लद्दाख : चीन और पाकिस्तान के साथ सीमा पर तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लद्दाख और जम्मू-कश्मीर की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। आज वह पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत, सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे के साथ लेह पहुंचे। इसके बाद वह लद्दाख गए। लद्दाख में रक्षा मंत्री ने सेना के जवानों के साथ बात की। भारतीय जवानों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि सीमा विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत जारी है, लेकिन इसका कहां तक हल निकल सकता है इसकी मैं गारंटी नहीं दे सकता। लेकिन मैं आपको इतना जरूर आश्वस्त…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): जालंधर में कोरोना वायरस लगातार तेज गति से पैर पसारता जा रहा है. हर दिन मामलों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. आज शुक्रवार को जालंधर में 66 नए कोरोना Positive केस सामने आए है। वही जिले में अब तक कोरोना की चपेट में आने वालो की संख्या 1541 हो गई है। वही देश में कुल संक्रमितों की संख्या 10 लाख पार पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 10 लाख 3 हजार 832 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 25,602 लोगों की मौत हो…
लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट): राम मंदिर के निर्माण से पहले की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। आज शाम 6.30 बजे 5 कालिदास मार्ग पर बैठक होगी। बैठक में धर्मार्थ कार्य मंत्री नीलकंठ तिवारी, अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी, मुख्य सचिव समेत अयोध्या के जिलाधिकारी शामिल होंगे। गौरतलब है कि अयोध्या में राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक 18 जुलाई यानि कल होगी। ट्रस्ट की बैठक से पहले सीएम योगी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। ट्रस्ट की इस बैठक में मंदिर के शिलान्यास की तारीख पर मुहर लग सकती है। वहीं, इससे पहले गुरुवार को राममंदिर…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना पॉजिटिव रोगियों की संख्या में जहां दिन-प्रतिदिन वृद्धि होती जा रही है, वहीं मृतकों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। वीरवार को जहां 42 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, वहीं अमृतसर में उपचाराधीन जालंधर की एक गर्भवती महिला की मौत होने का भी समाचार प्राप्त हुआ। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय अवतार नगर की रहने वाली 25 वर्षीय गर्भवती पूनम के कोरोना वायरस संक्रमित होने की जब मंगलवार को पुष्टि हुई तो उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पीलिया होने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी, जिसके चलते उसे अमृतसर…
जम्मू-कश्मीर (वीकैंड रिपोर्ट): कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए और दो सुरक्षा कर्मी घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले के नगनाद इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। गोलीबारी का सुरक्षा बलों ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए और दो सुरक्षा कर्मी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है और उनके…
जालंधर(वीकैंड रिपोर्ट): एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर की दो छात्राएं रिया विज एवं सुरभि की विप्रो कंपनी में कस्टमर सर्विस रिप्रेजेंटेटिव के रूप में चयन हुआ प्राचार्य डॉ सुचारिता ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए भविष्य में प्रगति पथ पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया प्राचार्य डॉ सुचारिता ने विद्यार्थियों की विप्रो कंपनी में चयन के लिए प्लेसमेंट सेल की डीन डॉ मनीषा शर्मा के प्रयासों की भरपूर सराहना की। Please like our page https://www.facebook.com/weekendreport/
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): हर साल की तरह इस साल भी सीटी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा की परिक्षा में शतप्रतिशत परिणाम हासिल किया। 2019-20 के बैच में सीटीपीएस स्कूल के 48 छात्रों ने परिक्षा दी, जिस में से 5 छात्रों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए। राहुल चतुर्वेदी ने 93 प्रतिशत के साथ स्कूल में पहला स्थान हासिल किया, सिद्धार्थ श्री ने 92.7 प्रतिशत, इशवरजोत कोर ने 92.6 प्रतिशत, निकिता सेठ ने 92.6 प्रतिशत अंक हासिल करके स्कूल का नाम रोशन किया। छात्रों ने अपनी इस उपलब्धि का सारा श्रेय अपने परिजनों और अध्यापकों के प्रयासों…
जालन्धर (वीकैंड रिपोर्ट): इनोसैंट हाट्र्स स्कूल के १०वीं के विद्यार्थियों ने सी.बी.एस.ई. द्वारा मार्च २०२०0 में ली गई वार्षिक परीक्षा के परिणामों में शानदार अंक हासिल करके विद्यालय का नाम रोशन किया है। ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां तथा रॉयल वल्र्ड स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। ८२ विद्यार्थियों ने ९० प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, १६ विद्यार्थी ९५ प्रतिशत से अधिक अंक एंव २०६ विद्यार्थी ८० प्रतिशत से अधिक अंक लेकर उत्तीर्ण हुए। ग्रीन मॉडल टाऊन में मृदुल गुप्ता ने ९७.४ प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान हासिल किया, लोहारां ब्रांच की कनन पाठक ने ९६.८ प्रतिशत अंक लेकर दूसरा…
जालंधर : कोविड महामारी के चलते शिक्षा प्रणाली में डिजिटल प्लेटफॉर्म की जरुरत बहुत बढ़ गई है। इस स्थिति का मनन करने के उद्देश्य से हंस राज महिला महाविद्यालय के पीजी विभाग इंग्लिश की ओर से ‘टीचिंग ऑफ़ इंग्लिश लैंग्वेज इन पोस्ट कोविड इरा’ विषय पर इंटरनेशनल वेबिनार का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। इस वेबिनार का आयोजन नेलटा के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के दिशानिर्देशानुसार किया गया। वेबिनार कोऑर्डिनेटर विभागाध्यक्षा श्रीमती ममता तथा कोऑर्डिनेटर डॉ. रमनीता सैनी शारदा थे।प्राचार्या डॉ. सरीन ने विभिन्न देशों से विशेषज्ञों का डिजिटल प्लेटफार्म पर स्वागत किया जिनमें मोतीकला सुब्बा दीवान,…
चंडीगढ़ः पंजाब के पंचायत मंत्री तृप्त राजिंदर बाजवा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब उनके परिवार पर बी कोरोना का साया मंडरा रहा है। बाजवा के बाद उनकी पत्नी और बेटे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं उनके पोतों की रिपोर्ट आज आएगी। वहीं पंचाय़त विभाग के आईएएस विपुल उज्जवल के संपर्क में आए 14 अन्य अफसरों की कोरोना रिपोर्ट भी आज ही आएगी। वहीं पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों में से कुछ की रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है। अमृतसर से विधायक राजकुमार वेरका की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके साथ ही सुखजिंदर रंधावा व उनके परिवार की…
