23 अगस्त को जन्में जातकों का यह वर्ष काफी अच्छा रहेगा। मान सम्मान के साथ साथ का आगमन भी होगा। नौकरी तथा कारोबार में अत्याधिक सफलता मिलेगी। सेहत में सुधार होगा और चल रही परेशानियां दूर होंगी। सेहत : जटिल परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है इसके लिए अपने आप को चिंताओं से बचाएं। पीठ संबंधित परेशानियों से बचने के लिए आपको रात में बासी भोजन नहीं करना चाहिए। कारोबार : करोबार के लिए समय बहुत अच्छा है परंतु लापरवाही के साथ काम करने से परेशानियां बढ़ सकती है इसलिए कार्य करते वक्त सावधानी का ध्यान रखें। संबंध रिश्ते…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): जिला जालंधर में कोरोना का कहर लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को कोरोना से 9 लोगों की मौत तथा 105 नए पॉजिटिव मरीज मिले है। इसी के साथ ही फरीदकोट मैडीकल कॉलेज से 324 लोगों की नैगेटिव रिपोर्ट भी मिली है। वहीं जिले में अब तक मरने वालों की संख्या 129 तथा पॉजिटिव रोगियों का आंकड़ा 5181 तक पहुंच गया है। तेजी से बढ़ रही है कोरोना पॉजिटिव रोगियों की संख्या जिले में कोरोना पॉजिटिव रोगियों की संख्या में जिस गति में बढ़ ही है वह,एक चिंता का विषयहै। उल्लेखनीय है कि जिले में…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): हंस राज महिला महा विद्यालय के फिजिक्स विभाग के चंद्रयान विपनेट क्लब के द्वारा एक्सपेरिमेंटल इलेक्ट्रॉनिक्स विषय पर दो दिवसीय नेशनल सेमिनार एवं इ-वर्कशॉप का आयोजन किया गया। बतौर रिसोर्स पर्सन पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के सहायक प्रोफेसर डॉ. मनीष देव शर्मा उपस्थित थे। फिजिक्स विभागाध्यक्षा श्रीमती सलोनी शर्मा ने उनका स्वागत किया। समारोह का आरम्भ गायत्री मंत्र के साथ हुआ। वर्तमान समय में कोविड 19 से जूझ रही पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इस बीमारी से बचने के हल खोजने में लगे है। इसी बात से हमें समाज की भलाई के लिए एक्सपेरिमेंटल रिसर्च की महत्वपूर्ण भूमिका का…
जम्मू (वीकैंड रिपोर्ट): 16 अगस्त को शुरू हुई माता वैष्णो देवी की यात्रा पर फिर से संकट के बादल छा रहे हैं। इस बार भी संकट का कारण कोरोना महामारी ही बन रहा है। दरअसल श्री माता वैष्णो देवी भवन पर तैनात करीब 22 कर्मचारी कोरोना पाजिटिव आ चुके हैं। हांलाकि बोर्ड की तरफ से इस बाबत कोई फैसला नहीं लिया गया है पर ऐसा लगा रहा है कि शायद यात्रा को फिर से बंद किया जा सकता है। वहीं यात्रा पर आने वाले भक्तों की गिनती कम है। आपको बता दें कि बोर्ड ने जितने भक्तों की संख्या प्रतिदिन…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): सिविल अस्पताल से चोरी हुए डेढ़ दिन के बच्चे को पुलिस द्वारा बरामद किए जाने के बाद अब बच्चे को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। सूत्रों के अनुसार सिविल अस्पताल की दर्जा चार कर्मचारी ने बच्चा बेचने के लिए उठाया था और उसे किसी जानकार को बेचा था। जानकारी के मुताबिक बच्चा चोरी करने के मामले में 5 लोग शामिल हैं। जिसमें 2 महिलाएं भी हैं। बच्चे के मां-बाप व दूसरे स्वजनों ने पुलिस से मांग की है कि तुरंत उन्हें इन आरोपितों के नाम बताएं जाएं।…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देशभर के अलग-अलग क्षेत्रों में आज गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है. बता दें गणेश जी का जन्म भादो माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मध्यकाल में हुआ था. इस वजह से हर साल इसी दिन गणेश चतुर्थी मनाई जाती है. आमतौर पर यह अगस्त या फिर सितंबर के महीने में आती है. इस साल गणेश चतुर्थी 22 अगस्त यानी कि आज मनाई जा रही है. मुख्य रूप से इस त्योहार को महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु आदि राज्यों में मनाया जाता है. इस साल भी अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग तरीके से गणेश चतुर्थी…
दसूहा (वीकैंड रिपोर्ट): थाना दसूहा के गांव नवी आबादी गालोवाल में माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब रड़ा टाहली से शादी करवाने आए दूल्हे की पहले ही दो शादियां होने का परिवार सदस्यों को पता चला तो दोनों परिवारों का आपसी झगड़ा होने लगा तो बात दसूहा थाने तक पहुंच गई। विवाह के लिए लावां लेने आए दूल्हे को उसके परिवारिक सदस्यों और बारातियों समेत ए.एस.आई. जसवीर सिंह, एस.आई. बलविन्दर कौर ने पुलिस पार्टी समेत उनको थाने लाया गया। जिस लड़की के हाथों पर मेहंदी और चूड़ा डाला हुआ था यह बात सुनकर बहोश हो गई। जिसको परिवारिक सदस्यों…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने नौकरियों को लेकर शुक्रवार को अपने फेसबुक लाइव प्रोगराम दौरान बड़ा ऐलान करते कहा कि वित्तीय साल 2021 -22 के बीच 6 लाख नौकरियां देने की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें से 1 लाख सरकारी नौकरियां अगले महीने से देनी शुरू कर दी जाएंगी। पी.एस.पी.सी.एल. की रिक्तियां नतीजों के ऐलान से 6 महीने बाद भी न भरने के बारे मुख्यमंत्री ने जालंधर के एक निवासी को आश्वासन दिया कि लॉकडाउन के कारण देरी हुई है और सहायक लाईनमैन के लिए 2393 और सहायक इंजीनियर (इलैक्ट्रिकल) के लिए चुने गए 71 उम्मीदवारों…
पठानकोट (वीकैंड रिपोर्ट): पठानकोट के मोहल्ला अबरोल नगर में गैस सिलेंडर लीक होने के कारण 6 लोगों के झुलसने का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक ही परिवार के 5 सदस्य जबकि एक उनका पड़ोसी भी शामिल है, जिनमें से 2 व्यक्तियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि सिलेंडर ख़त्म होने के कारण जब उन्होंने दूसरा सिलेंडर लगाने की कोशिश की तो गैस लीक होने के कारण वहां आग लग गई, जिस कारण 6 लोग घायवल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया है, जहां 2 लोगों की हालत गंभीर होने…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश में पेट्रोल की कीमतों में शनिवार को उछाल आया है। हालांकि, डीजल की कीमतें अभी भी स्थिर बनी हुई हैं। डीजल की कीमतों में पिछले 21 दिनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल के भाव में 16 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। इस बढ़त से दिल्ली में पेट्रोल का भाव 81.35 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, डीजल अपने पुराने भाव 73.56 रुपये प्रति लीटर पर ही बना हुआ है। दिल्ली के साथ ही देश के दूसरे महानगरों में भी शनिवार को पेट्रोल की कीमतों में उछाल आया…
