिया है, जिसमें डुअल मोड म्यूज़िक शेयर, कस्टमाइज़ेबल नोटिफिकेशन बार कलर्स और डार्क मोड जैसे कई फीचर हैं। Realme X50 Pro, जिसमें पहले से ही Realme UI 2.0 का प्रीव्यू वर्ज़न था, इस अपडेट को पाने वाला पहला फोन होगा। रियलमी यूआई 2.0 को रियलमी ने एक वर्चुअल इवेंट में लॉन्च किया था, जहां इसने Realme Narzo 20 सीरीज़ को भारत में लॉन्च किया। रियलमी ने रियलमी एक्स50 प्रो को छोड़कर किसी भी अन्य रियलमी फोन के लिए रियलमी यूआई 2.0 अपडेट रिलीज़ की…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब सरकार ने स्कूली विद्यार्थियों के लिए शारीरिक शिक्षा के साथ संबंधित क्रियाएं जरूरी करने का फैसला किया है। यह निर्णय कोविड-19 के बाद स्कूल खुलने पर लागू होगा। शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिंगला की हरी झंडी के बाद डायरैक्टर एस.सी.ई.आर.टी. ने जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल मुखियों को पत्र जारी कर दिया है। प्रवक्ता के अनुसार पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए शारीरिक क्रियाओं के लिए अलग-अलग खेल शामिल किए गए हैं। इसके साथ विद्यार्थियों का ‘खेलो पंजाब, बढ़ो पंजाब’ अधीन मुकम्मल जांच मूल्यांकन का टैस्ट लिया जाएगा। प्रवक्ता के अनुसार विद्यार्थियों के लिए…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 55 लाख के पार पहुंच गया है और 88 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। देश में पिछले 24 घंटे में 75,083 नए केस आए हैं और एक दिन में 1053 लोगों की मौत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के कुल मामले 55, 62,664 तक पहुंच गए हैं और अब तक 88,935 लगों की मौत हो चुकी है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना मामले 90 हजार के पार आ रहे थे जिसपर आज थोड़ी…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोना संक्रमितों की संख्या 99930 हो गई है। पंजाब सरकार की तरफ से देर शाम जारी बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में 47 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई, 2247 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए और 2811 मरीज स्वस्थ हुए। बुलेटिन के अनुसार आज अमृतसर में नौ, जालंधर में सात, लुधियाना व पठानकोट में पांच-पांच, कपूरथला व पटियाला में चार-चार, बठिंडा, होशियारपुर, मोगा व संगरूर में दो-दो और फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, मुक्तसर व रोपड़ में एक-एक मरीज की मौत हुई जिसके बाद महामारी से मरने वालों की संख्या प्रदेश में बढ़कर 2860…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पॉश इलाकों के साथ साथ कोरोना वायरस ने देहात में भी तेजी से संक्रमण फैलाना शुरू कर दिया है। सोमवार को 245 मरीज संक्रमित पाए गए और सात संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया। आज आए संक्रमितों में एक डॉक्टर, पुलिस मुलाजिम व बीएसएफ के जवान शामिल हैं। मरीजों की लिस्ट में आठ बच्चे, 83 महिलाएं व 154 पुरुष शामिल है। साेमवार काे1 संक्रमित मरीजों में से 33 दूसरे जिलों से संबंधित हैं। कोरोना से अब तक मरने वालों की गिनती 323 तक पहुंच गई है। वहीं, संक्रमित…
मंगलवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष राशि – आज आपका दिन अच्छा रहेगा काफी समय से रुके हुए पारिवारिक कार्यो को निपटाने का उत्तम समय है इससे घर में सुकून व शांति भरा वातावरण बना रहेगा और आप भी अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों पर अधिक ध्यान केंद्रित कर पाएंगे किसी नजदीकी मित्र के साथ विशेष मुद्दे पर कोई महत्वपूर्ण विचार विमर्श भी होगा संतान की शिक्षा संबंधी कार्यों में विलंब ना करें अन्यथा एडमिशन संबंधी दिक्कत आ सकती है किसी…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस साउथ कैंपस शाहपुर में माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज- डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट, लुधियाना, एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से अताम्निर्भर भारत- द रोड अहेड पर एक वेबिनार का आयोजन करवाया गया। वेबिनार के एमएसएमई-डीआई लुधियाना के डिप्टी डायरेक्टर आर.के. परमार और असिस्टेंट डायरेक्टर कुंदन लाल मुख्य प्रवक्ता केेे रूप मेंं शामिल हुए। उन्होंने उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियोंं को समझाते हुए कहा कि आज के समय में आत्म निर्भर बनने और एक बड़े मंच पर किसी की प्रतिभा का प्रदर्शन करने की आवश्यकता है। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं पर…
