Author: Vandna Verma

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस विश्वव्यापी महामारी के समय भारत के लोगों को तंदरुस्त एंव सेहतमंद रखने हेतु हमारी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा फिट इंडिया मुहीम की शुरुआत की गई है। इस मुहीम के अंतर्गत पंजाब गर्ल्स बटालियन द्वारा फिट इंडिया रन की शुरुआत की गई है। इस मुहीम के द्वितीय चरण में एस. ड्डी. कॉलेज फॉर वीमेन के एन. सी. सी. कैडेट्स ने ले3टिनेंट प्रिया महाजन के निर्देशन में सामाजिक दुरी बनाते हुए बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया एंव इसे पूरा किया। इस मुहीम का आयोजन केंद्र सरकार एंव खेल मंत्रालय के सामूहिक प्रयत्नों से…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): ब्रिटेन की टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने भारत सरकार के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता का एक अहम मुकदमा जीत लिया है. दरअसल, करीब 20 हजार करोड़ का ये मामला रेट्रोस्पेक्टिव टैक्स का है. इस केस में वोडाफोन के पक्ष में फैसला आया है. आपको बता दें कि भारत सरकार और वोडाफोन के बीच यह मामला 20,000 करोड़ रुपए के रेट्रोस्पेक्टिव टैक्स को लेकर था. वोडाफोन और सरकार के बीच कोई सहमति ना बन पाने के कारण 2016 में कंपनी ने इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस का रुख किया था. लंबी सुनवाई के बाद वोडाफोन को राहत मिली है. आपको…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कृषि विधेयकों के विरोध में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के तीन दिवसीय रेल रोको आंदोलन के दूसरे दिन शुक्रवार को किसान और मजदूर संगठन रेलवे ट्रेक और सड़कों पर धरने पर बैठे हुए हैं। इसी कड़ी में किसानों द्वारा दिए जा रहे धरने को समर्थन देने के लिए उधम सिंह यूथ क्लब पीएपी चौक पहुंचे। इस दौरान मलविंदर सिंह लक्की ने कहा कि पानी के मुद्दे पर जीत हासिल करने के बाद अब कृष्टि विधेयकों के विरोध में भी किसानों को जीत होगी। किसानों के साथ हर वर्ग एक साथ खड़ा है। केंद्र सरकार को…

Read More

बठिंडा (वीकैंड रिपोर्ट): खेती ऑर्डिनेंस के विरोध में किसान संगठन की तरफ से किये गए पंजाब बंद के कारण पंजाब भर में जरूरी चीजों की स्पलाई पूरी तरह प्रभावित हुई। सब्जी और फल मार्केट बंद होने के कारण बाहर से कोई स्पलाई नहीं हो सकी। इस प्रकार दूसरी यूनियन की तरफ से भी बंद का समर्थन करते हुए काम बंद रखा गया, जिस कारण दूध की स्पलाई भी प्रभावित हुई, जबकि हाईवे जाम होने के कारण बाहर से भी दूध नहीं पहुँचा। इस कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बता दें कि खेती आर्डीनैंस के खिलाफ किसान संगठनों…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कृषि विधेयकों के खिलाफ देशभर के किसानों ने आज भारत बंद बुलाया है. बंद का सबसे ज्यादा असर पंजाब और हरियाणा में देखने को मिल रहा है. पंजाब में अमृतसर, फरीदकोट समेत कई शहरों में किसान रेलवे ट्रैक पर डेरा जमाए बैठे हैं. किसानों के आंदोलन को देखते हुए रेलवे ने पंजाब जाने वाली 13 जोड़ी ट्रेनों को पंजाब पहुंचने से पहले ही टर्मिनेट कर दिया. इसके अलावा 14 ट्रेनों को कैंसल कर दिया है. मामले से जुड़ी अहम जानकारियां : पंजाब में किसानों ने भारतीय किसान यूनियन और रिवॉल्यूशनरी मार्क्सिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के बैनर…

Read More

नोएडा (वीकैंड रिपोर्ट): ऑनलाइन सामान बेचने वाली कंपनी का सर्वर हैक कर 100 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। कोतवाली फेज-3 पुलिस और साइबर सेल ने बुधवार को सेक्टर-100 से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को सस्ते दर पर मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक सामान बेच रहे थे। खास बात यह है कि आरोपी आधे दाम पर आईफोन देने का भी झांसा देते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 18 लाख नकद, 10 मोबाइल, 5 लैपटॉप, 12 डेबिट कार्ड, 4 आधार कार्ड, 3 पैन कार्ड, 2 इंटरनेट डोंगल,…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना काल की बंदी के बावजूद दिल्ली में बच्चों के गायब होने का सिलसिला नहीं थमा है। बीते आठ महीने में औसतन हर दिन 11 बच्चे घर पर वापस नहीं लौटे। इसमें सबसे ज्यादा बाहरी उतरी जिला से बच्चे गायब हुए। दूसरा नंबर बाहरी जिले का है। इस मामले में सबसे बेहतर स्थिति नई दिल्ली की है। यहां से इस बीच सिर्फ नौ बच्चे गायब हुए हैं। हालांकि, थोड़ी राहत इस बात को लेकर है कि दिल्ली पुलिस हर दिन औसतन सात बच्चों को ढूढ़कर वापस उनके परिजनों से मिला रही है। बच्चों को अगवा करने…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): चुनाव आयोग शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। जिसमें बिहार चुनाव की तारीखों का एलान किया जाएगा। इसके अलावा एक लोकसभा सीट और 64 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों की भी घोषणा की जाएगी। सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस निर्वाचन सदन में नहीं बल्कि विज्ञान भवन में की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि बिहार में तीन चरण में चुनाव करवाए जा सकते हैं। पिछली बार राज्य में पांच चरणों में चुनाव हुए थे। https://twitter.com/ANI/status/1309324670781407232?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1309324670781407232%7Ctwgr%5Eshare_3&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Findia-news%2Felection-commission-hold-press-conference-will-announce-bihar-poll-dates-today-at-12-30 बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव सबसे अलग, अनूठे और चुनौतीपूर्ण होंगे। इसकी वजह…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोना संक्रमण से आज 76 लोगों की मौत हुई जिसके बाद प्रदेश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3066 हो गई है। पंजाब सरकार के देर शाम यहां जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार आज मोहाली में नौ, बठिंडा, जालंधर व कपूरथला में आठ-आठ, लुधियाना में सात, अमृतसर व होशियारपुर में छह-छह, गुरदासपुर व रोपड़ में पांच-पांच, पटियाला व संगरूर में चार-चार, फरीदकोट व तरनतारन में दो-दो और मानसा व शहीद भगत सिंह नगर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में संक्रमण के 1793 नए मामले सामने आए…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत में कोरोना के मामले शुक्रवार को 58 लाख के पार चले गए, जबकि इनमें से 47 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त भी हो चुके हैं। देश में मरीजों के ठीक होने की दर 81.74 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार एक दिन में कोविड-19 के 86,052 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 58,18,570 हो गए। वहीं पिछले 24 घंटे में 1,141 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 92,290 हो गई। आंकड़ों के…

Read More