जम्मू (वीकैंड रिपोर्ट) – Mata Vaishno Devi yatra : मां वैष्णो देवी के भक्त मां के दर्शनों के लिए तैयार हो जाएं क्योंकि मां के दर्शन करने में पड़ी बाधा दूर हो गई है। 26 अगस्त से बंद मां वैष्णो देवी की यात्रा को फिर से शुरू करने का फैसला कर लिया गया है। यह फैसला श्राइन बोर्ड ने लिया है। यह यात्रा खराब मौसम और पवित्र तीर्थस्थल तक जाने वाले मार्ग के आवश्यक रखरखाव के कारण अस्थायी रूप से स्थगित थी। श्राइन बोर्ड ने यह ऐलान किया है कि अगर मौसम अनुकूल रहा तो श्री माता वैष्णो देवी जी…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकेंड रिपोर्ट) Leave politics at the time of flood : पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का रवैया जिम्मेदाराना नहीं है, और मुख्यमंत्री द्वारा 1 सितंबर को प्रधानमंत्री को लिखा गया पत्र एक “भद्दा मज़ाक” है, जो गंभीर मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश मात्र है। Leave politics at the time of flood : उन्होंने आगे कहा कि मैं अजनाला बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में गया था और इस मुश्किल घड़ी में हमें राजनीति से ऊपर उठकर साथ चलना चाहिए। उन्होंने आगे कहा…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) Mandir parikrama rules : पूजा-पाठ में परिक्रमा करना सनातन परंपरा का एक अहम हिस्सा है। शास्त्रों में माना गया है कि परिक्रमा से पापों का नाश होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मंदिर की परिक्रमा हमेशा दाहिने हाथ की ओर से करनी चाहिए, क्योंकि इससे शरीर को मूर्ति से निकलने वाली सकारात्मक ऊर्जा का लाभ मिलता है। विज्ञान की दृष्टि से भी परिक्रमा का विशेष महत्व है। यह न सिर्फ शारीरिक ऊर्जा को बढ़ाती है बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करती है। दाहिने को ही दक्षिण कहा जाता है और इसी…
फाजिल्का (वीकेंड रिपोर्ट) Big action by Punjab Police and BSF : शरारती तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। फाजिल्का पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) और सीआईए स्टाफ की मदद से गुप्त सूचना के आधार पर एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध हथियारों की खेप बरामद की है। इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने बाढ़ के हालात का फायदा उठाकर पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी की थी। मामले की पुष्टि खुद डीजीपी पंजाब ने ट्वीट के माध्यम से की है।…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – CM Mann Statement : पंजाब में बाढ़ की स्थिति और चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज सभी जिलों के डीसी के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हर बाढ़ पीड़ित को मुआवजा दिया जाएगा और यह कोई अकेली घोषणा नहीं है। उन्होंने कहा कि हमने विशेष गिरदावरी के आदेश दिए हैं और जैसे ही यह पूरी हो जाएगी, सरकार तुरंत मुआवजा जारी कर देगी। उन्होंने आगे कहा कि अधिकारी नुकसान का आकलन करने के लिए गाँव-गाँव जाएँगे…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Saturday holiday cancelled in government schools : चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों को अहम खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि सरकारी स्कूलों में हर महीने होने वाली दूसरे शनिवार की छुट्टी को रद्द कर दिया है। इस संबंधी चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश डॉयरैक्टर स्कूल एजुकेशन एच.पी.एस. बराड़ की तरफ से जारी हुए हैं। दरअसल कुछ दिनों भारी बरसात और खराब मौसम के कारण स्कूलों में एक सप्ताह की छुट्टी रही थी, जिस कारण बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ा है। इस पढ़ाई को पूरा करने के लिए विभाग…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Weather Alert: बेशक कुछ दिनों से पंजाब के जिलों में बारिश नहीं हुई है लेकिन एक बार फिर से माैसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के मुताबिक जिला पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसलिए लोगों को सतर्क रहना होगा। दूसरी तरफ 5000 क्यूसेक पानी भाखड़ा डैम से छोड़ा जा रहा है क्योंकि 12, 13, 14 और 15 सितंबर को मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी दी है। वैसे माैसम साफ होने से बाढ़ राहत कार्यों में तेजी आई है जिसकारण लोगों को…
वृंदावन (वीकैंड रिपोर्ट)- VIP slips for Thakurji darshan close : बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन करने के लिए मंदिर में VIP पर्चियां पूरी तरह बंद कर दी गई हैं। अब हर श्रद्धालु को आम भक्तों की तरह लाइन में लगकर ही ठाकुरजी के दर्शन करने होंगे। यह फैसला हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया। इसके साथ ही कमेटी ने मंदिर के प्रांगण में खाली स्थान पर (लगभग 357 गज) पर पूर्व में हुए अधूरे निर्माण में हुई अनियमितताओं की जांच कराने तथा 4.74 एकड़ जमीन खरीदने जैसे कई मुद्दों पर मंथन किया। वीआईपी…
चंडीगढ़ (वीकै़ंड रिपोर्ट) – Big success for Punjab police : फाजिल्का पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस बारे में पंजाब पुलिस के डीजीपी ने ट्वीट किया कि विशिष्ट सूचना के आधार पर, फाज़िल्का पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े एक सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और विदेशी आकाओं द्वारा समर्थित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 18 पिस्तौल, 1847 कारतूस और 42 मैगज़ीन बरामद की गई हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले के लिंक का पता लगाने, इसमें शामिल सभी सदस्यों की पहचान करने और पूरे तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए…
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट) Speeding truck took away a life : अमृतसर-तरनतारन मार्ग पर चाट्टीविंड फ्लाईओवर पर आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान मनप्रीत कौर के रूप में हुई है, जबकि मोटरसाइकिल चालक गुरमीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक महिला की बेटी ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंची तो उसकी मां…
