जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): आज जालन्धर में 6 नए लोगो की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार इनमें से 5 लोग प्रवासी बताये जा रहे हैं। यह पांचों लोग दादा कालोनी गली न. 1 के रहने वाले हैं। इससे पहले इसी गली के वरूण नामक प्रवासी मजदूर का टैस्ट करवाया गया था। उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद 22 मई से सिविल अस्पताल में दाखिल है। इसके बाद उसी आंगन में रहने वाले लोगों का कोराना टैस्ट करवाया इनमें से 5 लोग पाजिटिव पाये गये। यह लोग दादा कालौनी और 1 अमरदास नगर अमृतसर बाईपास…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस पर द वाशिंगटन पोस्ट की हालिया रिपोर्ट चिंताजनक है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और ब्राजील जैसे विकासशील देश कोविड-19 के हॉट स्पॉट बनते जा रहे हैं और यह महामारी अब यहां के युवाओं को तेजी से अपना शिकार बना रही है। रिपोर्ट के अनुसार, इन जगहों पर कोरोना वायरस अपना विनाशकारी रूप दिखा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्राजील और भारत जैसे देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले और अस्पताल में भर्ती होने वालों में भी युवाओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस महामारी के केंद्र रहीं…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश में पिछले दो महीने से चले आ रहे लॉकडाउन के बाद आज से घरेलू विमान सेवाओं को फिर से शुरू कर दिया गया है। विमान सेवा शुरू होने के साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने इस पर बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ तौर पर कह दिया है कि अगले 10 दिनों तक एअर इंडिया की पूर्ण उड़ाने चलाई जा सकती हैं। क्योंकि इनकी बुकिंग पहले से हो चुकी हैं। लेकिन इसके बाद एअर इंडिया के विमान में बीच की सीट को खाली छोडऩा अनिवार्य होगा। सुप्रीम कोर्ट ने सोशल डिस्टेंसिंग का हवाला देने…
जम्मू (वीकैंड रिपोर्ट): जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। इस ऑपरेशन को सेना की 34 आरआर, सीआरपीएफ और कुलगाम पुलिस अंजाम दे रही है। वहीं मुठभेड़ को लेकर किसी तरह की अफवाह न फैले इसके मद्देनजर प्रशासन ने कुलगाम और शोपियां जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से बंद कर दी है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। इलाके में तलाशी अभियान अभी जारी है। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त अभी नहीं हुई है। बता…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): मौसम विभाग ने उत्तर भारत के 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। यहां के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। छ जगह तो तापपान 47 डिग्री को भी पार कर सकता है। मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के लिए अगले दो कुसे तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए लू को लेकर ऑरेंज चेतावनी…
मेष: इस सप्ताह मेष राशि के सम्पत्ति भावगत सूर्य एवं शुक्र का गोचर रहेगा। जिससे अपने सम्पत्ति को और बढ़ाने तथा कोष को बेहतर बनाने के रणनीति पर काम करते हुये रहेंगे। इस सप्ताह आपकी रूचि स्वाष्दिट व्यंजनों एवं पकवानों की तरफ रहेगी। किन्तु सूर्य के गोचरीय प्रभाव के कारण आपकी सेहत कष्टप्रद हो सकती है। अपने खान-पान का ध्यान देते रहेगे। तो अच्छा रहेगा। प्रवास एवं विदेश तथा व्यापार के मामलों में भी आपको कठिनाइयों से गुजरना पड़ेगा। किन्तु शुक्र ने धन बढ़ाने एवं सुखद स्थिति लाने के संकेत दिये हैं। जिससे कठिनाइयों से पार पाते रहेंगे। किन्तु पराक्रम…
वाशिंगटन (वीकैंड रिपोर्ट): अमेरिकी सांसदों के द्विदलीय समूह ने यहां कांग्रेस के दोनों सदनों में पहली बार ऐसा विधेयक पेश किया है जो एच-1बी कामकाजी वीजा में प्रमुख सुधारों से जुड़ा हुआ है। यह विधेयक देश में पहले से मौजूद भारतीय छात्रों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है क्योंकि इसमें अमेरिका में शिक्षित मेधावी विदेशी युवाओं को प्राथमिकता देने की बात की गई है। एच-1 बी वीजा गैर आव्रजक वीजा है जो अमेरिका में कंपनियों को विदेशी कर्मचारियों को ऐसे विशेषज्ञता वाले पेशों में रोजगार देने की इजाजत देता है जिनमें खास तरह की सैद्धांतिक एवं तकनीकी विशेषज्ञता की…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): लॉकडाउन के कारण देश में जहां-तहां फंसे प्रवासी कामगारों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। लेकिन मुंबई से रवाना हुई वसई रोड-गोरखपुर श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के लिए अपनों के पास पहुंचने का इंतजार लंबा हो गया है। 21 मई को मुंबई से गोरखपुर के लिए रवाना हुई इस ट्रेन को शॉर्टेस्ट रूट से गुजरना था लेकिन रेलवे ने इसका रूट बदलकर काफी लंबा कर दिया और यह ट्रेन 8 राज्यों का चक्कर काटकर ओडिशा के राउरकेला पहुंच गई। पश्चिम रेलवे ने एक बयान में…
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट): अमृतसर में देर रात एक महिला की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार महिला भोपाल की रहने वाली है। वह गुजारपुरा में अपने एक रिश्तेदार के यहां मिलने के लिए आई हुई थी। संबंधित थाना के इंचार्ज इंस्पैक्टर विनोद कुमार ने बताया कि महिला की मौत के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। पता चला है कि मृतक महिला की बहन भी कोरोना पाजिटिव पाई गई है।
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। आज जालंधर में कोरोना वायरस के 3 नए पॉजीटिव मामले सामने आए हैं। इनमें पठानकोट रोड स्थित श्रीमन् अस्पताल की एक नर्स भी शामिल है। जानकारी के अनुसार, गत दिवस फगवाड़ा के सुखचैन नगर निवासी अमरदीप कौर सजज़्री करवाने के लिए श्रीमन अस्पतसल पहुंची थी जहां उसका सैंपल लेने पर उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। बाद में सिविल सर्जन के निर्देश पर मरीज को कपूरथला के सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया था। उसी मरीज के संपर्क में आने के कारण श्रीमन् अस्पताल की एक 22 वर्षीय…
