मलप्पुरम (वीकैंड रिपोर्ट): वाइल्ड लाइफ एसओएस ने फलों के अंदर विस्फोटकों को रखने की अवैध प्रैक्टिस के खिलाफ आवाज उठाई है। ये विस्फोटक जानवारों के मुंह में फट जाते हैं जिससे उनकी मौत हो जाती है। वाइल्ड लाइफ एसओएस की मांग है कि ऐसे अपराधों पर रोक लगाई जाए। संस्था ने केरल के मलप्पुरम जिले में लोगों ने गर्भवती हथिनी की हत्या की निंदा की है। मल्लपुरम में एक गर्भवती हथिनी ने पटाखों से भरा अनानास खा लिया था जिसके बाद उसके मुंह में पटाखे फट जाने से उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच बॉर्डर सील होने से परेशान लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने इसपर सुनवाई करते हुए कहा है कि दिल्ली-एनसीआर के लिए एक ही पास होना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एक कॉमन पास बने जिसकी हरियाणा, यूपी और दिल्ली तीनों राज्यों में मान्यता हो। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि तीनों राज्यों के लिए एक ही पास होना चाहिए। मतलब इसका पास एक ही जगह एक ही पोर्टल पर बनना चाहिए। कोर्ट ने केंद्र से इसपर एक हफ्ते में समाधान निकालने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने…
जमशेदपुर (वीकैंड रिपोर्ट): पूर्वी सिंहभूम जिले के भीतरडारी में 250 किलो सोने का भंडार मिला है। भारतीय भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग के उप महानिदेशक जनार्दन प्रसाद और निदेशक पंकज कुमार सिंह ने राज्य के खान सचिव सचिव अबूबकर सिद्दीकी को खान में सोने का भंडार मिलने को लेकर एक रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में यह कहा गया है कि भीतरडारी खान में 250 किलो सोने का भंडार है। झारखंड सरकार अब इस खान की नीलामी की तैयार में जुट गई है। इससे राज्य सरकार के खजाने में 120 करोड़ रुपये आने की संभावना है। भीतरडारी में सोने के भंडार का पता…
लद्दाख (वीकैंड रिपोर्ट): भारत और चीन के बीच पिछले एक महीने से लद्दाख इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इस मसले को निपटाने के लिए दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है। लेकिन, भारत किसी भी तरह की कोई ढील नहीं छोडऩा चाहता है, इसलिए हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। लद्दाख के पास लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) के पास भारत ने हवाई पट्टी का निर्माण तेज़ किया है, इसके अलावा बोफोर्स आर्टिलरी की तैनाती भी की जा रही है। यहां अनंतनाग के पास एनएच-44 पर इमरजेंसी हवाई पट्टी का निर्माण किया जा…
मेष: आज इस राशि से चन्द्रमा दारा भावगत गोचर में होंगे। जो आपके वैवाहिक जीवन को सुखद एवं सुदृढ़ बनाने वाला होगा। यदि आप विवाह के योग हैं तो अनुकूल जीवन साथी से जुडऩे की चर्चाएं होंगी। आजीविका के क्षेत्रों में अच्छा लाभ होगा। किन्तु पूंजी निवेश में परेशानी होगी या कानूनी पेंच के चलते परेशान होंगे। वृषभ: आज इस राशि से रोग भावगत चन्द्रमा गोचर में होंगे। जिससे आप अपने धन लाभ को और समृद्ध करने में लगे हुये होंगे। आपके कई प्रयास आज सफल होगे। पे्रम संबंधों में साथी की बातों से कुछ परेशान होंगे। हालांकि विदेश एवं…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना काल में लॉकडाउन के अनलॉक में इंडियन फिल्म इंड्रस्ट्री में महाराष्ट्र सरकार द्वारा फिल्मों की शूटिंग 20 जून से दोबारा शुरू होने की खबर से ख़ुशी की लहर है, तो वहीं कुछ कलाकार ऐसे भी है जिनको सता रही है आपने फिल्मी करियर की चिंता। इसकी वजह है 65 साल के कलाकारों को सुरक्षा की दृष्टि से शूटिंग करने पर रोक लगाना। सीनियर अभिनेता राजा मुराद ने कहा, सरकार का ये फैसला बेबुनियाद है, लॉजिकल नहीं है, बिना सिर पैर का है, ये बात बिल्कुल भी प्रैक्टिकल नहीं है। अब आप ही देखिए फिल्मों में हीरो…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह आज दिल्ली में फंसे 21 प्रवासी मजदूरों को फ्लाइट से पटना, बिहार भेजा। संजय सिंह ने कहा कि मैंने फैसला किया है कि सांसद के तौर पर मुझे एक साल की फ्लाइट की जो राशि मिलती है उसका इस्तेमाल प्रवासी मजदूरों को पटना भेजने में करूंगा। आज 21 लोग पटना जा रहे हैं, गुरुवार को 12 लोग जाएंगे। बहुत साथियों ने इसमें सहयोग किया है। गुरुवार को एक अलग विमान से 180 प्रवासी मजदूरों को पटना भेजेंगे।
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस संकट के बीच आज एक बार फिर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बुधवार को प्रधानमंत्री आवास पर ये बैठक हुई। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई ये बैठक दो घंटे तक चली, जिसमें वरिष्ठ मंत्रियों ने हिस्सा लिया। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में दो अध्यादेशों को मंजूरी दी गई है। इनमें आवश्यक वस्तु अधिनियम, एपीएसी अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दी गई है। अब किसान सीधे अपनी फसलें बेच सकेंगे, अब देश में किसानों के लिए एक देश एक बाजार होगा। इन फैसलों के बारे में शाम चार…
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। जालंधर के टैगोर नगर निवासी 64 वर्षीय महिंद्रपाल की कोरोना वायरस ने जान ले ली है। जानकारी के अनुसार जालंधर के कोरोना पाजिटिव महिंद्रपाल स्थानीय डीएमसी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे। आज प्रात: उनका कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया।
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट): चक्रवात निसर्ग 120 किमी/घंटे की रफ्तार के साथ अलीबाग तट से टकरा गया है। इसी के साथ अलीबाग में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू हो गई है। कई जगह पेड़ उखड़कर गिरे पड़े हैं। अब यह तूफान मुंबई की ओर बढ़ रहा है। वहीं समुद्र में तेज लहर के चलते रत्नागिरी में जहाज में फंस गया। बीएमसी ने लोगों से घर पर रहने की अपील करके हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। तूफान के चलते महाराष्ट्र में दो दिन तक सब कुछ पूरी तरह से बंद रहेगा। मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट का संचालन भी सीमित कर…
