नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): इंतज़ार अब खत्म हो चुका है, क्योंकि अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) निर्माता टेस्ला (Tesla) भारतीय बाज़ार में एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार है और इसका मुख्यालय कर्नाटक में बनाया जाएगा. कार एंड बाइक को मिले दस्तावेज़ के हिसाब से इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) कंपनी ने भारतीय सब्सिडियरी के लिए टेस्ला (Tesla) इंडिया मोटर्स एंड ऐनर्जी प्राइवेट लिमिटेड रजिस्टर किया है, जो 8 जनवरी 2021 को बेंगलुरु में शामिल किया गया है. अनुमान है कि कंपनी जून 2021 से देश में कामकाज शुरू करेगी और रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में टेस्ला (Tesla) की पहली…
Author: Vandna Verma
ठाणे (वीकैंड रिपोर्ट): महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे शहर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक 40 साल के शख्स ने कुत्ते के साथ गंदा काम किया है। जिसके बाद उसे 6 महीने के लिए जेल भजे दिया गया है। इस शख्स ने पिछले साल जुलाई में एक आवारा कुत्ते का यौन शोषण (Sexual exploitation of stray dog) किया था। अदालत ने अब इसपर फैसला सुनते हुए शख्स को 6 महीने की कैद की सजा दी है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले के आरोप में यहां की एक अदालत ने 40 वर्षीय एक व्यक्ति…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोनावायरस वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) को लेकर मुस्लिम समुदाय की तरफ से जताई जा रही आशंकाओं के बीच भाजपा विधायक (BJP MLA) ने विवादित बयान दिया है। मेरठ के सरधाना से विधायक संगीत सिंह सोम ने चंदौसी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कोविड-19 टीकाकरण के सवाल पर कहा कि दुर्भाग्य से कुछ मुस्लिम देश पर भरोसा नहीं करते। वे देश के वैज्ञानिकों, पुलिस और प्रधानमंत्री पर भरोसा नहीं करते हैं। उनकी आस्था पाकिस्तान में है तो वे पाकिस्तान चलें जाएं, लेकिन वैज्ञानिकों पर शक न करें। गौरतलब है कि दुनियाभर में मुस्लिमों (Muslims) ने वैक्सीन में…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर रेलवे (railway) ने रेलगाड़ियों के सुविधा आवागमन को लेकर 10 विशेष एक्सप्रेस रेलगाड़ियां (Express trains) चलाने को हरी झंडी दे दी है, जिसमें 6 रेलगाड़ियां पंजाब को मिली है। सूत्रों के अनुसार ट्रेन संख्या 03005 हावड़ा-अमृतसर त्यौहार विशेष एक्सप्रेस 18 से 20 जनवरी और 03006 अमृतसर-हावड़ा 20 से 22 जनवरी तक प्रतिदिन दिन चलेगी। ट्रेन का ठहराव वदरमान, दुर्गापुर, रानीगंज, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, मोकामा, बखितयारपुर, पटना साहिब, दानापुर, आरा, डुमराय, बक्सर, दिलदार नगर, जमानियां, पं. दीनदयाल उपाध्याय, कांशी, वाराणसी, भदोनी, जंघई, बादशाहपुर, प्रतापगढ़, अमेठी, गौरीगांव, जायस, रायबरेली, बछरावां, लखनऊ, बालाभऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली,…
हैदराबाद (वीकैंड रिपोर्ट): भारत में COVID-19 से बचाव को टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू हो रहा है. सभी राज्यों में वैक्सीनेशन की तैयारियां जारी हैं. भारत बायोटेक की कोरोनावायरस वैक्सीन` (Coronavirus Vaccine) ‘कोवैक्सीन’ (Covaxin) की पहली खेप हैदराबाद से आज (बुधवार) सुबह दिल्ली और 10 अन्य शहरों को भेजी गई. सीरम इंस्टीट्यूट ने अपनी वैक्सीन ‘कोविशील्ड’ (Covishield) की पहली खेप मंगलवार से भेजना शुरू किया था. ‘कोवैक्सीन’ की पहली खेप को एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया है. इसमें 80.5 किलोग्राम के तीन बॉक्स हैं. न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह 06:40 बजे एयर…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) द्वारा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए डेटशीट जारी की गई है। 12वीं कक्षा की वार्षिक परिक्षाएं (Annual examinations) 22 मार्च से शुरु होकर 28 अप्रैल तक चलेगी और 10वीं की परिक्षाएं 9 अप्रैल से शुरु होकर 1 मई तक होंगी। बताते चलें कि 12वीं की परीक्षा 2 से 5.15 बजे तक होगी, जबकि 10वीं की परीक्षा (examinations) का समय सुबह 10 से दोपहर 1.15 बजे तक रहेगा।
फिरोजपुर (वीकैंड रिपोर्ट): रेल विभाग (Railway department) ने पंजाब में चल रहे किसान आंदोलनों को देखते हुए 15 जनवरी तक स्पैशल रेलगाड़ियां (Special trains) रद्द करने का निर्णय लिया है। उत्तर रेलवे हैडक्वार्टर (Railway headquarters) से जारी सूचना के अनुसार दरभंगा-अमृतसर के मध्य चलने वाली स्पैशल रेलगाड़ी संख्या 05211, 05212 को 15 जनवरी तक रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा नांदेड़-अमृतसर एक्सप्रैस और कोरबा-अमृतसर एक्सप्रैस को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से वापस लौटाया जा रहा है। मुंबई सैंट्रल-अमृतसर एक्सप्रैस, बांद्रा टर्मिनल्ज-अमृतसर एक्सप्रैस, न्यूजलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रैस, हरिद्वार-अमृतसर एक्सप्रैस, जयनगर-अमृतसर एक्सप्रैस रेलगाड़ियों को ब्यास से सीधा अमृतसर भेजने की बजाय ब्यास से…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश में पिछले 24 घंटों में (मंगलवार सुबह 8 बजे से लेकर बुधवार सुबह 8 बजे तक) कोविड-19 संक्रमण के 15968 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,04,95,147 हो गए हैं. केंद्रीय मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस (Corona virus) के कारण 202 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,51,529 हो गई. आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,01,29,111 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.51 प्रतिशत हो गई. वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है. देश…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): लोहड़ी (Lohri) उत्तर भारत का सबसे लोकप्रिय त्योहार है. लेकिन खासतौर पर पंजाब में यह त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. इस साल लोहड़ी (Lohri 2021) का पर्व 13 जनवरी को मनाया जा रहा है. इस दिन सभी अपने घरों और चौराहों के बाहर लोहड़ी (Lohri) जलाते हैं. आग का घेरा बनाकर दुल्ला भट्टी की कहानी सुनाते हुए रेवड़ी, मूंगफली और लावा खाते हैं. लोहड़ी (Lohri) का त्योहार शरद ऋतु के अंत में मनाया जाता है. ऐसी मान्यता है कि लोहड़ी (Lohri) के दिन साल की सबसे लंबी अंतिम रात होती है और अगले दिन से धीरे-धीरे दिन…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में पिछले चौबीस घंटों के दौरान कोविड-19 (COVID-19) से नौ मरीजों की मौत हो गई तथा इतने ही मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग (health Department) की ओर से आज यहां जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक कुल 5456 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक 41 लाख से अधिक संदिग्धों के सेंपल लिए गए हैं तथा एक लाख 61 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हुए। राज्य में 261 नए पॉजिटिव मामलों के सामने आने के बाद पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या एक लाख 69 हजार से अधिक हो…
