मेष: इस सप्ताह के शुरूआत के दो दिनों में आप किसी व्यक्ति से पहली दफा मिलकर प्रसन्न रहेंगे। आप उनकी सफलता से प्रेरित रहेगी। आप का ध्यान इस तरफ रहेगा कि ऐसा क्या किया जाए कि आने वाले समय में लाभ अधिक रहे। आपके पराक्रम में वृद्धि की स्थिति रहेगी। इस दौरान आप भाग्यशाली रहेगी। कार्य क्षेत्र में विरोधी पक्ष आपको नीचा दिखाने की कोशिश में रहेंगे। हालांकि आपकी सेहत इस दौरान कुछ गिरी रहेगी। जिससे आपको उपचार लेने की जरूरत रहेगी। इस सप्ताह के बाकी के दो दिनों में आपकी आशाएं न केवल प्रबल रहेगी। बल्कि आशा से कहीं…
Author: Vandna Verma
लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश में आंधी, बारिश और ओले गिरने से भारी तबाही की खबर है। यहां बिजली, पेड़ और दीवार गिरने से कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई। वहीं गेहूं, चना, आलू, मटर और मसूर की 60 फीसदी फसलें खेतों में ही बर्बाद हो गईं। बता दें कि लखीमपुर खीरी और सीतापुर में छह-छह, जौनपुर और बाराबंकी में तीन-तीन, सोनभद्र में दो और वाराणसी, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, चंदौली, कानपुर देहात, मिर्जापुर और बलरामपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित अधिकारियों को बारिश और ओलावृष्टि…
पुणे (वीकैंड रिपोर्ट): चीन से फैलना शुरू हुए कोरोना वायरस का असर अब भारत में दिखाई देने लगा है। भारत में कोरोना वायरस की चपेट में आने से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 82 लोग इस गंभीर वायरस की चपेट में आ चुके हैं। कोरोना वायरस के खौफ के चलते लोगों ने चिकन से दूरी बनाना शुरू कर दिया है। हालात ये हो चुके हैं महाराष्ट्र के पुणे में मुर्गी पालन करने वाले 10 रुपये में जिंदा मुर्गा बेच रहे हैं। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र में मुर्गी पालन का बिजनेस करने वालों को…
अहमदाबाद (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस ने जहां पूरे विश्व में कोहराम मचा रखा है, तो वहीं गुजरात के संतरामपुर के प्रतापपुरा इलाके में घोड़ों में ग्लेंडर नामक वायरस देखने को मिला है। ये वायरस इतना भयावह होता है कि ये सिर्फ हवा से फैलता है और जानवरों से इंसान में फैलने में वक्त नहीं लगता। जानवर के पास जाने से ये वायरस इंसान में फैलता है। दरअसल, एक घोड़े की अचानक तबीयत बिगडऩे पर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच की गई तो घोड़े में ग्लेंडर नामक वायरस पाया गया। इलाज के दौरान ही घोड़े की मौत हो गई।…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): कांग्रेस पार्टी में लगातार हाशिए पर आए नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया से नई पारी की शुरुआत की है। सिद्धू ने खुद का यूट्यूब चैनल बनाया है। लंबे वक्त से खामोश बैठे पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया पर जोरदार वापसी करने का ऐलान किया है। नवजोत सिंह सिद्धू के दफ्तर की ओर से एक प्रेस रिलीज जारी की गई है। सिद्धू की ओर से जारी किए गए नए यूट्यूब चैनल जीतेगा पंजाब के बारे में खुद सिद्धू एक वीडियो में बता रहे हैं और कह रहे हैं कि…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस दुनिया के कई देशों में अपना पांव पसारता जा रहा है। भारत में भी रोजाना नए मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली के जनकपुरी में महिला की मौत के साथ भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या दो हो गई, जबकि इससे संक्रमण के मामले भी बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार देश में यह महामारी अभी दूसरे स्टेज में है और इसे रोकने के लिए सरकार ने ठोस कारगर कदम नहीं उठाए तो स्थिति बिगड़ सकती है। भारतीय स्वास्थ्य शोध परिषद (आईसीएमआर) के…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस की वजह से महिला की मौत हो गई थी, जिसका निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया गया। इससे परिजनों में गहरा रोष है। असल में, परिजन जब शव लेकर पहुंचे तो निगमबोध घाट प्रशासन ने अंतिम संस्कार करने की अनुमति नहीं दी। एक रिश्तेदार का बताया कि उन्होंने निगमबोध घाट के प्रमुख को फोन किया और स्थिति से अवगत कराया। इस पर निगमबोध घाट के प्रमुख ने कहा कि शव को यहां से ले जाएं और दूसरी जगह अंतिम संस्कार करें। वहीं दूसरी तरफ लोधी रोड…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल पर एक्साइज ड्यूटी और रोड सेस बढ़ाने का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद देश में पेट्रोल-डीज़ल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ जाएंगे। आईओसी की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल के दाम 69.87 रुपये प्रति लीटर है। एक्साइज ड्यूटी और सेस बढ़ाने के बाद पेट्रोल की कीमतों में 3 रुपये तक का इजाफा हो जाएगा। सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल सस्ता होने की वजह से ये फैसला लिया गया है। पेट्रोल-डीज़ल होगा महंगा-सरकार ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल…
मेष: आज आप अपने किसी समकक्ष कर्मचारी के झूठ बोलने से नाराज होंगे। आप देखेंगे कि आपसे कुछ बातों को छिपाने का प्रयास किया गया है। उन्हें समय आने पर उचित जवाब देने का मन बना लेंगे। धन निवेश को कारगर बनाने की कोशिशें होगी। निजी संबंधों में साथी कटु शब्दों के प्रयोग से आहत कर देगा। वृषभ: आज आप उत्पादन व सेवा समझौतों को पूरा करने के लिए संबंधित फर्म के जवाब के इंतजार में होंगे। जिससे आने वाले समय में आप लाभान्वित होंगे। आपका मुख मण्डल चमकता हुआ होगा। दैनिक कामों को पूरा करने में आपकी रूचि होगी।…
जालंधर छावनी (वीकैंड रिपोर्ट): बनारसी दास आर्या कालेज की छात्राओं अर्पिता और कृतिका को श्री रामचंद्र मिशन युनाइटेड नेशंस इंफार्मेशन सेंटर और हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित हार्टफुलनेस एस्से इवेंट 2019 में सराहनीय प्रतिभागिता के लिए मैरिट सर्टिफिकेट के साथ सम्मानित किया गया। इस ऑल इंडिया एस्से राइटिंग इवेंट में ललिता, जसलीन और श्रुति को भी प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रिंसिपल डा. सरिता वर्मा ने छात्राओं की उपलब्धि पर उनकी सराहना की और इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहने के लिए प्रेरित किया। इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने से ज्ञान प्राप्त करने की लालसा…
