जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- GNDU University Exam : हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर की एमएससी फिजिक्स सेमेस्टर 2 की छात्रा राजदीप ने जीएनडीयू यूनिवर्सिटी परीक्षा में सर्वोच्च 8.91 सीजीपीए प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने इस उपलब्धि के लिए फैकल्टी सदस्यों और छात्राओं को बधाई दी, जो उनकी कड़ी मेहनत और लगन को दर्शाती है। उन्होंने छात्राओं को इसी तरह सफलता प्राप्त के लिए प्रयास करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्षा डॉ. सलोनी शर्मा, डॉ. सुशील कुमार व डॉ. सिम्मी भी उपस्थित थे।
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Fun with Blocks Activities : इनोसेंट हार्ट्स के प्री-प्राइमरी स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, नूरपुर व कपूरथला रोड में हाल ही में दो रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनका उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता और सीखने की क्षमता को प्रोत्साहित करना था। क्ले क्राफ्ट एक्टिविटी के अंतर्गत एलकेजी और यूकेजी के जिज्ञासु बच्चों ने उत्साहपूर्वक कच्ची मिट्टी से फूल, पौधे, पक्षी, तितलियाँ, छाते और लोकप्रिय कार्टून चरित्रों जैसी सुंदर आकृतियाँ गढ़ीं। इस गतिविधि ने छात्रों को अपनी कल्पनाशीलता दिखाने और साथ ही सूक्ष्म मोटर स्किल्स और कलात्मक अभिव्यक्ति विकसित करने का एक शानदार…
Today Horoscope for 18 Sep 2025 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है; यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ था तो उसकी वसूली हो सकती है और आप एक मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे, जिसके फलस्वरूप अच्छे कामों के लिए आपको पुरस्कार भी मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी दी गई सलाह बॉस को पसंद आएगी, आपके मनपसंद काम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, और यदि आप पिताजी को काम को लेकर कोई सलाह देंगे तो वह…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Anti-India slogan written on train : आज सुबह जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर हरिद्वार जाने वाली ट्रेन संख्या 12054 के कोच संख्या NR 257401 पर भारत विरोधी नारा लिखा मिला, जिससे रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। C-62 गेटमैन रंजीत कुमार ने इसकी सूचना तुरंत अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक को सूचना दी गई और कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले पर ध्यान दिया। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और इस बारे में पता किया जा रहा है कि इस वारदात को किसने और कब अंजाम दिया।
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट)- खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू अपनी ओछी और राष्ट्रविरोधी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अब उसने एक बार फिर गीदड़भभकी दी है। खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नु ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल कर इस दीवाली ब्लैकआउट करने की धमकी दी है। प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के मुखी ने धमकाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बीते दिनी सिरोपा देने वाले राजा वडिंग भी उसके निशान पर हैं। उसने बताया कि जल्द अमृतसर में खालिस्तान समर्थक नारे लिखवाएगा। आतंकी पन्नू ने कहा कि राहुल गांधी को पनाह देने वाले और उसे सिरोपा दिलाने…
बेंगलुरू (वीकैंड रिपोर्ट)- SBI bank robbery : कर्नाटक से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर एसबीआई बैंक में करोड़ों की लूट का है। देसी पिस्तौल और चाकुओं से लैस तीन नकाबपोश बदमाशों ने विजयपुरा में एक एसबीआई बैंक में कथित तौर पर 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी और सोने के गहने लूट लिए। लुटेरों ने कुल मिलाकर 21 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी और सोने के गहने लूट लिए। पुलिस को शुरुआती सुराग मिला जब बुधवार सुबह महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के पंढरपुर में एक सुनसान जगह पर वही कार बरामद हुई। कार खाली थी, लेकिन…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Weather In Punjab : पंजाब के लिए राहतभरी खबर है। खबर यह है कि केंद्र सरकार ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के तहत वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पंजाब को 240 करोड़ रुपये की एडवांस किस्त जारी कर दी है। प्रदेश में बाढ़ हालात को देखते हुए केंद्र ने यह राशि जारी करने का फैसला लिया है। उधर, माैसम की बात करें तो पंजाब में 20 सितंबर तक मानसून पूरी तरह से चला जाएगा। मौसम विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान पंजाब और हरियाणा के कुछ और…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Richie KP Death : मॉडल टाउन में पूर्व शिक्षा मंत्री मोहिंदर सिंह केपी के बेटे रिची केपी की सड़क हादसे में मौत होने के मामले में आरोपी क्रेटा कार चालक गुरशरण सिंह प्रिंस पुलिस की गिरफ्त से दूर है। आरोपी जालंधर से फरार हो चुका है और पुलिस को शक है कि वो विदेश भाग सकता है। इसलिए उसकी एलओसी जारी कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी के जीजा का घर भी रेड की लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। आरोपी शनिवार सुबह ही सिटी से फोन बंद करके…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Death while cleaning sewer : दिल्ली के अशोक विहार में सीवर की सफाई करते समय 4 सफाई कर्मचारी ज़हरीली गैस के संपर्क में आ गए। इनमें से एक की मौत हो गई और 3 घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना अशोक विहार इलाके में मंगलवार रात करीब 12 बजे हुई, जब एक अपार्टमेंट के पास सीवर की सफाई हो रही थी। इसी दौरान अचानक ज़हरीली गैस ने चार सफाई कर्मचारियों को अपनी चपेट में ले लिया। इनमें से अरविंद (40 वर्ष) की ज़हरीली गैस के संपर्क में आने से…
दुबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Asia Cup : एशिया कप में भारत के साथ मैच के दौरान हुए ‘नो हैंडशेक’ विवाद को लेकर पाकिस्तान ने खूब नखरे दिखाए। पीसीबी ने मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को पूरे टूर्नामेंट से हटाने की मांग को लेकर एशिया कप के बहिष्कार तक की धमकी दे डाली। आज पाक की धमकी का फाइनल पता चलेगा कि वो एशिया कप में रहता है या नहीं। ध्यान रहे एशिया कप में मंगलवार शाम को यूएई के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी थी यह कदम भारत से हार के बाद “हाथ मिलाने को…
