Author: Vandna Verma

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): हंस राज महिला महाविद्यालय जालंधर के स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग द्वारा कालेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी के योग्यात्मक दिशा-निर्देशन अधीन इंटर कालेज निबन्ध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय श्री गुरु तेग बहादुर जी की 400वीं वर्षगांठ को समर्पित रहा। निबन्ध लेखन का विषय ‘श्री गुरु तेग बहादुर जी का काव्य दर्शन’ रहा। विभिन्न संस्थाओं की छात्राओं ने इस ऑनलाइन निबन्ध लेखन प्रतियोगिता में सहभागिता की एवं अपनी लेखन प्रतिभा का विलक्षण परिचय दिया। समस्त कार्यक्रम का आयोजन लैंगुएज अध्यक्ष श्रीमती नवरूप कौर की अध्यक्षता में किया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश में कोरोना संक्रमण की भयावह होती स्थिति के बीच पिछले 24 घंटों में पहली बार 66 हजार से अधिक नये मामले सामने आये वहीं सर्वाधिक 56,383 लाेगों ने इस संक्रमण को मात दी। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में सर्वाधिक 66,999 संक्रमण के मामले आने से इनकी संख्या 23,96,638 हो गयी है। राहत की बात यह है कि इस दौरान एक दिन में सबसे ज्यादा 56,383 लोगों के स्वस्थ होने से संक्रमणमुक्त हाेने वालों की संख्या भी 16,95,982 लाख पर पहुंच गयी। पिछले…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम पर जूता फैंकने के बाद चर्चा में आए और बाद में पत्रकार से विधायक बने जरनैल सिंह को आज आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। इसके पीछे 11 अगस्त को उनके निजी फेसबुक अकाऊंट पर डाली गई विवादित पोस्ट को जिम्मेदार ठहराया गया है। जरनैल सिंह द्वारा हिन्दू देवी के बारे में गलत शब्द के उपयोग पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी के पी.ए.सी. की बैठक में निर्णय लिया गया है। पार्टी ने उन्हें एक कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। उल्लेखनीय है…

Read More

दीनानगर (वीकैंड रिपोर्ट): दहेज की मांग को लेकर ससुालियों की ओर से तंग-परेशान किए जाने के चलते एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस संबंध में दीनानगर की पुलिस ने पति सहित 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी देते हुए सुरिंद्र कुमार पुत्र ज्ञान चंद निवासी गांव घियाला ने बताया कि उसकी बेटी कोमल की शादी वर्ष 2017 में घुमियारा मोहल्ला दीनानगर निवासी रिक्की पुत्र तरसेम लाल के साथ हुई थी उसने शादी के समय अपनी हैसियत अनुसार दहेज भी दिया था, मगर शादी के बाद उसकी बेटी का पति रिक्की ससुर…

Read More

फिरोजपुर (वीकैंड रिपोर्ट): 10-15 अज्ञात व्यक्तियों की तरफ से मशहूर गीतकार व् प्रैस क्लब के मैंबर गुरनाम सिंह सिद्धू पर जानलेवा हमला किया गया जिसके साथ गुरनाम सिंह गंभीर रूप में जख्मी हो गए, इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार गुरनाम सिद्धू अपने घर में था तो उसे रैड क्रॉस के कर्मचारी की तरफ से फोन करके प्रैस क्लब आने के लिए कहा और जब गुरनाम सिद्धू प्रैस क्लब पहुंचा तो उक्त व्यक्तियों ने गुरनाम पर हमला कर दिया। गुरनाम सिंह जब अपनी जान बचाने के लिए भागा तो उक्त व्यक्तियों ने उस पर पत्थर…

Read More

अहमदाबाद (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना संकट के बीच गुजरात के अहमदाबाद से हैरान कर देने वाली खबर देखने को मिली जहां एक पत्‍नी ने शादी के 22 महीने बाद भी पति से शारीरिक संबंध नहीं बनाए। इससे परेशान होकर पति ने आत्‍महत्‍या कर ली। इसके बाद सास ने पत्‍नी के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया गया है। अहमदाबाद के मणिनगर की रहने वाली 32 साल की महिला गीता परमार की शादी 22 महीने पहले सुरेंद्र सिंह के साथ हुई थी। उसकी सास मुलि परमार ने आरोप लगाया है कि शादी के 22 महीनों में सुरेंद्र सिंह के…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ईमानदार करदाता को बड़ी सौगात दे दी है। पीएम ने ‘पारदर्शी कराधान-ईमानदार का सम्मान’ मंच की शुरुआत कर दी है, जिससे कर प्रणाली में सुधार आएगा और उसे सरल बनाने के प्रयासों को और बल मिलेगा। नए प्लेटफॉर्म की लॉन्चिंग के बाद पीएम ने कहा कि ईमानदार करदाताओं को अब डरने की जरूरत नहीं है। नई टैक्स प्रणाली बेहद आसान कर दी गई है। सरकार की दखल होगी कम देश में चल रहा Structural Reforms का सिलसिला आज एक नए पड़ाव पर पहुंचा है। 21वीं सदी के टैक्स सिस्टम की इस…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): जिले में कोरोना वायरस ने जिस प्रकार रफ्तार पकड़ी हुई है उसे देखकर साफ लग रहा है  कि अगर लोग अभी भी न संभले तो हालात और बिगड़ जाएंगे।गुरुवार सुबह जिले में कोरोना के 85 नए रोगी मिले तथा 1 की मौत हो गई। इस तरह कैसे खत्म होगा कोरोना 3 दिन में भी कोरोना पॉजिटिव रोगियों को घर में शिफ्ट नहीं कर पाया स्वास्थय विभाग कोरोना से निपटने के लिए वैसे तो हर देश व राज्य की सरकार अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही है लेकिन कुछ विभागों एवं अधिकारियों की लापरवाही तथा नालायकियां शायद इसे…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) ने एक सर्कुलर जारी कर वैसे लोगों को भारत में मेडिकल प्रैक्टिस करने पर रोक लगा दी है जिनके पास पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर और लद्दाख (पीओजेकेएल) की डिग्री है. एमसीआई की ओर से जारी एक पब्लिक नोटिस में कहा गया है कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पूरा संघ शासित क्षेत्र भारत का अभिन्न हिस्सा है. इसके कुछ हिस्से पर पाकिस्तान ने अवैध और जबरन कब्जा जमाया है. लिहाजा, पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर और लद्दाख के किसी भी मेडिकल इंस्टीट्यूट को आईएमसी एक्ट, 1956 के तहत अनुमति लेनी होगी. पीओजेकेएल…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम के करवट लेने के बाद रातभर मूसलाधार बारिश हुई है. इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन दिल्ली की सड़कें दरिया बन गई हैं. कई जगह पानी भर गया है जिसके कारण लोगों को लंबे जाम की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. फिलहाल दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश का सिलसिला जारी है. कई जगहों पर बारिश के बाद जलजमाव हुआ है. जलजमाव के बाद कई जगहों पर ट्रैफिक की रफ्तार थम गई है. नार्थ दिल्ली के जखीरा अंडरपास में तो जलभराव से कार…

Read More