नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): केंद्र सरकार ने 25 मई से घरेलू उड़ानों का परिचालन बहाल करने का फैसला किया है। देश में हवाई सेवा दो महीने के बाद शुरू होगी। लॉकडाउन 4.0 में केंद्र की ओर से यह बड़ी राहत की खबर है। एएआई ने घरेलू उड़ानें पुन: आरंभ करने के खातिर हवाईअड्डों के लिए मानक संचालक प्रक्रियाएं (एसओपी) जारी की है ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके। ये हैं दिशानिर्देश ़1. 14 साल से कम आयु के बच्चों के लिए आरोग्य सेतु एप अनिवार्य नहीं है। 2. सभी यात्रियों को स्क्रीनिंग करानी होगी। आरोग्य सेतु एप…
Author: Vandna Verma
कोलकाता (वीकैंड रिपोर्ट): 160 से 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाले अम्फान तूफान ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बड़ी तबाही मचाई है। पश्चिम बंगाल में तो तूफान से 10 से 12 लोगों के मारे जाने की खबर है। कोलकाता के कई इलाकों में पानी भर गया है। तूफान का असर कोलकाता एयरपोर्ट पर दिखाई दे रहा है। यहां चारों तरफ पानी भरा हुआ है। 6 घंटे के तूफान अम्फान की तेज हवाओं ने कोलकाता एयरपोर्ट को क्षतिग्रस्त कर दिया। हर तरफ पानी भरा हुआ है। रनवे और हैंगर पानी में डूबे हैं। एयरपोर्ट के एक हिस्से में तो…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): लॉकडाउन में भारतीय रेलवे एक जून से 100 जोड़ी ट्रेन चलाने जा रहा है। आज से सभी ट्रेनों के लिए बुकिंग भी शुरु हो रही है। लेकिन खास बात यह है कि सभी 100 जोड़ी ट्रेन के लिए आपको जनरल कोच के लिए भी रिजर्वेशन कराना होगा। यह पहला मौका है जब जनरल कोच में भी सीट के लिए बुकिंग हो रही है। आरएसी को भी सभी ट्रेन में सफर करने का मौका मिलेगा। एसी, एसएल, चेयर कार और जनरल के लिए बुकिंग ऑनलाइन ही होगी। बुकिंग आज (गुरुवार) सुबह 10 बजे से शुरु हो गई…
अयोध्या (वीकैंड रिपोर्ट): रामजन्मभूमि परिसर में भव्य राममंदिर निर्माण के लिए समतलीकरण का कार्य जारी है। इसी बीच बुधवार को की जा रही खुदाई में मंदिर के अवशेष प्राप्त हुए हैं। रामजन्मभूमि परिसर के पुराने गर्भगृह स्थल के समतलीकरण का कार्य श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की देखरेख में 11 मई से चल रहा है। समतलीकरण के कार्य में अब तक खुदाई के दौरान मंदिर के अवशेष सहित विभिन्न कलाकृतियां, आमलक व विभिन्न प्रकार के पत्थर मिले हैं। परिसर में राममंदिर निर्माण के कार्यों को धीरे-धीरे गति प्रदान करने का काम अब शुरू हो गया है। हालांकि कोरोना संकट के कारण घोषित…
मेष: आज इस राशि से चन्द्रमा लग्न भावगत गोचर में होुगे। जो फिलहाल आपको सामान्य स्तर की खुशियों को देने वाला होगा। चाहे वह सेहत से जुड़ी बातें हों या फिर परिवार से आपको आज प्रसन्नता होगी। हालांकि कारोबार एवं विदेश के मामलों में आपकी परेशानी और बढ़ सकती है। सावधानी की जरूरत होगी। वृषभ: आज इस राशि से व्यय भावगत चन्द्रमा गोचर में होंगे। जिससे आप बदले हुये मौसम एवं सामाजिक परिदृश्य से लाभ उठाने की कोशिश में होंगे। चाहे वह सेहत के बारे में हो या फिर विदेश एवं प्रवास के बारे में आपके सेहत में कुछ पीड़ाओं…
चेन्नई (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस से जोड़कर देखी जा रही बच्चों की एक दुर्लभ बीमारी ने भारत में भी दस्तक दे दी है। डॉक्टरों का कहना है कि जो बच्चे मल्टी सिस्टम इंफ्लामेंट्री सिंड्रोम (MIS-C) से परेशान हैं, उन पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है और शायद उन्हें अस्पताल में भी भर्ती करने की जरूरत पड़े। बच्चों में पाया जाने वाला ये सिंड्रोम कोरोना वायरस का एक गंभीर लक्षण हो सकता है। ये लक्षण कोरोना वायरस के आम लक्षणों से बिल्कुल अलग है। भारत के बच्चों में भी इस सिंड्रोम के लक्षण दिखना शुरू हो रहे हैं। कोरोना वायरस…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत के कोविड-19 यानी कोरोना वायरस से पीडि़त लोगों की संख्या 1 लाख का आंकड़ा पार करने के एक दिन बाद, मंगलवार को देश भर से 5,611 से नए मामले सामने आए, जो अब तक के संक्रमणों सबसे ज्यादा मामले हैं। बुधवार को आए आंकड़ों में देश भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 106,750 हो गई, जिसमें से 61149 एक्टिव केस, 42297 डिस्चार्ड, 3303 की मौत और विदेश जा चुका 1 मरीज शामिल है। मंगलवार को कम से कम पांच राज्यों में रोगियों की संख्या सबसे अधिक दर्ज की गई है। राज्यों द्वारा मंगलवार को दर्ज…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): दुनिया भर में कोरोना संक्रमण से प्रतिदिन लोगों की जान जा रही है। वहीं जालंधर में कोरोना संक्रमण के कारण 7वीं मौत हो गई है। ईश्वर नगर की 69 वर्षीय महिला ने सिविल अस्पताल जालंधर में प्राण त्याग दिए। जानकारी के अनुसार 13 मई को उक्त महिला को किडनी अस्पताल से सिविल अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद से महिला का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा था। आज प्रात: 7 बजे कोरोना के चलते अंतिम सांस ली।
मुरादाबाद (वीकैंड रिपोर्ट): मुरादाबाद में क्वारंटीन सेंटर में भेजी गई बार डांसरों ने मंगलवार शाम यहां हंगामा खड़ा कर दिया। बीयर की डिमांड करते हुए उन्होंने जमकर बवाल किया। एक महिला ने तो अपने ही तीन साल के बच्चे को बालकनी से लटकाकर नीचे गिरा देने की धमकी दी। हद तो तब हो गई जब कुछ महिलाएं अद्घज़्नग्न अवस्था में आ गई और कहा कि यदि उन्हें बीयर नहीं दी गई तो ठीक नहीं होगा। मौके पर पहुंची महिला पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत किया। एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि एमआईटी क्वारंटीन सेंटर में मुंबई से आदर्श…
दरभंगा (वीकैंड रिपोर्ट): एक 15 साल की लड़की ने साइकिल पर पिता को बिठाकर गुरुग्राम से बिहार तक का सफर किया है। करीब एक हफ्ते तक पिता को पीछे बिठाकर साइकिल चलाने के बाद लड़की बिहार के दरभंगा पहुंच गई। करीब एक हफ्ते में लड़की ने 1200 किमी का सफर पूरा किया। इस लड़की का नाम ज्योति कुमारी है। पिता मोहन पासवान के घायल होने की वजह से ज्योति को उन्हें बिठाकर पूरे रास्ते साइकिल चलाना पड़ा। ज्योति 7वीं क्लास में पढ़ती है। ज्योति ने कहा कि सफर के दौरान उसे डर लगता था कि कहीं पीछे से कोई गाड़ी…
