मिनेसोटा (वीकैंड रिपोर्ट): अमेरिकी शोधकतार्ओं ने एक नई स्टडी में अनुमान लगाया गया है कि कोरोनोवायरस महामारी का प्रकोप अगले 18 से 24 महीनों तक बने रहने की संभावना है। साथ ही दुनिया भर की सरकारों को आगाह किया गया है कि वो अगले दो साल तक बीमारी के समय-समय पर दोबारा सिर उठाने की स्थिति के लिए तैयार रहें। अमेरिका के मिनेसोटा यूनिवर्सिटी में सेंटर फॉर इंफेक्शियस डिजीज रिसर्च एंड पॉलिसी की ओर से ‘कोविड-19 व्यूपॉइंट नाम से की गई यह स्टडी इन्फ्लुएंजा महामारी के पिछले पैटर्न पर आधारित है। इसे चार लोगों नें मिलकर किया है। इनके नाम…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारतीय रेलवे ने लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए विशेष रेल चलाने का एलान किया है। 12 मई से 15 ट्रेन नई दिल्ली से चलेंगी और इनमें सफर करने के लिए आज शाम चार बजे से टिकट की बुकिंग की जा सकेगी। इन ट्रेनों में सफर करने वाले लोगों के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। गृह मंत्रालय ने यात्रियों से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने के लिए कहा है। मंत्रालय के दिशा-निर्देश में रेलवे स्टेशन पर हर यात्री को सोशल डिस्टेंसिंग, कन्फर्म टिकट और मास्क पहनना आदि शामिल हैं। ये हैं गृह…
बड़वानी (वीकैंड रिपोर्ट): शहर से पैदल अपने गांव लौट रही गर्भवती महिला ने चिलचिलाती धूप में सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया। अभी बच्चा होने की खुशी ढंग से मनी भी नहीं थी कि महिला प्रसव के 2 घंटे बाद ही बच्चे को लेकर पैदल चलने लगी। चौंकाने वाला यह वाकया मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में सामने आया। लॉकडाउन में नासिक से 30 किलोमीटर पहले से पैदल चल कर कर आ रही दो मजदूरों की पत्नियां गर्भवती थीं जिसमें से एक महिला शकुंतला ने महाराष्ट्र के पीपरी गांव में बच्चे को जन्म दे दिया। सड़क किनारे ही साथ…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट): महाराष्ट्र में पुलिसकर्मियों पर कोरोना वायरस कहर बनकर टूटा है। यहां अब तक कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या 1 हजार पार हो गई है। राज्य में कुल 1,007 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हैं। 7 पुलिसकर्मियों ने दम तोड़ दिया है जबकि 113 को डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं पूरे महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 22 हजार हो गई है। अकेले मुंबई में 13 हजार से अधिक मामले हैं। इससे पहले मुंबई के विनोबा भावे नगर पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिस अधिकारी की रविवार को राजावाड़ी अस्पताल में कोरोना के संक्रमण से मौत हो गई। इसके…
लहासा (वीकैंड रिपोर्ट): चाइना मोबाइल और हुआवे कंपनी ने माउंट एवरेस्ट के तिब्बत की ओर 6500 मीटर की ऊंचाई पर 5 जी इंटरनेट बेस स्टेशन निर्माण किया है। विशेषज्ञ माउंट एवरेस्ट पर चीन द्वारा 5 जी नेटवर्क लगाए जाने से चिंतित है। इस कदम से पूरा हिमालय उसकी जद में आ सकता है। 5जी नेटवर्क का सामरिक पहलू भी है क्योंकि इसे समुद्र तल से 8,000 मीटर की ऊंचाई पर स्थापित किया है। इससे चीन अपने नापाक इरादों के साथ भारत, बांग्लादेश और म्यांमार पर नजर रख सकता है। चीन के सरकारी चैनल सीजीटीएन के दावे में एवरेस्ट को तिब्बती…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): इककोरोना वायरस की वजह से देश में जारी लॉकडाउन के बीच केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को श्रमिक विशेष ट्रेनें प्राप्त करने में सहयोग करने और फंसे हुए प्रवासी कामगारों के आवागमन की सुविधा को लेकर पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि प्रवासी सड़कों और रेलवे ट्रैक के किनारे ना जाएं। गृह मंत्रालय ने चिकित्सकों, पराचिकित्सकों की आवाजाही पर कुछ राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों की तरफ से लगाई गई पाबंदियों पर आपत्ति जताई, कहा वे स्वास्थ्य सेवाओं के लिए महत्त्वपूर्ण हैं। सभी निजी क्लीनिकों को…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारतीय रेलवे लगभग दो महीने बाद मंगलवार से यात्री ट्रेनों की शुरुआत करने वाला है। कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया था। सोमवार शाम चार बजे से इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) के जरिए 15 ट्रेनों के लिए बुकिंग शुरू हो जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि यात्री ट्रेन शुरू होने से वे लोग बुकिंग करा पाएंगे जो लॉकडाउन की वजह से विभिन्न राज्यों में फंसे हुए हैं। यहां 10 बिंदु में जानिए सबकुछ 1. ये 15 ट्रेनें नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची,…
मेष: इस सप्ताह मेष राशि के धन भावगत त्रिग्रही संयोग गोचरीय गति के कारण निर्मित हो रहा है। अपने कामों को और अच्छी प्रगति देने में व्यस्त रहेंगे। चाहे वह प्रवास एवं विदेश के मामलों हो या फिर उद्योगों में पुन: जान फूंकने की बातें हो, आपको अनूठा लाभ मिलता हुआ रहेगा। घर परिवार की एकता को और मजबूत करने पर जोर रहेगा। हालांकि गोचरीय सूर्य ने धन हानि और भय उत्पन्न होने के संकेत दिये है। अत: संबंधित व्यापार एवं परिवार तथा अपने सेहत के लिये बिल्कुल भी लापरवाह न रहें। पराक्रम भावगत राहू ने पुन: आपको सम्मान एवं…
आजमगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): एक तरफ जहां देश में कुछ लोग बेटी पैदा होना को अभिशाप मानते हैं, वहीं आजमगढ़ जिले के रेशमी नगरी मुबारकपुर में बेटी पैदा होने पर जश्न मनाया जा रहा है। घर में दो पीढ़ी बाद लॉक डाउन के दौरान श्रमिक स्पेशल ट्रेन में बेटी ने जन्म लिया है जिसे घर वालों के साथ गांव वाले भी लक्ष्मी का अवतार का मान रहे हैं। प्रसूता के परिजनों का कहना है कि लॉक डाउन में जहां दूसरे प्रांत से आ रहे लोगों को शेल्टर होम या क्वांरंटाइन किया गया है, वहीं हमारे पूरे परिवार को घर भेज दिया…
रायपुर (वीकैंड रिपोर्ट): छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की शनिवार अचानक तबीयत बिगड़ गई है। सीनियर जोगी और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) सुप्रीम अजीत जोगी रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। दरअसल, अजीत जोगी रायपुर स्थित अपने बंगले पर थे। तभी उनकी तबीयत खराब होने लगी। फिर उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पुत्र अमित जोगी ने खुद इस बात की पुष्टि की है। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनके सेहत की लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। अस्पताल के डॉ. सुनील खेमका ने फोन पर बताया है कि अजीत जोगी को कार्डियक अरेस्ट हुआ…
