शिमला/ऊना/कांगड़ा/मंडी (वीकैंड रिपोर्ट): हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के खौफ के चलते टूरिज्म इंडस्ट्री पर मार पड़ी है। धार्मिक पर्यटन पर भी खासा असर पड़ा है। सूबे के प्रसिद्ध शक्तिपीठ के द्वार बंद कर दिए गए हैं। यहां पर श्रद्धालुओं को आने-जाने से रोका जा रहा है। कई जिलों में सीमा से ही श्रद्धालु लौटाए गए हैं। सैलानियों के लिए धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम और शहीद स्मारक बंद भी कर दिए गए हैं। सरकार ने स्टेट और जिलास्तर पर लाईब्रेरी भी बंद करने के आदेश दिए हैं। कोरोना के खौफ के कारण ऊना जिला के विश्वविख्यात शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर के कपाट…
Author: Vandna Verma
मेष: आज का दिन आपके लिए शुभ व सकारात्मक हो चुका है। जिससे आप सृजनात्मक कामों को करने में लगे हुए होंगे। आज किसी बैंक व व्यापार के मामलों में आपको अच्छी बढ़त होगी। यदि आप व्यक्तिगत तौर पर नौकरी करते हैं। तो आज अच्छी बढ़त के योग होंगे। किन्तु स्त्री जातिकाओं के साथ आपके तनाव बढ़ सकते हैं। वृषभ: आज आप न केवल आजीविका के क्षेत्रों में आगे होंगे। बल्कि धर्म लाभ के कामों को पूरा करने में सक्रिय होंगे। जिससे आने वाले समय में आपको अच्छा लाभ होगा। धन निवेश व विदेश के कामों को पूरा करने की…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): जीएसटी में कमी का फायदा ग्राहकों तक न पहुंचाने और सामान का रेट ज्यादा लेने के लिए बाबा रामदेव के संरक्षण वाले पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड पर 75.08 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। खबर के अनुसार, नेशनल एंटी प्रॉफिटियरिंग अथॉरिटी ने यह जुर्माना लगाया है। एनएए ने कहा है कि वाशिंग पाउडर पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में कटौती के बावजूद पतंजलि ने उसके रेट बढ़ा दिए थे और इस कटौती का फायदा ग्राहकों तक नहीं पहुंचाया। आदेश के मुताबिक पंतजलि को जुमार्ने की राशि के साथ ही 18 फीसदी जीएसटी की राशि को…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट): भारत में कोरोना वायरस अब तक 120 से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। इसी बीच महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 64 साल के तीसरे शख्स की कोरोना वायरस के कारण तीसरी मौत हो गई है। उन्होंने मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में दम तोड़ दिया। उक्त व्यक्ति संक्रमित टैक्सी के कारण वायरस की चपेट में आाया था। यह मुंबई में वायरस के कारण होने वाली पहली मौत है। वहीं इससे पहले एक मौत केरल और दूसरी राजधानी दिल्ली में हो चुकी है। सबको मिलाकर अब तक भारत 3 लोगों की कोरोना वायरस मौत हो…
लातेहार (वीकैंड रिपोर्ट): भारतीय सेना की एक ट्रेन, जिसमें बम, गोला, बारूद, टैंक, सैन्य गाडिय़ां जा रही थी, वह पलट गई। इसके बाद सेना ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया। ये घटना है सोमवार सुबह 5 बजे की। इस घटना से ट्रेनों की आवाजाही तो नहीं रुकी लेकिन पूरे इलाके को सेना ने छावनी बना दिया। हुआ यूं कि सेना की ट्रेन जिसमें बम, गोला, बारूद, टैंक और अन्य सैन्य गाडिय़ां जा रहे थे, वो लातेहार जिले के टोरी रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गई। सेना ने तत्काल पूरे इलाके को घेर लिया और लोगों…
Maa Chintpurni Door Closed चिंतपूर्णी (वीकैंड रिपोर्ट): विश्वविख्यात शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में मंगलवार को मन्दिर के कपाट बंद रहेंगे और मां के दरबार आने वाले श्रद्धालु माता रानी के दर्शन नहीं कर सकेंगे। हिमाचल सरकार ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिए हैं डी सी ऊना संदीप कुमार ने इसकी पुष्टि कर दी है। मंगलवार से श्रद्धालुओं की मन्दिर जाने की एंट्री पर पाबंदी लगा दी गई है। कोरोना वायरस के चलते हिमाचल सरकार को ये कदम उठाना पड़ा है। डी सी ऊना संदीप कुमार ने बताया कि सोमवार रात को ठहरे हुए श्रद्धालुओं को मंगलवार सुबह नौ दस बजे तक…
मेष: आज का दिन व्यापारिक व कार्मिक जीवन में आपको अच्छी बढ़त देने वाला होगा। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मिलकर हैरान होंगे, जो कि देखने में साधारण किन्तु प्रतिभा का धनी होगा। कर्मचारियों के उत्साह को बढ़ाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करने पर विचार होगा। निजी संबंधों में ऐसा प्रतीत होगा कि साथी नाराज है। वृषभ: आज का दिन घर परिवार के पहलुओं को सुधारने में सहायक होगा। जिससे आप किसी धर्म व वैवाहिक कामों को पूरा करने में सक्षम होंगे। आपके प्रतिष्ठा व सम्मान में आज वृद्धि की स्थिति होगी। निजी व सरकारी क्षेत्रों में साक्षात्कार हेतु जा…
फिरोजपुर (वीकैंड रिपोर्ट): पाकिस्तान से आ रही हेरोइन की सबसे ज्यादा मार प्रदेश को पड़ रही है। सूबे में अधिकांश नौजवान नशे की दलदल में फंसते जा रहे हैं। नशे से बचाने के लिए पंजाब सरकार एक स्कीम (ईच वन टीच वन) शुरू करने जा रही है, जिसके तहत प्रत्येक सरकारी मुलाजिम एक नशेड़ी व्यक्ति को गोद लेकर उस पर नजर रखेगा और उसे नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करेगा। हाल ही में चंडीगढ़ में डॉक्टरों की बैठक में योजना पर विचार-विमर्श किया गया है। डॉक्टरों का मानना है कि शहीदी दिवस 23 मार्च वाले दिन योजना की…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस के मद्देनजर पंजाब सरकार ने बड़े फैसले लिये हैं। 31 मार्च को रिटायर हो रहे तमाम सरकारी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के रिटायरमेंट को 30 सितंबर तक एक्सटेंड कर दिया गया है। वहीं पंजाब की तमाम प्राइवेट और सरकारी बसों में हैंड सैनिटाइजर अनिवार्य किया गया। साथ ही तमाम मंत्रियों को तमाम जिलों के लोकल एडमिनिस्ट्रेशन के साथ संपर्क में रहने और जरुरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): स्थानीय सत करतार नगर में चोरों ने आज सोमवार सुबह 4:00 से 5:00 के बीच दो दुकानों में हाथ की सफाई दिखाते हुए अपना निशाना बनाया। इस संबंध मे करतार कन्फेक्शनरी के मालिक ने बतायाा कि वह रात को 11:00 बजे दुकान बंद करके गए थे। प्रात: 5:00 बजे शंभू नामक व्यक्ति का उन्हें फोन आया। दुकान का शटर उखड़ा हुआ है। दुकान पर जाकर देखने पर पता चला कि चोरों चार पांच पेटी कोल्ड ड्रिंक की उड़ा ली हैं। साथ ही हैप्पी प्रोविजनल स्टोर पर चोरों ने नगदी और राशन का सामान चोरी किया है। हालांकि…
