वीरवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष राशि विवरण – आज चन्द्रमा आपके प्रथम लग्न भाव में विराजमान हैं आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव देगा परंतु उसे बेहतरीन बनाना आप पर निर्भर करता है इस समय कुछ नया शुरू करने के लिए समय अनुकूल है आपकी मेहनत व प्रयासों के सार्थक परिणाम सामने आएंगे विवाह योग्य लोगों की किसी अच्छे रिश्ते संबंधित बातचीत शुरू हो सकती है वित्त – आज आपको पैसों का सही तरीके इस्तेमाल करना आपको सीखना होगा क्योंकि इस…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp इस साल अपने प्लेटफॉर्म पर कई नए फीचर्स लॉन्च करेगा। इससे यूजर्स को मल्टी डिवाइस लॉगइन समेत चैटिंग और वीडियो कॉलिंग में भी आसानी होगी। यह फीचर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किए जाएंगे। हाल ही में कंपनी अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर काफी सुर्खियों में भी है। WhatsApp का मल्टी डिवाइस लॉगइन फीचर WhatsApp यूजर्स वर्तमान समय में सिर्फ एक ही डेस्कटॉप पर अपना अकाउंट लॉगइन कर सकते हैं। एक से ज्यादा Web WhatsApp खोलने की कोशिश करते हैं तो उन्हें पहले डिवाइस से साइन आउट करना पड़ता…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): किसानों की गणतंत्र दिवस पर होने वाली ट्रैक्टर रैली को लेकर दिल्ली पुलिस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) ने बुधवार को सुनवाई की। इस दौरान सर्वोच्च न्यायालय ने एक बार फिर दोहराया कि रैली को लेकर फैसला दिल्ली पुलिस ही करे। वहीं कृषि कानूनों को लेकर जारी गतिरोध को सुलझाने के लिए बनाई गई समिति को लेकर प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एस ए बोबडे ने स्पष्ट किया कि समिति का काम रिपोर्ट करना है, फैसला सुनाना नहीं। इसलिए समिति पर पक्षपात का आरोप न लगाया जाए। प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे ने कहा कि गणतंत्र दिवस…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): COVID-19 महामारी के लिए देश में टीकाकरण शुरू हो चुका है. इसके साथ ही वैक्सीन को लेकर रोज़ नए अपडेट्स (New updates) आ रहे हैं. वैक्सीन को लेकर जो एक चिंता थी, वो ये थी कि वैक्सीन की एक शीशी में कितनी खुराक होती है, और एक शीशी खुलने के बाद इसे कबतक इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके जवाब में वरिष्ठ डॉक्टरों ने मंगलवार को बताया कि कोविड-19 टीके की शीशी एक बार टीकाकरण के लिए खुल जाने के बाद उसे चार घंटे के अंदर पूरी तरह इस्तेमाल करना होगा, अन्यथा बाकी खुराक बेकार चली जाएगी और उसे…
गांधीनगर (वीकैंड रिपोर्ट): ड्रैगन फ्रूट (Dragon fruit) के नाम के ख्यात फल का नाम अब बदल दिया गया है। यह फैसला गुजरात में लिया गया है। गुजरात में अब ड्रैगन फ्रूट (Dragon fruit) को ‘कमलम’ के नाम से जाना जाएगा। दरअसल कमल जैसा दिखने के कारण गुजरात सरकार (Government of Gujarat) ने ड्रैगन फ्रूट (Dragon fruit) का नाम बदलकर अब ‘कमलम’ करने का फैसला लिया है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि यह फल देखने में कमल जैसा दिखता है और इसलिए ऐसा किया गया है। साथ ही रूपाणी ने यह भी कहा कि इसमें राजनीति जैसा कुछ भी नहीं…
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट): पाकिस्तान (Pakistan) में बैठे कुख्यात स्मगलर बिलाल संधू द्वारा भेजी गई हथियारों व नशीले पदार्थ की खेप अमृतसर (Amritsar) देहाती पुलिस ने बी.पी.ओ. दाऊके पर लगी कंटीली तारों के समीप से बरामद की। पुलिस ने ए.के. 47 राइफल, 26 करोड़ की हैरोइन, 1 पिस्तौल व 7 जिंदा कारतूस बरामद किए। थाना घरिंडा की पुलिस ने केस दर्ज कर उन तस्करों की तलाश शुरू कर दी है, जिनके लिए यह खेप भेजी गई थी।
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Samsung Galaxy A52 स्मार्टफोन भारत में जल्द ही लॉन्च होगा। इस स्मार्टफोन का उत्पादन भारत के ग्रेटर नोएडा फैसिलिटी सेंटर में शुरू हो गया है। सैमसंग का यह फोन लॉन्चिंग से पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक हो गया है। इस लीक की जानकारी सबसे पहले 91 मोबाइल्स ने दी है। leak images के मुताबिक, इस फोन में बैक पैनल पर क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा। साथ ही इसमें 3.5 एमएम का जैक और टाइप सी यूएसबी केबल दी जाएगी। यह फोन 5G और 4G वेरियंट में लॉन्च हो सकता है। हालांकि अभी भी इस फोन…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती (Guru Gobind Singh Jayanti) 20 जनवरी 2021 को मनाई जा रही है. गुरु गोबिंद सिंह (Guru Gobind Singh) जी सिखों के 10वें गुरु थे. सिख समुदाय के लोग गुरु गोबिंद सिंह की जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में बड़े ही उमंग और उत्साह के साथ मनाते हैं. उनका जन्म पटना में हुआ था. हिंदू कैलेंडर के अनुसार गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म पौष महीने की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को हुआ था. इन्होंने ही सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब (Guru Granth Sahib) को पूरा…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के धुपगुड़ी शहर में पिछली रात एक बड़ा सड़क हादसा (road accident) हो गया, जिसमें कुल 13 लोगों की मौत हो गई है. यह हादसा घने कोहरे के चलते पैदा हुई कम दृश्यता के कारण हुआ. कोहरा इतना घना था कि सामने से आती गाड़ियां एक दूसरे को देख नहीं पाईं और आपस में टकरा गईं. हादसे में पत्थरों से लदा एक ट्रक भी शामिल था, जो टक्कर लगने के बाद कुछ गाड़ियों पर गिया, जिसके चलते इतनी मौतें हुई हैं. न्यूज एजेंसी ANI ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें हादसे…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना संक्रमण (Corona infection) से पंजाब में आज सात लोगों की मौत हुई है जिसके बाद महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5516 हो गई है। पंजाब सरकार (Government of Punjab) के देर शाम को जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज 209 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया जबकि ठीक होने वालों की संख्या 247 रही। महामारी फैलने से लेकर अब तक एक लाख 70 हजार 937 लोग कोरोना संक्रमित (Corona infected) हो चुके हैं। इनमें से एक लाख 63 हजार नौ लोग ठीक हो चुके हैं और इस समय सक्रिय मामलों की संख्या…
