Author: Vandna Verma

रविवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष राशि विवरण – आज चन्द्रमा आपके पंचम् विद्या भाव में विराजमान हैं आज किसी की प्रेरणा आशीर्वाद द्वारा कोई जीत हासिल करेंगे दूसरों की मदद में भी आपका समय व्यतीत होगा प्रियजनों के साथ उपहारों का आदान प्रदान भी रहेगा आय और व्यय में उचित समन्वय बना रहेगा जिस काम के पीछे पड़ जाएंगे उसे हासिल करके ही रहेंगे वित्त – आज आप ध्यान रखें कि आप किसी खरीदारी में ठगे जा सकते हैं जिसकी…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर रेलवे (Northern Railway) ने विभिन्न राज्यों से चलने वाली 40 स्पैशल एक्सप्रेस ट्रेनों (Special express trains) के परिचालन अवधि 2 अप्रैल तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। इनमें सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे और इनमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 (COVID-19) के मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा। रेल मंत्रालय ने जिन 40 स्पैशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में वृद्धि की गई है उनमें ट्रेन संख्या 05251 अहमदाबाद-जालंधर सिटी स्पेशल आगामी 27 मार्ग तक, 05252 जालंधर सिटी-अहमदाबाद 28 मार्च, 05531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 28 मार्च, 05532 अमृतसर-सहरसा 29 मार्च, 05211 दरभंगा-अमृतसर 31 मार्च, 05212 अमृतसर-दरभंगा…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): सिग्नल ऐप (Signal App) ने दो नए फीचर्स पेश किए हैं, जो चैट वालपेपर (chat wallpaper) और एनिमेडेट फीचर्स (animated features) हैं। कहा जा रहा है कि यह फीचर्स कंपनी ने व्हाट्सएप को कॉपी करते हुए लॉन्च किए हैं ताकि यूजर्स को उसके सबसे बड़े कॉम्पटीटर Whatsapp से मुकाबला किया जा सके। दरअसल बीते दिनों में व्हाट्सऐप ने नई प्राइवेसी पॉलिसी 2021 (Whataspp Privacy Policy 2021) पेश की थी, जिसके बाद कई लोगों ने व्हाट्सएप को छोड़ने का मन बनाया। इसके बाद Signal और Telegram की लोकप्रियता में काफी उछाल देखा गया था। व्हाट्सएप के खिलाफ…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत में कोरोना वायरस की महामारी (Corona Virus one year India) का एक साल पूरा 30 जनवरी से पूरा हो गया. कोरोना ने अगस्त-सितंबर में सबसे ज्यादा सितम ढाया, लेकिन कोरोना की वैक्सीन आने के बीच संक्रमण का ग्राफ 7 माह के निचले स्तर पर है. जनवरी-फरवरी : केरल में पहला मामला 30 जनवरी 2020 को ही भारत में कोरोना वायरस का पहला मामला (Corona Virus First Case India) केरल से दर्ज हुआ था. फरवरी में वुहान से लौटे कुछ छात्र पॉजिटिव पाए गए, लेकिन संक्रमण दोहरे अंक तक नहीं पहुंचा. 4 मार्च को पहली बार 22 केस भारत…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): सर्दियों में बाजारों में कई सारे फल आ जाते हैं. हमेशा ये कहा जाता है कि मौसमी फलों का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि इसमें कई सारे गुण होते हैं जो आपकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं. सर्दियों में स्ट्रॉबेरी (Strawberry) की भरमार होती है और दिसंबस से लेकर फरवरी तक के महीने में ये स्वादिष्ट बेरीज आपके पास पहुंच जाती हैं. सर्दियों में अगर आप अपनी डाइट में स्ट्रॉबेरी (Strawberry) को शामिल करते हैं तो ये आपके शरीर में कई तरह के मिनरल्स और विटामिन्स की कमी को पूरा कर सकती है. इसे खाने…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): रियलमी एक सप्ताह के अंदर यानी 4 फरवरी को भारत में अपना एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है, जिसमें वह अपने दो दमदार स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी। इन फोन के नाम हैं रियलमी एक्स7 (Realme X7) और रियलमी एक्स7 प्रो (Realme X7 Pro) होंगे। यह एक लो बजट 5G फोन होंगे, जिसमें मीडियाटेक के डाइमेंसिटी चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। एयरटेल ने हैदराबाद में 5G का सफल परीक्षण किया है। 5G के अलावा भी इसमें कई मजेदार फीचर्स मिलेंगे, जो फास्च चार्जिंग और 64 मेगापिक्सल कैमरा मॉड्यूल जैसे फीचर्स हैं। Realme X7, X7 Pro…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): रॉकिंग स्टार यश (Yash) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ (KGF Chapter 2) को लेकर इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि अब सुपरस्टार यश (Yash) के फैन्स का इंतजार खत्म हो गया, क्योंकि फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ (KGF Chapter 2) की रिलीज डेट सामने आ गई. रॉकिंग स्टार यश (Yash) ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है. उन्होंने फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें लिखा है ‘केजीएफ चैप्टर 2’ आगामी 16 जुलाई को थियेटर में रिलीज होगी. यश…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): नई कार खरीदने की प्लानिंग करने वाले अधिकतर लोगों की पहली पसंद मारुति होती है। मारुति की कई ऐसी कारें हैं जो बजट में हैं। इन्हीं में से एक 5 सीटर कार Maruti S-Presso है। इस कार को आप प्रति दिन 195 रुपये के खर्च पर भी खरीद सकते हैं। आइए समझते हैं कैसे.. दरअसल, कार के बेस वेरिएंट की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 3 लाख 70 हजार रुपये है। इस कार को आप 25 हजार रुपये के डाउनपेमेंट में खरीद सकते हैं। इस डाउनपेमेंट के बाद आपकी प्रति माह की ईएमआई करीब 5800 रुपये…

Read More

 नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): माघ मास की चतुर्थी तिथि को संकष्टी गणेश चतुर्थी (Sankashti Chaturthi), सकट चौथ (Sakat Chauth 2021) कहा जाता है. इस दिन महिलायें व्रत रखती हैं. इस दिन माताएं अपने पुत्र की सलामती के लिए व्रत रखती हैं. इस बार संकष्टी चतुर्थी 31 जनवरी (Sankashti Chaturthi 31 January) को है. इस दिन तिलकूट का प्रसाद बनाकर भगवान गणेश (Lord Ganesh) को भोग लगाया जाता है. इस दिन तिल के लड्डू भी प्रसाद में बनाए जाते हैं. सकट चौथ पूजा विधि इस दिन माताएं गणेश जी की पूजा कर भगवान को भोग लगाकर कथा सुनती हैं. शाम को चंद्रमा…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): दिल्ली के लुटियंस जोन्स में औरंगजेब रोड पर स्थित इजरायली दूतावास के बाहर शुक्रवार (29 जनवरी) की शाम कम तीव्रता का एक आईईडी विस्फोट हुआ है, जिसकी जांच दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल कर रही है. आज सुबह स्पेशल सेल की टीम मौका ये वारदात पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी है. पुलिस को इजरायल दूतावास के पास घटनास्थल की ओर जाने वाले दो व्यक्तियों का एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें एक कैब उन्हें ड्रॉप करते हुए आगे जा रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने कैब के ड्राइवर…

Read More