Author: Vandna Verma

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोना महामारी के बढ़ते मामले प्रशासन और लोगों के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। रोजाना बड़ी संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं और इस महामारी से मरने वालों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है। आज जालंधर जिले में कोरोना से 11 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 313 नए संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही अब जिले मे कोरोना से मरने वालों की संख्या 245 हो गई है और पॉजिटिव मरीजों की संख्या 9447 हो चुकी है।

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : बस्ती बावा खेल के नहर के साथ नाखां वाला बाग इलाके में पुलिस मुलाजिम की चाकू मार कर हत्या कर दी गई जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाखां वाला बाग के पास मोटर साईकल पर सब्जी लेने जा रहे होमगार्ड के जवान बाबा गारा राम को उसी के दामाद रवि ने पहले मोटर साईकल में टक्कर मार कर रोका और फिर हाथापाई करते हुए उसके पेट में चाकू मार कर फरार हो गया। प्रत्यक्ष दर्शीयों के अनुसार घटना लगभग 4ः30 बजे की है। इस बारे में…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शनिवार को राज्यभर में 1.41 करोड़ लाभपात्रों को फ़ायदा पहुंचाने वाली स्मार्ट राशन कार्ड की शुरुआत की और इसके साथ ही अलग स्कीम का ऐलान भी किया। इसके अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एन.एफ.एस.ए.) के अधीन कवर न होने वाले 9 लाख लाभपात्रों को सब्सिडी पर राशन मुहैया करवाया जाएगा, जिसके लिए फंड राज्य सरकार देगी। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि इसके साथ ही राज्य के लाभपात्रों की कुल संख्या 1.5 करोड़ तक पहुँच जाएगी और स्मार्ट राशन कार्ड स्कीम के अंतर्गत 37.5 लाख कार्ड योग्य लाभपात्रों को इस महीने बाँटे जाएंगे।…

Read More

 चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोना संकट के बीच राज्य का हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से चलाया जाने वाला उनका ‘आस्क कैप्टन’ प्रोग्राम में समय-समय लोगों के सवालों के जवाब देते है। बीते दिन भी मुख्यमंत्री ने अपनी सोशल मीडिया पर लाइव प्रोग्राम के दौरान ऐलान किया कि कोविड के बढ़ रहे मामलों के मद्देनज़र राज्यों के सभी नागरिकों को प्रत्येक जिले में विक्रेताओं के द्वारा 514 रुपए की कीमत पर ऑक्सीमीटर मुहैया करवाए जाएंगे। इस संबंध में सेहत विभाग की तरफ से एक हफ़्ते में दिशा -निर्देश जारी किये जाएंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): नेशनल एलिजिविल्टी टेस्ट एग्जाम में पहुंचने वाले किसी स्टूडेंट काे खांसी, जुकाम या फिर बुखार के कोई लक्षण है तो उसे पीपीईटी किट डालकर एग्जाम सेंटर के अंदर जाने की अनुमति होगी। इसके साथ ही एग्जाम सेंटर के अंदर ड्यूटी देने वालों काे भी पीपीईटी का इस्तेमाल करना होगा ताकि उल्लेखनीय है कि 13 सितंबर को नीट एग्जाम है जिसमें ट्राईसिटी में कुल 43 सेंटर बनाए गए है और उनमें करीब 17 हजार स्टूडेंट्स के पहुंचने की उम्मीद है। कोरोना संक्रमण किसी प्रकार से न फैले इसके लिए नेशनल टेस्टिंग एंजेंसी (एनटीए) ने सुरक्षा के लिए पुख्ता…

Read More

अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट): देश के प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी की तरफ से ‘एक देश, एक राशन कार्ड’ स्कीम को अंतिम रूप दे दिया गया। यह स्कीम जहां भारत के करीब 26 राज्यों जिसमें आंध्रा प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, ओडिसा, सिक्कम, मिजोरम, केरला, पंजाब, बिहार, गोवा, हिमाचल प्रदेश, दादरा और नगर हवेली, गुजरात, उत्तर प्रदेश, झाड़खंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा आदि प्रदेशों में 1 सितंबर से लागू हो चुकी है। इस दौरान नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट 2013 अधीन भारत में बने 82 करोड़ कार्ड धारकों को बायोमैट्रिक मशीन के द्वारा इस स्कीम का बड़ा लाभ मिलने जा रहा है, जो कि जनतक बांट…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): सरहद की सुरक्षा में तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पंजाब के अबोहार में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर राष्ट्रविरोधी तत्वों की ओर से की गई हथियारों की तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया. बीएसएफ की ओर से शनिवार को यह जानकारी दी गई है. इस दौरान, बीएसएफ की टुकड़ी ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं. बीएसएफ ने शनिवार को ट्वीट में कहा, “बीएसएफ जवानों की टुकड़ी ने देश विरोधी तत्वों की हथियार तस्करी की कोशिशों को नाकाम कर दिया. पंजाब के फिरोजपुर जिले के अबोहार में भारत-पाक सीमा पर तस्करी की कोशिशों को…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): अमन नगर में चोरों ने बीती देर रात 2 मोबाइल की दुकानों में धावा बोल दिया। चोरों ने दुकान में से नए और पुराने मोबाइलों समेत असैसरी, ब्लूटूथ स्पीकर और कैश चुरा लिए। हैरानी की बात है कि चोर बिना पुलिस के खौफ के मेन सड़क की तरफ खुलने वाले शटर को खोल कर सारा सामान समेटते रहे। जानकारी देते अमन नगर स्थित कृष्णा टेलीकॉम के मालिक किशन ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह दुकान खोलने आए तो देखा कि उनकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं। शटर उठाया तो देखा कि दुकान में सारा सामान बिखरा…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोना के कारण रविवार को कर्फ्यू लागू रहता है, लेकिन इस रविवार को यह लागू नहीं होगा। ऐसा नीट परीक्षा (NEET Exam) के कारण किया गया है। दूसरी ओर राज्‍य में कोरोना का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्‍य में कोरोना से 65 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री  कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को ऐलान किया कि नीट की परीक्षा के मद्देनजर विद्यार्थियों की सुविधा के लिए इस बार 13 सितंबर को राज्य में कोई कर्फ्यू नहीं लगेगा। उन्‍हाेंने कहा कि इसके बावजूद गैर आवश्यक वस्तुओं की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): कांग्रेस में राजनीतिक उठापटक के बीच पार्टी की पंजाब आशा कुमारी की छुट्टी हो गई है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पंजाब का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, दिल्ली के प्रभारी रह चुके फतेहगढ़ साहिब से विधायक कुलजीत नागरा का कद भी पार्टी में बढ़ा है। नागरा को सिक्किम, नागालैंड और त्रिपुरा का प्रभारी बनाया गया है। हरीश रावत न सिर्फ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं बल्कि वह चार बार सांसद और एक बार केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैंं। विधायक कुलजीत नागरा सिक्किम, नागाhलैंड और त्रिपुरा के प्रभारी पंजाब से कांग्रेस…

Read More