मेष: आज चन्द्रमा दाराभावगत गोचर में होंगे। जो आपके कारोबारी जीवन में बढ़त की स्थिति देने वाले होंगे। जिससे आप प्रसन्न होंगे। हालांकि तकनीक एवं प्रबंधन को दुरूस्त करने और समय पर कामों को पूरा करने के लिये आपको और अधिक मेहनत की जरूरत बनी हुई होगी। पत्नी एवं बच्चों से तालमेल होगा। कानूनी मामलें में आपको भाग-दौड़ करना होगा। वृषभ: आज का ग्रहीय गोचर षष्ठ भाव में होगा। जो आपके लिये कानूनी मामलों में कुछ बढ़त को देने वाला होगा। हालांकि आज आप अपने किसी नजदीकी को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। आज दिया हुआ ऋण एवं पैसा…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस के लक्षणों को लेकर लगातार शोध जारी है। शुरुआत में जब ये महामारी चीन के वुहान में फैली हुई थी तब मोटे तौर पर दो लक्षणों को मुख्य माना गया था। ये लक्षण थे सूखी खांसी और बुखार। बाद में बीमारी का प्रकोप बढऩे पर सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण सामने आते थे। लेकिन जैसे-जैसे ये महामारी दुनिया के अन्य देशों में फैली इसके लक्षणों को लेकर अन्य बातें भी सामने आईं। सामान्य तौर संक्रमण होने के 2 से 14 दिनों के भीतर ये लक्षण उभरना शुरू होते हैं। हम आपको 10 लक्षण…
लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए योगी सरकार बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, योगी सरकार ने यूपी सरकार ने 15 जिलों को पूरी तरह से सील कर दिया है। यह आदेश आज रात 12 बजे से लागू हो जाएगा। इन जिलों में 13 अप्रैल तक कोई भी आवाजाही नहीं होगी। यहां तक की सामानों की होम डिलिवरी होगी। यूपी सरकार ने जिन 15 जिलों को पूरी तरह से सील किया है, वह हैं- लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, कानपुर, वाराणसी, शामली, मेरठ, बरेली, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, महाराजगंज, सीतापुर और सहारनपुर। इन जिलों को…
श्रावस्ती (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना संक्रमण के चलते उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में 18 मजदूरों को क्वारेंटाइन में रखा गया था। हालात ये रहे कि तीन दिनों तक इन मजदूरों को खाना तक नहीं मिला। इस बात का पता चलने पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रधान को जेल भेज दिया और ग्राम सचिव को निलंबित कर दिया गया है। जमुनहा के विकास अधिकारी जितेन्द्र नाथ दुबे ने बुधवार को बताया कि ओदाही ग्राम पंचायत के एक स्कूल में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर में बाहर से आए कामगारों को रखा गया था। 6 अप्रैल को जब श्रावस्ती के डीएम यशु…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच देश में लॉकडाउन की समयावधि बढ़ाई जाएगी या नहीं इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों और लेफ्टिनेंट गवर्नर से संवाद के बाद फैसला लेंगे। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को मुख्यमंत्रियों, प्रशासकों और लेफ्टिनेंट गवर्नर्स से प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के जरिए संवाद स्थापित करेंगे। मुख्यमंत्रियों के साथ पिछली बैठक में पीएम मोदी ने लॉकडाउन हटाने को लेकर सुझाव मांगे थे, जिससे गरीब और प्रवासी श्रमिकों की परेशानी खत्म हो सके। सरकार चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन खत्म करना चाहती…
पणजी (वीकैंड रिपोर्ट): केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक ने विश्वास जताया है कि भारत जल्द ही आयुर्वेदिक पद्धति से कोरोना वायरस के रोगियों का इलाज करेगा। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक प्रामाणिकता नहीं मिलने के कारण भारत की इस प्राचीन चिकित्सा पद्धति का मौजूदा संकट के दौरान केवल ऐहतियाती उपाय के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। नाइक ने अपने विवादित दावे को फिर से दोहराया कि कोविड-19 से संक्रमित ब्रिटेन के प्रिंस चाल्र्स का इलाज आयुर्वेदिक पद्धति से हुआ है। मंत्री ने कहा कि प्रिंस चाल्र्स इस दावे को इसलिए खारिज कर रहे हैं, क्योंकि पश्चिमी देशों में आयुर्वेद…
मंदसौर (वीकैंड रिपोर्ट): दूसरी कक्षा पास एक 62 साल के शख्स ने कोरोना वायरस की महामारी के दौर में लोगों को राहत की उम्मीद दी है। इस शख्स का नाम है नाहरू खान, जिन्होंने यूट्यूब पर देखकर मात्र 48 घंटों में ऑटोमेटिक सैनिटाइजेशन मशीन बना दी और उसे मंदसौर में हॉस्पिटल को डोनेट भी कर दिया। इस मशीन के अंदर से निकलते ही 3 सेकंड में लोग सैनिटाइज हो जाते हैं। इस मशीन की अब देश भर में मांग शुरू हो गई है। दूसरी कक्षा तक पढ़े लिखे नाहरू खान पेशे से एक मिस्त्री है जो अलग-अलग मशीनों का काम…
मेष: आज कामों को अधूरा छोडऩे के बजाय उन्हें पूरा करने में ध्यान देंगे। जिससे आपके ऊपर कोई आक्षेप न लगे। हालांकि संबंधित संस्था व्यक्ति के आजीबो-गरीब रवैये से आप परेशान होंगे। भौतिक सुख के साधनों को और पुख्ता करने की परेशानी होगी। किन्तु पूंजी के कुछ लेन-देन को आप निपटाने में सक्षम होंगे। वृषभ: आज आप अपने कल को संवारने के लिए बच्चों को अच्छी तालीम देने तथा उन्हें शिक्षित करने में कोई कोर कसर नहीं छोडऩे वाले होंगे। पे्रम संबंधों में साथी के प्रति आपका विश्वास बढ़ा हुआ होगा। यदि आप व्यापारी वर्ग से हैं, तो आपको आज…
न्यूयार्क (वीकैंड रिपोर्ट): इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप ने फॉरवर्ड किए गए मैसेज को लेकर नए लिमिट का ऐलान किया है। कंपनी ने कोरोना वायरस को लेकर तेजी से फैल रहीं गलत जानकारियों को ध्यान में रख कर ये फैसला लिया है। वॉट्सऐप ने कहा है कि फॉर्वर्डेड मैसेज पर एक नई लिमिट लगाई जा रही है और इसे दुनिया भर में एक साथ लागू किया जा रहा है। कंपनी ने कहा है कि जो ज्यादा फॉरवर्ड किए गए मैसेज होंगे उन्हें सिर्फ एक बार ही किसी को फॉरवर्ड किया जा सकेगा। ज्यादा फॉरवर्ड किए गए मैसेज यानी ऐसा कोई मैसेज…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): आज मंगलवार को आसमान में चांद फिर नजर आएगा लेकिन कुछ अलग अंदाज में। सूरज ढलने के बाद आसमान में नजर आने वाले इस चांद की अनोखी छटा होगी क्योंकि रोजाना की तरह यह दूधिया या क्रीम कलर का नहीं बल्कि गुलाबी नजर आएगा। इसका कारण है आज होने वाली सूपरमून 2020 की घटना। इसे पिंक मून भी कहते हैं। आज की रात से बुधवार सुबह तक के बीच का चांद रोजाना से बड़ा और ज्यादा ब्राइट भी होगा। भारत में यह 8 अप्रैल की सुबह 8 बजे नजर आएगा। अगर आप भी लॉकडाउन की बीच…
