मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट): सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा जैसे महान खिलाडिय़ों की मौजूदगी वाली रोड सेफ्टी विश्व सीरीज के मैच महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए अब खाली स्टेडियम में होंगे। आयोजकों ने पुणे में गाहुंजे के एमसीए स्टेडियम में होने वाले मैचों को भी नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में स्थानांतरित कर दिया है। आयोजकों द्वारा बुधवार देर रात जारी बयान के अनुसार, देश में मौजूदा स्वास्थ्य आपातकाल को देखते हुए रोड सेफ्टी विश्व सीरीज के सभी हितधारकों ने फैसला किया है कि सीरीज के बाकी बचे सभी मैच 13 मार्च से डीवाई पाटिल स्टेडियम…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना पीडि़तों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है। लेकिन यह संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस के 11 मामलों की पुष्टि की है, जबकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह संख्या सिर्फ दो बताई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी करते हुए अपने बयान में कहा है कि राजनयिक, आधिकारिक, संयुक्त राष्ट्र/अंतरराष्ट्रीय संगठनों, रोजगार और प्रोजेक्ट वीजा को छोड़कर पूर्व में जारी किए गए टूरिस्ट समेत सभी श्रेणी के वीजा को 15 अप्रैल तक रद्द कर दिया गया है। यह आदेश 13 मार्च…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): संतोखपुरा के पास बुधवार शाम को जगदीश उर्फ जिल्लू और उसके साथी मनीष और विपन शराब पीकर मोहल्ले में ऊंची आवाज में गाली-गलौच कर रहे थे। उनकी आवाज सुनकर अमरजीत सुपुत्र सुखदेव निवासी न्यू संतोखपुरा ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। इतने में विपन और मनीष ने अमरजीत को पकड़ लिया और जगदीश उर्फ जिलु ने उसपर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। अमरजीत की नाजुक हालतको देखते हुए मोहल्ला वासियों ने उसे सिविल हस्पताल में दाखिल करवाया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना नंबर 8 में शिकायत दर्ज करवाई गई है।
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार में फिर से जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। ना सिर्फ भारत, बल्कि दुनिया भर के बाजारों की हालत बुरी है। कोरोनावायरस के कहर से बाजार में कोहराम मचा है। सुबह 11:13 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 2,601 अंक यानी 7.29 फीसदी की गिरावट के बाद 33,095.93 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 758.25 अंक यानी 7.25 फीसदी की गिरावट के बाद 9,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं इससे पहले सुबह…
मेष: आज आप अपने प्रयासों के द्वारा कारोबार को और उन्नत बनाने में लगे हुए होंगे। किन्तु इस दिशा में आपको कुछ न कुछ परेशानियां होंगी। जिससे परेशान होंगे। प्रबंधन तंत्र को मजबूत करने के साथ धन जुटाने की चिंताएं होंगी। हालांकि आज आपका व्यय बढ़ा होगा। जिससे निजी तौर पर परेशान होंगे। वृषभ: आज आप अपने वैवाहिक जीवन को और सुखद व सुन्दर बनाने के लिए प्रयत्नशील होंगे। जिससे गृहस्थ जीवन की गाड़ी बड़े आराम से अपने रास्ते पर चलती हुई होगी। रोजी-रोटी को प्राप्त करने तथा निजी व सरकारी संस्थाओं में साक्षात्कार में आज सफलता के अच्छे संकेत…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): शहर के लोगों को नकली देसी घी खिलाने वाली एक फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ है। सेहत विभाग की टीम ने बुधवार को छापेमारी कर सूर्या एंकलेव के साथ पड़ते रॉयल एंकलेव में स्थित फैक्टरी को सील किया है। टीम ने वहां से करीब 250 किलो नकली देसी घी बरामद किया है। साथ ही वहां से ऐसे स्प्रे भी बरामद किए हैं, जिससे डालडा की खुशबू देसी घी में बदल जाती थी। डीएचओ डॉ. सुरिंदर नंगल ने बताया कि सूचना के आधार पर टीम ने एसवी ट्रेडर पर रेड करके नकली देसी घी बरामद किया है। डीएचओ के…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में होली के दिन राज कुमार नाम के होम टीचर की लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से पीट पीटकर की हत्या कर दी गई। पुलिस लाश को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। इस घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। विनोद नगर में रहने वाला होम टीचर राज कुमार स्कूली बच्चों से लेकर बड़े-बड़े बच्चों के घर जाकर पढ़ाते थे। सोमवार देर शाम राज कुमार गाजीपुर ट्यूशन पढ़ाने के लिए घर से निकले थे। देर रात वे खून से लथपथ आशिर्वाद अपार्टमेंट्स के बाहर पड़े…
एस.ए.एस. नगर (वीकैंड रिपोर्ट): डी.पी.आई. सैकेंडरी शिक्षा कार्यालय की ओर से कोरोना वायरस से बचाव के लिए शिक्षा विभाग के कर्मचारियों, अध्यापकों को बायोमिट्रिक मशीनों से हाजरी लगाना बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं। सहायक निर्देशक की ओर से समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों व स्कूलों के प्राध्यापकों को जारी निर्देशों में कहा गया है कि पंजाब सरकार, आम राज्य प्रबंधक विभाग (प्रबंधकीय अधिकारी शाखा-1) द्वारा बायोमिट्रिक मशीनों से हाजरी लगाना बंद करने संबंधी आगामी आदेश तक सर्कुलर जारी किया गया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से कोरोना वायरस के कुप्रभाव से बचाव के लिए सावधानी…
इटली (वीकैंड रिपोर्ट): दुनिया भर में चीन से कोरोना वायरस फैला। उसकी वजह से पूरी दुनिया में लाखों लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। लेकिन अब कोरोना का सबसे बड़ा खतरा इटली पर मंडरा रहा है। इटली में इस समय 10,149 लोग वायरस से संक्रमित हैं। यहां 631 लोग मारे गए हैं। यानी चीन के बाद दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा संक्रमित और सबसे ज्यादा मौतें। इटली की सड़कें, मॉल, रेस्टोरेंट सब खाली पड़े हैं। इंसानों की जगह कबूतर घूमते दिख रहे हैं। दुनियाभर में अभी 117,751 लोग संक्रमित हैं। जबकि, इस वायरस से 4292 लोगों की मौत हो चुकी…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): बुधवार को लगातार सातवें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी दर्ज की गई है। यानी आज ग्राहकों को एक लीटर पेट्रोल व डीजल के लिए रविवार के मुकाबले कम पैसे चुकाने होंगे। देश में बुधवार को तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत में 2.69 रुपये और डीजल की कीमत में 2.33 रुपये प्रति लीटर की गिरावट आई है। दिल्ली में आज पेट्रोल 70.29 और डीजल 63.01 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
