नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस महामारी की जांच के लिए चीन से मंगवाई गईं टेस्टिंग किट ने धोखा दे दिया। इसके बाद अब भारत ने अपने यहां पर ही टेस्टिंग किट बनाने पर काम शुरू कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मंगलवार को इसी मसले पर एक रिव्यू बैठक की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जल्द ही हम अपने यहां टेस्टिंग किट बना लेंगे, जिसके बाद एक दिन में एक लाख टेस्ट किए जा सकेंगे। डिपार्टमेंट ऑफ बायो टेक्नोलॉजी समेत अन्य संगठनों के साथ चर्चा के बाद डॉ. हर्षवर्धन ने ये बयान दिया। उन्होंने कहा कि…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): उच्चतम न्यायालय ने केंद्र से कहा है कि वह एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना अपनाने की संभावना पर विचार करे ताकि कोरोना वायरस महामारी की वजह से देश में लागू लॉकडाउन के दौरान पलायन करने वाले कामगारों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को रियायती दाम पर खाद्यान्न मिल सके। केंद्र सरकार की यह योजना इस साल जून में शुरू होने वाली है। न्यायमूर्ति एनवी रमण, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति बी आर गवई की पीठ ने सोमवार को पारित अपने आदेश में कहा, हम केंद्र सरकार को इस समय यह योजना…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : कोरोना का कहर शहर में रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर जहां लोग घर से निकलना बंद नहीं कर रहे दूसरी ओर लोगों के संपर्क से कोरोना का वायरस अपना कहर बरपाने मेब्लगा हुए है। ताज़ा खबर एक ओर मरीज मिलने की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये कोरोना मरीज भी जालंधर के मीडिया हाउस से संबधित कोरोना मरीज की बहू है ओर इसकी उम्र 49 वर्ष है। इसके बाद जालंधर में कुल मरीजों की संख्या 79 हो गई है।
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): दिल्ली सरकार ने पशु चिकित्सकों, प्लम्बर और इलेक्ट्रीशियन पर लगाया प्रतिबंध हटा लिया। यह प्रतिबंध राज्य में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए लागू किए गए लॉकडाउन के बाद लगाया गया था। सात सूत्री आदेश में दिल्ली सरकार की आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अंतरर्रायीय स्वास्थ्य कर्मचारियों, लैब टेक्नीशियन और वैज्ञानिकों को भी दिल्ली में प्रवेश करने की छूट दे दी है। यह राहत दिल्ली में आज से शुरू होगी। केंद्र सरकार ने इन गतिविधियों को पहले ही शुरू करने की अनुमति दे दी थी, लेकिन राज्य सरकार ने 27 अप्रैल तक इस बारे में विचार…
सूरत (वीकैंड रिपोर्ट): सरकार ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में शामिल स्वास्थ्यकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ हिंसा को गैर जमानती अपराध बनाया है। साथ ही ऐसा करने वाले को सात साल की सजा हो सकती है। लेकिन इसके बाद भी सुरक्षाकर्मियों पर हमले रूक नहीं रहे है। देश के कई हिस्सों से चिकित्साकर्मियों और पुलिस बल पर हमले की खबरें सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला गुजरात के सूरत शहर में सामने आया, जहां लॉकडाउन लागू करा रहे सुरक्षाकमिज़्यों पर लोगों ने हमला किया। सूरत शहर के एक इलाके में मंगलवार सुबह लॉकडाउन लागू कराने की कोशिश…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना संकट और लॉकडाउन के चलते राज्यों की आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई है। राज्य सरकारों की कमाई में शराब, तंबाकू उत्पादों और पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री पर लगने वाले करों का बड़ा योगदान होता है। इनकी खरीद-फरोख्त लॉकडाउन की वजह से पूरी तरह बंद है। इसके अलावा कारोबार और औद्योगिक इकाइयां भी पूरी तरह से बंद हैं, जिसके चलते राज्यों के खजाने खाली होते जा रहे हैं। केंद्र सरकार से राज्य सरकारें आर्थिक मदद और पैकेज की लगातार गुहार लगा रही हैं, लेकिन अभी तक कोई राष्ट्रव्यापी ठोस रणनीति सामने नहीं आ सकी…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): दिल्ली में कोरोना खतरनाक रुख अख्तियार करता जा रहा है। मेडिकल स्टाफ से लेकर सरकारी अफसर तक अब वायरस की चपेट में आ रहे हैं। ताजा मामला नीति आयोग से जुड़ा हुआ है। नीति आयोग बिल्डिंग के चौथे फ्लोर पर काम करने वाले डायरेक्टर स्तर के अफसर में कोरोना की पुष्टि हुई है। नीति आयोग की ओर से जारी बयान में कहा गया कि आज बिल्डिंग में कार्यरत एक कर्मचारी में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसकी सूचना सुबह 9 बजे अधिकारियों को दे दी गई है। नीति आयोग स्वास्थ्य दिशानिदेर्शों के अनुसार आवश्यक सभी प्रोटोकॉल…
बुलंदशहर (वीकैंड रिपोर्ट): बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली में दो साधुओं की हत्या कर दी गई। मंदिर परिसर में सो रहे दोनों साधुओं पर धारदार हथियार से वार कर घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी आदतन नशेड़ी है। सीएम योगी ने इस मामले का संज्ञान लिया है और जिलाधिकारी समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। यह अनूपशहर कोतवाली के पगौना गांव का मामला है। दोनों साधु शिव…
मेष: आज पराक्रम भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जो आपकी कामिज़्क शक्ति एवं अधिकारों को बढ़ाने वाला होगा। राजनैतिक एवं सामाजिक जीवन तथा अभिनय आदि के क्षेत्रों में आपको अधिक सफलता की स्थिति होगी। जिससे आप खुश होंगे। भौतिक सुखों में कुछ कमी हो सकती है। स्वास्थ्य में पीड़ाओं की स्थिति से परेशान होंगे। निजी संबंध सामान्य तौर पर होंगे। वृषभ: आज धन भाव में चन्द्रमा का गोचर होगा। जो आपको सम्पत्ति मामलों का अधिकारी बनाने के संकेत दे रहा है या निजी जीवन में कोई सम्पत्ति का लाभ आज होगा। कार्मिक जीवन के दायित्वों में लाभ होगा। सेहत के…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस महामारी संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की। इस बैठक में पीएम मोदी ने लॉकडाउन खोलने को लेकर चर्चा की और कहा कि इसपर एक नीति तैयार करनी होगी, जिसपर राज्य सरकार को विस्तार से काम करना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बैठक में कहा कि राज्य सरकार अपनी नीति तैयार करें और किस तरह लॉकडाउन को खोला जाए। इसमें रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन में राज्य अपने इलाकों में लॉकडाउन को खोला जा सकता है। जिन राज्यों में अधिक केस है, वहां लॉकडाउन…
