जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): जालंधर के पटेल हस्पताल में होने वाले कोविड-19 के RT-PCR टेस्ट को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा शंका जताई गई है। सेहत विभाग द्वारा पीजीआई चंडीगढ़ को लिखे पत्र में साफ किया गया है कि पटेल हस्पताल जालंधर जोकि कोविड-19 के टेस्ट अपने हस्पताल में कर रहा है वहां किए जाने वाले टेस्टों में पॉजिटिव आए सैंपल्स की गिनती लगभग 26.34% है। जोकि किसी अन्य सरकारी या प्राइवेट लैब में होने वाले टेस्ट ओं से कहीं अधिक है। इसीलिए पीजीआई को पटेल हस्पताल में हुए टेस्टों का ऑडिट करने के लिए कहा गया है। इस संबंधी जब पटेल…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार जारी है और इसकी चपेट में आने वाले रोगियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। मंगलवार को 48 नए कोरोना मरीज सामने आए है, जिनमें से 40 फरीदकोट मैडिकल कॉलेज और 8 की प्राईवेट लेबोरेटरी से रिपोर्ट आई है। स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार आज आए पॉजिटिव रोगियों में से 7 मरीज गांव अपरा के बताए जा रहे है। 7 मरीज गांव अपरा के बताए जा रहे है। इसके बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 2107 तक पहुंच गई है।
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी में 5 अगस्त को 70 एकड़ के रामजन्मभूमि परिसर में मंदिर के भूमि पूजन की तैयारियों के लिए पूरी अयोध्या को सजाया और संवारा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 5 अगस्त को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे और मंदर की नींव रखेंगे वहीं इस दौरान राम मंदिर पूजन में दीपोत्सव की अलौकिक छटा देखने को मिलेगी। महंतों ने भी लोगों से अपील की कि इस दिन अपने घरों में दिए जलाएं क्योंकि राम मंदिर निर्माण दिवाली के उत्सव से कम नहीं हैं। इसी बीच जो…
गुरदासपुर (वीकैंड रिपोर्ट): मानसिक परेशानी के चलते गत रात एक पूर्व फ़ौजी ने खुद को गोली मार कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस संबंधित सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान पूर्व फ़ौजी अमरीक सिंह पुत्र राजपाल सिंह निवासी मगलसैन के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों के मुताबिक जब अमरीक की पत्नी का देहांत हुआ था तब से ही वह काफ़ी परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते उसने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। वहीं पुलिस ने शव को कब्ज़े में…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में 29 और 30 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि राजधानी के निचले इलाकों और सड़कों में पानी भर सकता है, इससे यातायात पर असर पड़ेगा। वहीं बिजली और पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो सकती है। मौसम विभाग ने जारी अलर्ट में कहा कि 29 और 30 जुलाई की शाम को दिल्ली-एनसीआर में बारिश होगी। मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं का असर पूरे हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम यूपी और उत्तर पूर्व राजस्थान तक…
मंगलवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष राशि : आज आपकी अधिकांश योजनाएं क्रियान्वित होंगी। आज आप योजनाओं को सफल बनाने के लिए सहकर्मियों का अधिकतम समर्थन पाने के लिए अपनी बातचीत को आगे बढ़ाएंगे। व्यापारी अपनी प्रखर सोच के लिए प्रशंसा एवं सम्मान के पात्र बनेंगे। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित महसूस करेंगे और आप संपत्ति या संप्रेषण में निवेश कर सकते हैं। छोटी यात्राओं और पारिवारिक छुट्टी के लिए यह एक अच्छी अवधि है। परिवार के साथ बिताया…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): जिला जालंधर में कोरोना का प्रकोप लगातार जारी है। सोमवार को जिले में 44 नए कोरोना मरीज सामने आए है, जिसके बाद मरीजों की संख्या 2059 तक पहुंच गई है। वहीं 275 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बता दें कि रविवार को जिले में कोरोना के 79 पॉजिटिव मरीज मिले थे जबकि 3 लोगों की मौत हो गई थी। Please like our page https://www.facebook.com/weekendreport/
टांडा (वीकैंड रिपोर्ट): इंडियन ओवरसीज बैंक में लुटेरों ने बड़ी डकैती को अंजाम दिया है। तीन नकाबपोश लुटेरो ने आज सुबह टांडा के गिलजियां गांव में इंडियन ओवरसीज बैंक में घुसकर कैश लूट लिया। लुटेरों ने पिस्तौल की नोक पर बैंक से 10 लाख 80 हज़ार की लूट की है। सूचना मिलने बाद डीएसपी टांडा दलजीत सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी जांच में शामिल हुए हैं। पूरी घटना CCTV में कैद हो गयी है। देखें वीडियो https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2701175550152593&id=1524648551138638&sfnsn=wiwspmo&extid=ZdLd00aTvBtboEw4&d=n&vh=e
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एलान किया है कि राखी के त्योहार के मद्देनजर रविवार को पंजाब में हलवाई (मिठाई) की दुकानें खोलने की इजाजत होगी। कोविड संकट के कारण रविवार के लॉकडाउन के कारण राज्य में दुकानें खोलने की इजाजत नहीं है लेकिन राज्य सरकार को कई अपीलें प्राप्त हुई हैं कि राखी का त्योहार जोकि इस साल 3 अगस्त को है, की पूर्व संध्या पर हलवाई की दुकानें खोलने की आज्ञा दी जाए। कैप्टन ने कहा कि उनकी सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए इस अपील को मंजूर करने का फैसला किया…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब के ईंधन पंप मालिकों ने रविवार को कहा कि वह पेट्रोल और डीजल पर उच्च कर दरों के खिलाफ विरोध जताने के लिये 29 जुलाई को अपने पेट्रोल पंप बंद रखेंगे। ईंधन पंप मालिकों का कहना है कि उच्च कर दरों का उनके काम पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह ने कहा कि कर दरों में विषमता के कारण पंजाब में ईंधन के दाम चंडीगढ़ और हरियाणा के मुकाबले अधिक हैं। उन्होंने कहा, हम उच्च कर दरों के खिलाफ 29 जुलाई को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक…
