जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): एच.एम.वी. कॉलीजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कालेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी के योग्यात्मक एवं प्रोत्साहानात्मक निर्देशन एवं श्रीमती मीनाक्षी स्याल (स्कूल कोआर्डिनेटर) के योग्य नेतृत्व अधीन नए नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों हेतु जागरूक करने के लिए अक्षय ऊर्जा दिवस के उपलक्ष्य में आनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्कृष्ठतापूर्वक किया गया। इसमें मुख्यातिथि स्वरूप श्री राजीव जोशी (डिप्टी डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन आफिसर) एवं मुख्य अध्यक्षता के रूप में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी उपस्थित रहीं। समारोह का शुभारंभ सर्वमंगल कामना हेतु ज्ञान का प्रतीक गायत्री मंत्र का गायन कर एवं ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्राचार्या…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): प्रेमचंद मारकंडा एस. ड्डी. कॉलेज फॉर वीमेन, जालंधर के बी. एस. सी. फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर चौथे का परिणाम उल्लेखनीय रूप से उत्कृष्ट रहा। प्रायशा ने ५०० अंकों में से ४५७ (९१.४०त्न)स्कोर करके विश्वविद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया। प्रियंका आहूजा ४४९ (८९.८०त्न) प्राप्त करके कॉलेज में दूसरे स्थान पर रहीं और जैसमीन ने ४४६(८९.२०त्न) अंक हासिल किए। कॉलेज। इन परिणामों पर जुबिलेंट, प्रिंसिपल डॉ। किरण अरोड़ा ने छात्रों की सराहना की और इन शानदार परिणामों के लिए फैशन डिजाइनिंग विभाग की प्रशंसा की और मेधावी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। Please like our…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): इस समय जालंधर के सिविल अस्पताल से बड़ी खबर, जहां 1 दिन के बच्चे का किडनैप होने की सूचना से सिविल अस्पताल एवं पुलिस प्रशासन पर हड़कंप मच गया है। जानकारी देते हुए बच्चे की दादी जय मंती देवी निवासी बस्ती बाबा खेल कबीर नगर ने बताया कि उसकी बहू खुशबू देवी को आज सुबह सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था 12 बजे के करीब उसने बच्चे का जन्म दीया डॉक्टर ने आकर कहा कि नीचे जाकर फाइल बना कर लाओ जब वह फाइल जमा करा कर अस्पताल के सेकंड फ्लोर में पहुंची तो वहां पर…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही राज्य सरकार बड़े कदम उठाने की तैयारी में है। लुधियाना, पटियाला और जालंधर जिलों में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते हुए सरकार को एक बार फिर लॉकडाउन का विकल्प अपनाने पर विचार कर रही है। इस बारे में फैसला मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में आज होने वाली उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में लिया जाएगा। लुधियाना, पटियाला और जालंधर में लगाया जा सकता है लॉकडाउन सरकार यह फैसला लेने से पहले हर पहलू पर विचार कर रही है। सेहत सलाहकार डॉ. केके…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने होटल और क्लब में शराब परोसने की इजाजत दे दी है। इस कदम से कोरोना वायरस महामारी तथा कई दिन तक लॉकडाउन से प्रभावित दिल्ली की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में मदद मिल सकती है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आज शराब की बिक्री संबंधी आदेश जारी करते हुए आबकारी विभाग को गाइडलाइन बनाने का निर्देश भी दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली में शराब बिक्री से पहले आबकारी विभाग सोशल डिस्टेंसिंग के…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): पांच अगस्त को हुए राम मंदिर भूमि पूजन के भव्य कार्यक्रम के बाद अब निर्माण का काम शुरू हो गया है. श्रीराम भूमि जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्विटर अकाउंट के जरिए बताया गया कि राम जन्म भूमि मन्दिर के निर्माण के लिए काम शुरू हो गया है. मन्दिर निर्माण के कार्य में लगभग 36-40 महीने का समय लगने का अनुमान है. उन्होंने बताया कि CBRI रुड़की और IIT मद्रास के साथ मिलकर L&T के इंजीनियर भूमि की मृदा के परीक्षण के काम में लगे हुए है. तीर्थ क्षेत्र के अनुसार मंदिर का निर्माण भारत की प्राचीन…
चंडीगढ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में 5 सितम्बर से एथनॉल और स्प्रिट की ढुलाई करने वाले वाहन बिना जी.पी.एस. के नहीं चलेंगे। नकली शराब पर रोकथाम की कड़ी में आबकारी विभाग ने इस बाबत नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री के हुक्मों पर आबकारी कमिश्नर रजत अग्रवाल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों अनुसार सामान ले जाने वाले वाहन के जी.पी.एस. कॉर्डीनेट्स को यूनिट द्वारा सामान पहुंचाने की तारीख से कम से कम 15 दिन के समय के लिए संभाल कर रखना अनिवार्य होगा। इसका मकसद डिस्टिलरियों द्वारा निर्मित ऐक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल (ई.एन.ए.), ईथनॉल, स्पैशली डीनेचर्ड स्पिरिट (एस.डी.एस.), डीनेचर्ड स्पिरिट (डी.एन.एस.) और रैक्टीफाईड स्पिरिट…
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब सरकार ने सुरक्षा के मद्देनज़र अब वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के आदेश जारी किये हैं। पंजाब सरकार ने इसलिए अक्तूबर महीने तक का समय तय किया है, जिसमें सभी नए पुराने वाहनों पर नंबर प्लेट लगानी अनिवार्य होगी। ऐसा न करने पर 2 हज़ार तक का जुर्माना अदा करना होगा। इस संबंधित जानकारी देते आई.टी.आई गुरचरन सिंह संधू ने बताया कि पंजाब सरकार ने सरकारी नंबर प्लेट के आदेश जारी किये हैं, जिसके बाद यह काम तेज़ी से शुरू कर दिया गया है। गाड़ी पर 514 रुपए जबकि मोटरसाईकल के लिए 172 रुपए…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Google ने maps को एक नया अपडेट दिया है जिसमें ज़्यादा जानकारी के साथ इनको दिखने में भी बेहतर बनाया गया है. पुराने मैप्स की तुलना में अब ज़्यादा आकर्षक विवरण और रंग दिए गए हैं. कोशिश है कि मैप्स का इस्तेमाल करन वाले अब ज़्यादा आसानी से यह काम कर सकें. अपडेट इलाकों को बेहतर तरीके से समझने में मदद करेगा. Google अपडेटेड स्ट्रीट मैप्स पर भी काम कर रहा है जो सड़क की सही चौड़ाई और आकार दिखाएगा. यह अपडेट पूरी दुनिया में उपलब्ध होंगे. “चाहे आप एक नई जगह की खोज कर रहे…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत सरकार ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के परिणामों की घोषणा कर दी है और एक बार फिर से इंदौर ने बाजी मारी है। सरकार द्वारा जारी स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में इंदौर इस साल भी टॉप पर है, वहीं गुजरात का सूरत शहर दूसरे स्थान पर काबिज है। इंदौर पिछले तीन साल से टॉप पर था और यह उसका लागातार चौथा साल है। इससे पहले चार बार इस तरह का सवेर्क्षण हो चुका है। सरकार की इस लिस्ट में तीसरा स्थान नवी मुंबई का है। गंगा किनारे बसे शहरों में उत्तर प्रदेश की आध्यात्मिक राजधानी वाराणसी अव्वल…
