नयी दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): पेट्रोल की कीमतों में मंगलवार को लगातार छठे दिन तेजी रही जबकि डीजल की कीमत लगातार 25वें दिन स्थिर रही। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 11 पैसे बढ़कर 81.73 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया। यह 21 अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। कोलकाता और मुंबई में भी इसकी कीमत 11-11 पैसे की वृद्धि के साथ क्रमश: 83.24 रुपये और 88.39 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गई। चेन्नई में यह नौ पैसे महँगा होकर 84.73 रुपये प्रति लीटर बिका। डीजल…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): जिला जालंधर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को कोरोना से 5 लोगों की मौत हो गई तथा 60 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मरने वालों की पहचान रामानंद (65) न्यू ग्रेन मार्कीट गाजिगुल्ला, रानू (58) संतोखपुरा, मंगत राय (65) जलोटा मोहल्ला नकोदर, विजय कुमार (72) न्यू डिफैंस कॉलोनी, योगेश कुमार (59) दीप नगर जालंधर कैंट के रूप में हुई है। जिसके बाद जिले में मरने वालों की संख्या 147 तथा पॉजिटिव रोगियों का आंकड़ा 5516 तक पहुंच गया है। Please like our page https://www.facebook.com/weekendreport/
मुजफ्फरपुर (वीकैंड रिपोर्ट): बिहार के मुजफ्फरपुर से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां पर कुछ मनचलों ने घर में घुसकर एक विवाहिता महिला के 6 महीने के बेटे के सिर पर पिस्तौल रखकर गैंगरेप किया. रेप का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया. आरोपी महिला और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है. बताया जा रहा है कि महिला से बलात्कार करने वाले सभी आरोपी 19 से 21 साल उम्र के हैं. पुलिस का कहना है कि…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कुछ दिनों की बारिश के बाद उमस और गर्मी ने फिर से कहर बरसाना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत के अलग अलग राज्यों दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में नमी वाला मौसम है। मौसम विभाग अनुसार अगले तीन दिन तक बारिश से चिलचिलाती धुप से छुटकारा मिलेगा। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 26, 27 और 28 अगस्त को पंजाब और चंडीगढ़ में अच्छी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 26 और 27 अगस्त को कई इलाकों में बारिश के संकेत दिए हैं, मंगलवार को भी कुछ इलाकों में बादल छाएंगे, हवाएं…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में आज कोरोना वायरस से 43 लोगों की मौत हो गई, संक्रमण के 1516 नए मामले सामने आए और 1829 संक्रमित स्वस्थ हुए। पंजाब सरकार के देर शाम यहां जारी बुलेटिन के अनुसार लुधियाना में 11, मोहाली में आठ, जालंधर में छह, कपूरथला व पटियाला में तीन-तीन औैर अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब, फजिल्का, शहीद भगत सिंह नगर तथा संगरूर में एक-एक व्यक्ति ने दम तोड़ा। इसके बाद प्रदेश में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या 1129 हो गई है। बुलेटिन के अनुसार कोरोना संक्रमण के नए मामलों में मोहाली में 251, जालंधर में 184, पटियाला में…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमितों की संख्या 31,67,323 हो गई है. हालांकि, इसी बीच एक अच्छी खबर भी सामने आई है. दरअसल, पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 66,550 कोरोनावायरस से संक्रमित लोग ठीक हुए हैं. वहीं बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 60,975 नए मामले सामने आए हैं और 848 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद अब कुल मृतको की संख्या 58,390 पहुंच गई है और वहीं 2404585 लोग ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेट भी बढ़कर 75.91 प्रतिशत…
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट): वेरका मिल्क प्लांट अपने बनाए प्रोडक्ट्स की खूबियों की चर्चा करने में पीछे नहीं हटता लेकिन वेरका विभाग के प्रोडक्ट्स लापरवाही उस समय देखने को मिली जब दीप नगर निवासी अनीता ग्रेवाल ने वेरका दही से निकले कीड़े का वीडियो वायरल कर दिया। अनीता ग्रेवाल का कहना है कि वह एक दुकान से दही खरीद कर लेकर आई थी जिसे खोलने पर उन्होंने दही के डिब्बे में एक हरे रंग का कोई कीड़ा पाया जिसकी शिकायत वेरका मिल्क प्लांट के सेल्स मैनेजर व प्रोडक्ट मैनेजर को कर चुकी है। जबकि वेरका का कहना है कि वह इस कंप्लेंट…
मंगलवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष राशि : आज आपका दिन अच्छा रहेगा आज हर कहीं आप लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे और अपनी छाप छोड़ेंगे महत्वपूर्ण बिज़नेस बैठकों में आपके मुताबिक़ निर्णय होंगे अगर स्थितियां आपके पक्ष में नही भी दिख रही तब भी आप उन्हें अपने पक्ष में कर लेंगे और अपनी बात मनवाने में कामयाब रहेंगे आप कुछ मिलनसार नए लोगों या विदेशी प्रतिनिधियों से आज मिल सकते हैं स्वतंत्र रूप से उन…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): ऑनलाइन भांगड़ा, सिंगिग, एक्टिंग और फैशन शो प्रतियोगिता के बाद सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्युशंस शाहपुर कैंपस के कल्चर विभाग की ओर से बीट दा हीट ऑनलाइन डांस प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इस प्रतियोगिता को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया था। पहली श्रेणी में 6 से 12 साल के प्रतिभागियों ने भाग लिया और दूसरी श्रेणी में 12-18 साल एवं 18 साल से अधिक आयु के प्रतिभागियों ने भाग लिया। ऑनलाइन डांस प्रतियोगिता में लगभग 110 प्रतिभागियों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, ज मू- कश्मीर, बिहार, मध्य…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): उच्चतम न्यायालय ने कोरोना वायरस बीमारी के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को समान मुआवजा देने के लिए राष्ट्रीय नीति तैयार करने के अनुरोध संबंधी याचिका पर सुनवाई से सोमवार को इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति आर एस रेड्डी की पीठ ने याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि प्रत्येक राज्य की अलग नीति है और वे अपनी आर्थिक ताकत के मुताबिक मुआवजा देते हैं। याचिकाकर्ता हाशिक थाइकांडी की ओर से पेश अधिवक्ता दीपक प्रकाश ने कहा कि वह महज एक राष्ट्रीय नीति बनाने का अनुरोध कर रहे हैं…
