Author: Vandna Verma

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाए जाने के बाद केंद्र सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इसमें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को चालू रखने के सभी उपाय किए गए हैं। साथ ही, शहरों में फंसे मजदूरों के लिए भी राहत दी गई है। 20 अप्रैल के बाद शहरों के भीतर निर्माण कार्य को छूट मिलेगी। क्योंकि कंस्ट्रक्शन के काम के लिए शहर में मौजूद मजदूरों को ही रोजग़ार दिया जाएगा। बाहर से मजदूर नहीं लाए जाएंगे। इस पहल से महानगरों में फंसे मजदूरों को बहुत फायदा होगा क्योंकि पलायन की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको बता दें कि कोरोना…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के दूसरे पार्ट को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके तहत सार्वजनिक जगहों पर मास्क जरूरी होगा। सरकार ने किसानों को कुछ रियायतें भी दी हैं। साथ ही कुछ उद्योगों को छूट दी गई है। एसईजेड में काम शुरू हो सकता है। ई कॉमर्स-कूरियर सेवाओं को राहत दी गई है। जरुरी चीजों को बनाने वाले कारखाने भी खुल सकेंगे। सरकार ने कहा कि आवश्यक सामानों, दवाओं का उत्पादन जारी रहेगा। कुछ शर्तों के साथ ट्रकों को आने-जाने की इजाजत दी गई है। लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए होटल, लॉज खुले…

Read More

मेष: आज कर्मभाव गत चन्द्रमा का गोचर आपको कारोबार को उच्च करने के अवसर देगा। आज बढ़ते हुये बाजार के रूख से आप प्रसन्न होंगे। जिससे संबंधि क्षेत्रों में उन्नति होगी। आज स्वास्थ्य सामान्य तौर पर ठीक होगा। आज उत्पादन एवं विक्री के नये स्तर पर पहुंचने की प्रक्रिया शुरू होगी। किन्तु निजी संबंधों में तालमेल का स्तर कमजोर होगा। वृषभ: आज भाग्य भाव में चन्द्रमा का गोचर मन को सकारात्मक करने वाला होगा। आप के द्वारा लिये गये व्यवसायिक एवं कार्मिक निर्णय सफल होंगे। यदि आप परामर्श दाता एवं सलाहकार या सुरक्षा से जुड़े हैं तो आपको लाभ होगा।…

Read More

हनोई (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस के कहर पर लगाम लगाने के लिए कई देशों में लॉकडाउन लगाया गया है जिसके चलते कई लोगों को खाने की दिक्कतें हो रही हैं तो वहीं कई लोगों का रोजगार छिन गया है। ऐसे में एक देश ने जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए एक अनोखा तरीका निकाला है। इससे सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहेगी साथ ही उन्हें पूरे दिन के लिए चावल भी मिल सकेगा। वो देश है वियतनाम, जहां लॉकडाउन में खाने की दिक्कतों को देखते हुए राइस एटीएम (चावल देने वाली मशीनें) लगाई गई हैं जिससे कोई भी बैंक के एटीएम…

Read More

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस से बचाव के लिये पूरी दुनिया के वैज्ञानिक वैक्सीन तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी को सफलता नहीं मिल पाई है। भारत में भी इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है। इस बीच मुंबई से एक अच्छी खबर आई है। यहां 90 साल पुरानी एक दवा पर रिसर्च की जा रही है और कोरोना से फाइट में इसके नतीजे अभी तक अच्छे बताये जा रहे हैं। मुंबई के परेल स्थित हाफकिन इंस्टीट्यूट में इस दवाई पर रिसर्च की जा रही है। ये वैक्सीन BCG यानी Bacillus Calmette-Guerin है।…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लॉकडाउन 2.0 का एलान किया और कहा कि अब यह देश में तीन मई 2020 तक जारी रहेगा। इसके बाद भारतीय रेलवे ने भी तीन मई तक यात्री ट्रेनें रद्द करने की घोषणा की, जिससे कई लोग चिंतित हो गए हैं। पहले लॉकडाउन 14 अप्रैल तक किया गया था। इसलिए कई लोगों ने 15 अप्रैल से यात्रा के लिए ट्रेन टिकट बुक करवा ली थी। लेकिन यात्रियों को परेशान होनी की जरूरत नहीं है। आईआरसीटीसी की ओर से यात्रियों को सभी टिकट पर रिफंड मिलेगा। इसलिए आपको अपनी ई-टिकट कैंसिल करने…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना के खिलाफ जंग जीतने के लिए लॉकडाउन की मियाद बढ़ा दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना को हराने के लिए अब देशभर में 3 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर हम धैर्य बनाकर रखेंगे, नियमों का पालन करेंगे तो कोरोना जैसी महामारी को भी परास्त कर पाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सभी का यही सुझाव है कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाए। कई राज्य तो पहले से ही लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला कर चुके हैं। सारे सुझावों को ध्यान…

Read More

मेष: आज भाग्यभाव गत चन्द्रमा का गोचर आपको कार्य एवं व्यवसाय के मामलों में नई ऊर्जा को देने वाला होगा। जिससे आप प्रसन्न होंगे। हालांकि कुछ नई चुनौतियों के चलते आप कुछ परेशान हो सकते हैं। आज सेहत को और बेहतर करने की चुनौती होगी। परिवार के साथ तालमेल का स्तर गहरा होगा। निजी संबंधों में परस्पर सहयोग की स्थिति होगी। वृषभ: आज अष्टम भाव में चन्द्रमा का संचार होगा। जिससे उद्योग धंधों में कुछ नये सुधारों को लागू करने के लिये तत्पर होंगे। व्यापारिक जीवन में अच्छी बढ़त हेतु आपको और प्रयासों को तीव्र करना होगा। नौकरी एवं प्रवास…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि वह अपने संबोधन में देश में जारी लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा सकते हैं। वर्तमान में देश में जारी 21 दिनों का लॉकडाउन 14 अप्रैल यानी कल मंगलवार को खत्म हो रहा है। हालांकि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह तय माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री 30 अप्रैल तक लॉकडाउन को बढ़ा सकते हैं। देश में जारी लॉकडाउन आने वाले मंगलवार को खत्म हो रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विभिन्न पहलुओं पर राज्य सरकारों से विचार…

Read More

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट): महाराष्ट्र के पालघर में एक सैनिटाइजर और हैंडवॉश बनाने वाली फैक्ट्री में धमाका हुआ है। सोमवार को सुबह 11.30 बजे हुए इस हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक घायल है। जब यह धमाका हुआ, तब कंपनी के अंदर 66 कर्मचारी काम कर रहे थे। फिलहाल, मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पालघर के तारापुर में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार को धमाका हुआ। यह फैक्ट्री सैनिटाइजर और हैंडवॉश के लिए कच्चा माल बना रही थी। फैक्ट्री ने कच्चा माल बनाने के…

Read More