नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): CBI ने टीडीपी के पूर्व लोकसभा सांसद रायपति संभाशिव राव और उनकी हैदराबाद स्थित कंपनी के खिलाफ 8000 करोड़ रुपये के फ्रॉड का केस दर्ज किया है। आरोप है कि कैनरा बैंक की अगुआई वाले कंसोर्टियम को बड़ा चूना लगाया है जो कि देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटालों में से एक है। पूर्व सांसद ट्रांसट्रॉय (इंडिया) लिमिटेड के अडिशनल डायरेक्टर हैं। उनके साथ अन्य लोगों पर फैब्रिकेटिंग अकाउंट्स, राउंड ट्रिपिंग और गलत तरीके से फंड जुटाने और कंसोर्टियम को 7,926 करोड़ के लोग का भुगतान न करने का आरोप है। कैनरा बैंक ने उनके खिलाफ…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): विवाह पंचमी (Vivah Panchami) हिन्दुओं का प्रमुख त्योहार है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, त्रेता युग में इसी दिन भगवान श्री राम और माता सीता का विवाह (Ram Vivah) संपन्न हुआ था. इस उत्सव को खासतौर से नेपाल और मिथिालांचल में मनाया जाता है. इस दौरान घरों और मंदिरों में उत्सव मनाया जाता है और राम व सीता का पारंपरिक रूप से गठबंधन किया जाता है. इस दिन रामायण के बाल कांड का पाठ करने की भी परंपरा है. विवाह पंचमी कब है? हिन्दू पंचांग के अनुसार विवाह पंचमी मार्गशीर्ष के महीने के शुक्ल पक्ष के पांचवें…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): शहर की दी होलसेल जनरल मर्चेंट एसोसिएशन की मांग पर शुक्रवार को अटारी बाजार (Attari market) में सड़क का निर्माण (Road construction) कार्य शुरू हो गया। जिसका उद्घाटन पार्षद रीटा शर्मा ने किया। इस दौरान उनके साथ दी होलसेल जनरल मर्चेंट एसोसिएशन के प्रधान राजेश कपूर, लाइफ चेयरमैन तरसेव कपूर, राजेश कोहली, वार्ड प्रधान दीपक शर्मा, सुखविंदर बग्गा सहित बाजार के कारोबारी मौजूद हुए। इस दौरान रीटा शर्मा ने कहा कि विधायक बावा हैनरी के साथ बाजार के दुकानदारों के साथ हुई बैठक में सड़क निर्माण का आश्वासन दिया गया था। जिसे पूरा किया गया है। वहीं,…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Corona virus) संक्रमण के 25,152 नए मामले सामने आए हैं जबकि 347 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही भारत में कोरोना के कुल मामले एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है. यह आंकड़ा पार करने में 325 दिन लगे. इसी साल 30 जनवरी को देश में कोरोना वायरस (Corona virus) का पहला मामला सामने आया था. भारत दुनिया का ऐसा दूसरा देश है जहां कोरोना के मामले एक करोड़ से ज्यादा रिपोर्ट हुए हैं. पहला देश अमरीका है. भारत में कोरोना के कुल मामले…
जालन्धर (वीकैंड रिपोर्ट): छात्रों की कलात्मक क्षमता को प्रकट करने के प्रयास के साथ, इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की सांस्कृतिक टीम द्वारा वर्चुअल क्रिएटिविटी सप्ताह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में तीन रचनात्मक गतिविधियां: क्राफ्ट प्रतियोगिता, कार्ड मेकिंग और फ्लावर अरेंजमेंट प्रतियोगिता आयोजित की गई। क्राफ्ट प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने व्यर्थ पदार्थों का उपयोग करके सुंदर वस्तुओं को तैयार करते हुए अपनी कल्पना को प्रदर्शित किया। कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न सामग्रियों जैसे कि मेटलिक पेंट्स, ग्लिटर पाऊडर, कुंदन वर्क, बीड्स आदि के साथ कोरोना वारियर्स के लिए धन्यवाद कार्ड तथा क्रिसमस और नए वर्ष के…
शनिवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष राशि विवरण – आज का वक्त आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रहा है किसी शुभ समाचार के मिलने से आप अपने अंदर आत्मविश्वास और एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे राजकीय संपर्क भी आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाले हैं वित्त – आज आप अपने आत्मविश्वास की वजह से अपने कामों बिगड़ने से रोक सकते हैं और सफलता हासिल कर सकते हैं इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी व्यवसाय– व्यवसायिक क्षेत्र में कर्मचारियों के साथ उचित…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में एक किसान सम्मेलन में किसानों को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने एक बार फिर किसान कानूनों का समर्थन किया. पीएम ने कहा कि ये जो कृषि कानून लाए गए हैं, वो रातों-रात नहीं लाए गए, पिछले 20-22 सालों में हर सरकार ने इसपर व्यापक चर्चा की है. पीएम ने कहा कि ‘बीते कई दिनों से देश में किसानों के लिए जो नए कानून बने, उनकी बहुत चर्चा है. ये कृषि सुधार कानून रातों-रात नहीं आए. पिछले 20-22 साल से हर सरकार ने इस पर व्यापक चर्चा…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): अगर आप नौकरियां खोज रहे हैं, तो हम आपको बता रहे हैं कि कहां-कहां जॉब्स निकली हैं और आप कब तक इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। दरअसल, इस वक्त विभिन्न जगह कई पदों के लिए नौकरी निकली है, जिनमें से कुछ पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और कई पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होनी बाकी है। यहां हम आपको ऐसी ही पांच नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप आवेदन कर सकते हैं। इलाहाबाद उच्च न्यायालय, प्रयागराज ने 98 पदों पर भर्ती के लिए…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां कुछ शरारती तत्वों ने पीएम मोदी के संसदीय कार्यालय को बिक्री के लिए OLX पर डाल दिया. पीएम मोदी के संसदीय कार्यालय की तस्वीर खींच कर OLX पर डाल दी गई और इसकी कीमत 7.5 करोड़ रुपये बताई गई. OLX पर जो विज्ञापन दिया गया, उसमें दफ्तर के अंदर की जानकारी. कमरों, पार्किंग की सुविधा और अन्य सभी बातों के बारे में बताया गया. जब मामला पुलिस के संज्ञान में आया, तो विज्ञापन को हटवाया गया.…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना काल में देश की राजधानी दिल्ली वालों को एक खास तोहफा मिल सकता है. दिल्ली में जल्द ही बिना ड्राइवर की मेट्रो ट्रेन (Metro train) दौड़ती हुई नज़र आएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर के आखिर में देश की पहली ड्राइवरलेस मेट्रो को हरी झंडी दिखा सकते हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, देश की पहली बिना ड्राइवर वाली मेट्रो (Metro) दिल्ली से नोएडा को जोड़ने का काम करेगी. ये ट्रेन मजेंटा लाइन पर चलेगी, जो कि जनकपुरी वेस्ट से बोटेनिकल गार्डन को जोड़ता है. सूत्रों के मुताबिक, DMRC की ओर से प्रधानमंत्री कार्यालय को एक…
