कानपुर (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में संत शोभन सरकार के हजारों अनुयायियों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में गुरुवार को चार मामले दर्ज किए गए। संत शोभन सरकार को अंतिम विदाई और श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों गुरुवार को लोगों का हुजूम चौबेपुर स्थित उनके सुनौहरा आश्रम में एकत्र हुआ। संत शोभन का बुधवार को निधन हो गया था। शोभन सरकार के ब्रह्मलीन होने के बाद उनके अंतिम दर्शन को 4200 अनुयायी जुटे थे। पुलिस ने महामारी अधिनियम के तहत इन 4200 अनुयायियों के खिलाफ 4 मुकदमे दर्ज कराएं हैं। दो थानों की पुलिस ने कुल…
Author: Vandna Verma
लंदन (वीकैंड रिपोर्ट): ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने के और करीब पहुंच गए हैं। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने कोरोना वायरस की वैक्सीन के जानवरों पर किए गए परीक्षण के नतीजे प्रकाशित किए हैं जो बेहद उत्साहवर्धक हैं। नतीजों में बताया गया है कि चैडॉक्स-1 वैक्सीन फेफड़ों को नुकसान पहुंचने से रोकने में असरदार साबित हुई है। इसके अलावा, इम्यून सिस्टम से संबंधित किसी बीमारी के पनपने का संकेत भी नहीं मिला है। कोरोना वायरस की हाई डोज से 6 बंदरों को संक्रमित किया गया था। 13 मई को चैडॉक्स वैक्सीन का इंसानों पर भी क्लीनिकल ट्रायल शुरू…
मेष: आज इस राशि से चन्द्रमा आय भावगत गोचर में होंगे। जिससे आपको आर्थिक पहलुओं को और गति देने में सफलता होगी। पूर्व के दिनों में लिये गये आपके निर्णयों को सही ठहराया जा सकता है। पे्रम संबंध अच्छे होंगे। आज संतान पक्ष की दिशा एवं दशा से खुश होंगे। किन्तु किसी नजदीकी रिश्तेदार को लेकर परेशानी की स्थिति होगी। वृषभ: आज इस राशि से कर्म भावगत चन्द्रमा गोचर में होगे। जिससे किसी योजना के संचालन के लिये आपका नाम वैध होगा। क्योंकि कुछ लोग आपकी पात्रता को अवैध ठहरने के चक्कर में होंगे। चालाकी से काम लेना होगा। पे्रम…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): शहर में वीरवार को कोरोना वायरस के सात नए केस सामने आए हैं। इनमें से 4 काजी मंडी से तो दो निजि अस्पताल से संबंधित हैं। इन्हें मिलाकर शहर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा के 200 पार हो गया और मरीजों की संख्या 206 हो गई है। शहरवासियों के लिए राहत वाली बात ये है कि मेयर के ओएसडी हरप्रीत सिंह वालिया, कांग्रेसी नेता दीपक शर्मा समेत आठ लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया है। सिविल अस्पताल से अब तक कुल 33 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं।
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): आयुष मंत्रालय और वैज्ञानिक व औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) मिलकर आयुष की उन चार दवाइयों पर काम कर रहे हैं, जिनका प्रयोग कोरोना वायरस के इलाज में किया जाएगा। इसकी जानकारी गुरुवार को केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद नाइक ने ट्विटर पर दी। उन्होंने कहा कि सभी दवाओं का ट्रायल एक हफ्ते के अंदर शुरू हो जाएगा। नाइक ने ट्वीट कर कहा, आयुष मंत्रालय और सीएसआईआर कोरोना के खिलाफ आयुष फॉमूर्ले पर साथ में काम कर रहे हैं और एक सप्ताह के भीतर इसका परीक्षण शुरू हो जाएगा। इनका इस्तेमाल कोविड-19 मरीजों पर एड…
जिनेवा (वीकैंड रिपोर्ट): विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक का कहना है कि कोविड-19 महीमारी को नियंत्रित करने में चार से पांच साल का समय लग सकता है। मगर उम्मीद है कि एक प्रभावी टीके से वायरस का अंत हो सकता है। वहीं अन्य विशेषज्ञों ने वायरस पर अंकुश लगाने की तारीखों की अपेक्षाओं को कम कर दिया है। पूरी दुनिया में अब तक वायरस की वजह से संक्रमितों की संख्या 4.3 मिलियन पर पहुंच गई है जबकि तीन लाख लोगों की मौत हो चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने एक डिजिटल कॉन्फ्रेंस में…
कोलकोता (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना संकट के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में लाखों की संख्या में प्रवासी मजदूर और लोग फंसे हुए हैं। पश्चिम बंगाल के जो लोग देश के अलग-अलग हिस्से में फंसे हुए हैं, उनके लिए राज्य सरकार की ओर 105 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलवाने का फैसला लिया गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ममता बनर्जी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि बंगाल के जो लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे हुए हैं, उनको वापस लाने के लिए सरकार की ओर से तैयारी की गई है। इसके अलिए…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस के चलते इन दिनों देश भर में कई ऑफिस बंद हैं। सरकारी ऑफिस में भी काफी कम संख्या में स्टाफ काम पर पहुंच रहा है। सिर्फ जरूरी सेवाओं वाला स्टाफ ऑफिस आ रहा है। कई प्राइवेट ऑफिसों में इन दिनों वर्क फ्रॉम होम यानी घर से ही स्टाफ काम कर रहे हैं। इस बीच अब सरकारी ऑफिस में काम करने वालों के लिए भी अच्छी खबर है। सरकार उनसे घर से काम कराने के विकल्प पर विचार कर रही है। सरकार ने वर्क फ्रॉम होम को लेकर एक ड्राफ्ट पेपर तैयार किया है। इसके…
तेहरान (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस की महामारी से मध्य-पूर्व में ईरान सबसे बुरी तरह प्रभावित देश है। कोरोना वायरस के संकट की वजह से तेल की कम हुई खपत और अमेरिकी प्रतिबंधों ने मिलकर ईरान की मुद्रा की हालत पस्त कर दी है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ईरान की मुद्रा रियाल बेहद कमजोर हो गई है। फॉरेन एक्सचेंज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, अनाधिकारिक बाजार में ईरान की मुद्रा में सितंबर 2018 के बाद से सबसे बड़ी गिरावट आई है। वेबसाइट बॉनबास्ट.कॉम के मुताबिक, एक अमेरिकी डॉलर के बदले 1,70,000 रियाल देने पड़ रहे हैं। हालांकि, ईरान के केंद्रीय बैंक…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारतीय अथज़्व्यवस्था को कोरोना वायरस की मार से उबारने के लिये आर्थिक पैकज की प्रधानमंत्री की घोषणा पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज फिर 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। वित्त मंत्री आज कृषि सेक्टर और उससे जुड़ी गतिविधियों को लेकर ऐलान कर सकती हैं। वित्त मंत्री ने बुधवार को पहले चरण में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को मजबूती देने के लिये करीब 6 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की। वित्त मंत्री ने एमएसएमई की परिभाषा में बदलाव, ढ़ांचा गत और आवास क्षेत्र की परियोजनाओं को पूरा करने लिए ठेकेदारों और डेवलपर को…
