Author: Vandna Verma

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना से मौतों की दर के मामले में पंजाब पहले नंबर पर पहुंच गया है। बुधवार को पंजाब ने इस मामले में महाराष्ट्र और गुजरात को भी पछाड़ दिया। पंजाब में मौतों की दर 2.95 फीसदी पहुंच गई है जबकि गुजरात में यह दर 2.91 और महाराष्ट्र में यह 2.90 फीसदी है। पंजाब में कोरोना वायरस से 76 लोगों की मौत हो गई जबकि 2251 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। राज्य के नोडल अफसर डॉ. राजेश भास्कर के अनुसार विभिन्न जिलों में 573 पॉजिटिव मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं जबकि 74 को वैंटीलेटर लगाया गया है।…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारतीय रेलवे 12 सितंबर से 80 स्पेशल ट्रेनें चलाने वाली है. नई स्पेशल ट्रेनों के लिए बुकिंग 10 सितंबर यानी आज से शुरू हो गई है. ये सभी 80 ट्रेनें पूरी तरह रिजर्व्ड होंगी, इसलिए इसमें सिर्फ कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही सफर करने की इजाजत मिलेगी. वेटिंग टिकट वाले यात्री इन ट्रेनों में सफर नहीं कर सकेंगे. ऐसे में यात्रियों को इन ट्रेनों में सफर करने के लिए रिजर्वेशन कराना ही होगा. आप IRCTC की वेबसाइट से आसानी से टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं. इसके अलावा रेलवे के रिजर्वेशन काउंटरों पर जाकर इन ट्रेनों…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना संकट के चलते देश की अर्थव्यवस्था ठप्प हो चुकी है। देश में बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। आर्थिक तंगी और बेरोजगारी से परेशान होकर अब लोग आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। पानीपत में बेरोजगारी से परेशान होकर बुधवार को एक नव-विवाहित जोड़े ने आत्महत्या कर ली। दंपति ने यहां राज नगर में अपने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतकों की पहचान आवेद (28) और उनकी पत्नी नजमा (19) के रूप में हुई है। आवेद के बड़े भाई जावेद ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): पब्लिक सेक्टर बैंकों की ‘डोर स्टेप बैंकिंग’ सर्विस बुधवार को लॉन्च कर दी गई है। ग्राहकों को इसके जरिए बैंकिंग से जुड़ी कई सेवाएं घर बैठे मिलेंगी। यह पहल ‘इन्हैंसड एक्सेस एंड सर्विस एक्सीलेंस सुधारों का हिस्सा है, जिन्हें फाइनेंशियल सर्विस डिपार्टमेंट ने 2018 में पेश किया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ‘डोर स्टेप बैंकिंग’ सर्विस को लॉन्च किया। फिलहाल देश के 100 शहरों से इस सेवा की शुरुआत की जाएगी। वित्तीय सेवाएं अक्टूबर 2020 से शुरू हो जाएंगी। पब्लिक सेक्टर बैंकों के ग्राहक मामूली चार्ज पर इन सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। इस सर्विस…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): दुनियाभर में कोरोनावायरस के खिलाफ एक कारगर वैक्सीन की आस जगा चुकी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्रा जेनेका की वैक्सीन के ट्रायल अस्थायी रूप से रोक दिए गए हैं। बताया गया है कि वैक्सीन लेने वाले एक वॉलंटियर में किसी अस्पष्ट बीमारी के लक्षण पैदा होने लगे थे। ऐसें में ट्रायल्स को रोक दिया गया। हालांकि, भारत में वैक्सीन की टेस्टिंग में जुटे सेरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कहा है कि इससे टेस्टिंग की टाइमलाइन (अवधि) पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हालांकि, इस बीच ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने सेरम इंस्टीट्यूट को नोटिस जारी कर पूछा…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब सरकार ने कोरोना को लेकर दुष्‍प्रचार करने वालों के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। राज्‍य में इस संबंध में 121 केस दर्ज किए गए हैं और 108 साेश मीडिया अकाउंट ब्‍लॉक कर दिए गए हैं। कोरोना की आड़ में मानव अंगों की तस्करी होने और अन्य दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए पंजाब पुलिस ने 38 फेसबुक, 49 ट्विटर और 21 यू-ट्यूब अकाउंट को ब्लॉक करवा दिया है। डीजीपी दिनकर गुप्ता के अनुसार फेसबुक, ट्विटर और गूगल के अधिकारियों को कुल 151 फेसबुक, 100 ट्विटर, चार इंस्टाग्राम और 37 यू-ट्यूब अकाउंट का विवरण भेज…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत में कोरोनावायरस संक्रमण के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के अब तक के सबसे ज्यादा 95 हजार 735 नए केस आए हैं। इसके अलावा 1172 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ भारत में अब तक संक्रमितों की संख्या 44 लाख के पार पहुंच चुकी है, जबकि कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी 75 हजार के पार है। परेशान करने वाली बात यह है कि भारत में अब एक्टिव केसों की संख्या 9.19 लाख पर पहुंच चुकी है। हालांकि, ठीक होकर अस्पताल लौटने वाले मरीज…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ चल रही तनातनी के बीच 5 राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप आज अंबाला एयरबेस पर औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना  में शामिल किया जाएगा. इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, फ्रांस के उनके समकक्ष फ्लोरेंस पार्ली, CDS जनरल बिपिन रावत, वायुसेना प्रमुख आर के एस भदौरिया और रक्षा सचिव अजय कुमार शिरकत करेंगे. वायुसेना के एक प्रवक्ता ने कार्यक्रम को बल के इतिहास का बेहद महत्वपूर्ण मील का पत्थर करार देते हुए कहा, ‘कार्यक्रम के दौरान राफेल विमान का औपचारिक अनावरण किया जाएगा. इसके बाग पारंपरिक ‘सर्वधर्म पूजा’…

Read More

बुधवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष : मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ है। सरकारी कार्यों के लिए समय ठीक रहेगा परंतु काम देरी से बनेंगे। यदि आप कोई सार्वजनिक कार्य करते हैं तो उसमें प्रसिद्धि मिलेगी। बुध के राशि परिवर्तन से आपको त्वचा संबंधी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। परिश्रम में भी आलस्य होगा। छोटे भाई बहन से कुछ नाराजगी हो सकती है। वृष : वृष राशि के जातकों के लिए आज का…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ के दौरान सितम्बर माह को पोषण माह घोषित किए जाने के बाद एच.एम.वी. कालीजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में न्यूट्रीशन सप्ताह का आयोजन किया गया। इस सप्ताह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य में न्यूट्रीशन का विकास, उत्पादकता, आर्थिक विकास व राष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है। कोरोना महामारी के चलते न्यूट्रीशन सप्ताह का आयोजन आनलाइन माध्यम से किया गया। 22 छात्राओं ने ऑनलाइन कुकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें उन्होंने न्यूट्रीशियंस तथा हैल्दी डिश तैयार की। छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता था। उन्होंने स्प्राउटेड कटोरी चाट, मूंग…

Read More