नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने NEET PG 2021 परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी है. पोस्ट ग्रेजुएट योग्यता के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस परीक्षा (NEET 2021) इस साल 18 अप्रैल 2021 को भारत के कई NEET PG परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित किया जाएगी। NEET PG 2021 परीक्षा में शामिल होने के लिए, पोस्ट ग्रेजुएशन मेडिकल कोर्सेज में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों को 30 जून, 2021 को या उससे पहले इंटर्नशिप पूरा करना होगा और अन्य आवश्यक पात्रता मानदंडों को भी पूरा करना होगा. NEET PG 2021 की तारीखों की…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): आज सेना दिवस है. हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस (Army Day 2021) मनाया जाता है. इस साल भारत का 73वां सेना दिवस मनाया जा रहा है. यह दिन सैन्य परेडों, सैन्य प्रदर्शनियों व अन्य कार्यक्रमों के साथ नई दिल्ली व सभी सेना मुख्यालयों में मनाया जाता है. सेना दिवस (Army Day 2021) के अवसर पर पूरा देश थल सेना की वीरता, अदम्य साहस, शौर्य और उसकी कुर्बानी को याद करता है.भारतीय सेना दिवस (Indian Army Day) हर साल 15 जनवरी को फील्ड मार्शल केएम करियप्पा (Field Marshal KM Cariappa) के सम्मान में मनाया जाता…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस (Corona virus) की वैक्सीन (vaccine) का इंतजार करने वालों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, कोरोना वैक्सीन अब जालंधर पहुंच गई है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने पहले कोरोना वैक्सीन (Corona virus) वितरण के लिए होशियारपुर, अमृतसर, मोहाली व बठिंडा में सैंटर बनाए थे लेकिन अंतिम क्षणों में लिए गए निर्णय के मुताबिक अब पूरे राज्य में कोरोना की वैक्सीन (vaccine) चंडीगढ़ से ही सप्लाई की जाएगी। इसलिए आज चंडीगढ़ से कोरोना की वैक्सीन जालंधर पहुंच गई है। डिप्टी कमिश्नर जालंधर ने बताया कि ज़िला प्रशासन ने इस टीकाकरण मुहिम को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए…
चिंतपूर्णी (वीकैंड रिपोर्ट): चिंतपूर्णी मंदिर (Chintpurni Temple) में माता रानी के दर्शनों के लिए अब दर्शन पर्ची की जरूरत नहीं होगी। मां के भक्त बिना दर्शन पर्ची के ही चिंतपूर्णी मंदिर (Chintpurni Temple) में माथा टेक सकते हैं।वीरवार से मंदिर प्रशासन ने तीनों जगह चल रहे दर्शन पर्ची सिस्टम को हटा दिया है और श्रदालुओं की सुविधा के लिए बिना दर्शन पर्ची के मंदिर भेजने की व्यवस्था शुरू कर दी है। मंदिर प्रशासन ने ये निर्णय पंचायत चुनावों के मद्देनजर होमगार्ड जवानों की डयूटीयों के लगने के कारण लिया है क्योंकि तीन जगह चल रहे दर्शन पर्ची देने की सारी व्यवस्था…
शुक्रवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष राशि विवरण – आज चन्द्रमा आपके दशम् कर्म भाव में विराजमान हैं आज कोई शुभ समाचार मिलने से आप खुद को भावनात्मक रूप से बहुत सशक्त महसूस करेंगे अपनी क्षमता के अनुसार किसी भी काम को अंजाम देने में सक्षम रहेंगे प्रकृति आपका साथ दे रही है अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत लगा दें वित्त – आज जमीन जायदाद संबंधी कार्य आज स्थगित रखें तो उत्तम रहेगा क्योंकि इस…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी आने के बाद कई लोग अपने डेटा और मैसेज की प्राइवेसी को लेकर चिंतित हैं लेकिन क्या कभी आपने उन लोगों के बारे में सोचा है, जो आपके आस-पास बैठकर आपके प्राइवेट मैसेज को पढ़ लेते हैं। दरअसल, ऑफिस, मेट्रो, बस और घर में कई बार पास में बैठे व्यक्ति आपके मैसेज पढ़ लेते हैं। इससे बचने के लिए आप अपनी वॉट्सऐप चैटिंग पर एक वर्जुअल पर्दा लगा सकते हैं। इस पर्दे का फायदा यह है कि इससे मैसेज सिर्फ आप पढ़ सकेंगे, पास में बैठा आदमी या परिजन उन मैसेज…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली (Moeen Ali) श्रीलंका पहुंचने ही कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) पाए गए थे जिसके बाद उन्हें दूसरे खिलाड़ियों से अलग कर दिया गया था. लेकिन अब इस खिलाड़ी पर एक बड़ी खबर सामने आई है जिसके बाद श्रीलंका की सरकार में हड़कंप मच गया है. दरअसल मोइन अली कोरोना वायरस के नए वेरिएंट से पीड़ित हैं जो कोविड-19 के पुराने रूप से भी ज्यादा खतरनाक है. श्रीलंका के उप प्रमुख महामारी विज्ञानी हेमंथा हैरात ने कोलंबो में पत्रकारों को जानकारी दी कि 33 साल के मोइन अली (Moeen Ali) श्रीलंका में कोरोना…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Samsung आज अपना साल का पहला सबसे बड़ा इवेंट Galaxy Unpacked 2021 आयोजित करने जा रही है। यह एक वर्चुअल इवेंट होगा और कंपनी इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ब्रॉडकास्ट करेगी। सैमसंग इस सीरीज के तहत अपने तीन फोन लॉन्च कर सकती है, जिनके नाम Samsung Galaxy S21, Samsung Galaxy S21+ और Samsung Galaxy S21 Ultra होंगे। इनके साथ ही सैमसंग Galaxy Buds Pro और गैलेक्सी स्मार्ट टैग ब्लूटूथ ट्रैकर को भी लॉन्च किया जा सकता है। इन प्रोडक्ट के संभावित स्पेसिफिकेशन और प्राइस लीक हो चुके हैं। Samsung Galaxy S21 launch time सैमसंग अनपैक्ड…
फिरोजपुर (वीकैंड रिपोर्ट): फिरोजपुर में फरीदकोट रोड पर बने न्यू लकी रेडियो के गोदाम में आज सुबह करीब 2 बजे आग लग गई ,जिससे गोदाम में पड़ा करोड़ों रुपए का इलेक्ट्रॉनिक्स (Electronic) का सामान जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गया है । गोदाम के मालिक मनीष आहूजा ने बताया कि फिरोजपुर छावनी में न्यू लकी रेडियो का शोरूम है और शोरूम का गोदाम (warehouse) फिरोजपुर फरीदकोट रोड पर है। इस गोदाम में वर्लपूल, गोदरेज आदि कंपनियों की करोड़ों रुपए की कीमती इलेक्ट्रॉनिक्स (Electronic ) की आइटमे रखी हुई थी और ग्राहकों को सामान डिलीवर करने के लिए वाहन खड़े…
तरनतारन (वीकैंड रिपोर्ट): सड़क किनारे खड़े रेत से लोड ट्रक (truck) के साथ बैलेरो गाड़ी (Bolero car) के टकराने से 2 व्यक्तियों की मौत गई। फिलहाल थाना चोहला साहिब की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेते हुए अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। गौर हो कि आज जहां लोग लोहड़ी का त्यौहार मनाते हुए नजर आए, वहीं मृतकों के घर इस खबर के पहुंचने पर उनके परिजनों में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार रजिंदर कुमार पुत्र चौधरी कुमार और भारत भूषण पुत्र बलवंत राए निवासी जवाहर नगर मोगा जो कपड़े के व्यापारी थे बैलेरो…
