चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Cabinet Meeting : आज चंडीगढ़ में हुई पंजाब कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया के माध्यम से बैठक के फैसलों की जानकारी साझा की। कैबिनेट ने सब-तहसील बनूड़ को अपग्रेड कर ज़िला एस.ए.एस. नगर के अंतर्गत सब-डिवीजन/तहसील का दर्जा देने की मंज़ूरी दी है। इसके अलावा ज़िला होशियारपुर की सब-डिवीजन/तहसील होशियारपुर के तहत हरियाणा को सब-तहसील बनाने का फैसला भी लिया गया है। ਅੱਜ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ ਪੰਜਾਬ ਕੈਬਨਿਟ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਸੱਦੀ ਗਈ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਕਈ ਅਹਿਮ ਫ਼ੈਸਲੇ ਲਏ ਗਏ। ਮੀਟਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਸਬ-ਤਹਿਸੀਲ ਬਨੂੜ ਨੂੰ ਅਪਗ੍ਰੇਡ…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- School Winter Vacation : पंजाब में कड़ाके की ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। ठंड के प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने पहले ही स्कूलों में 1 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान किया है। हालांकि, मौजूदा मौसम हालात को देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि यदि ठंड और ज्यादा तेज हुई तो छुट्टियों की अवधि आगे बढ़ाई जा सकती है। राज्यभर में गिरते तापमान और सर्द हवाओं के कारण बच्चों को स्कूल भेजना मुश्किल होता जा रहा है। इसी वजह से छात्र, अभिभावक और शिक्षक सर्दियों की छुट्टियों…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Weather Update : कड़ाके की ठंड ने एक बार फिर पंजाब में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार को राज्य के कई इलाकों में घना कोहरा और शीत लहर देखने को मिली, जिससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। सुबह और देर रात हालात सबसे ज्यादा खराब रहे। मौसम विभाग ने स्थिति को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर और 1 जनवरी को पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ होने की उम्मीद जताई गई है। बीते 24…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- PAN-Aadhaar Link : अगर आपने अब तक अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक (Aadhaar-PAN Link) नहीं किया है, तो इसके लिए केवल 3 दिन का समय बचा है। इस लिंकिंग को 31 दिसंबर 2025 तक पूरा करना अनिवार्य है। इसके बाद 1 जनवरी 2026 से पैन कार्ड निष्क्रिय किया जा सकता है, जिससे वित्तीय लेन-देन और टैक्स संबंधी कई परेशानियां आ सकती हैं। कौन कर रहा है लिंकिंग जरूरी:केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के मुताबिक, जिन पैन कार्ड होल्डर्स का कार्ड 1 अक्टूबर 2024 से पहले आधार नंबर का उपयोग करके जारी किया गया था,…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver price : सोना और चांदी के निवेशकों के लिए सोमवार से नए रुझान सामने आए हैं। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,42,700 और 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,32,710 रिकॉर्ड किया गया। वहीं, चांदी की कीमत ₹2,55,500 तक पहुँच गई। शनिवार को चांदी ₹2,45,900 पर थी। Gold-Silver price : बाजार की गतिविधियों पर नजर डालें तो, सप्ताह के पहले कारोबारी दिन MCX पर चांदी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। चांदी की कीमत खुलते ही ₹14,000 प्रति किलो से अधिक बढ़ गई और ₹2.54 लाख प्रति किलो के पार…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Upcoming SmartPhone 2026 : नए साल 2026 की शुरुआत स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए खास रहने वाली है। जनवरी में कई प्रमुख ब्रांड अपने नए बजट और प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहे हैं। अगर आप नए साल में नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो बाजार में चुनने के लिए कई विकल्प मौजूद होंगे। आइए जानते हैं जनवरी में लॉन्च होने वाले कुछ प्रमुख फोन: Redmi Note 15शाओमी अपनी लोकप्रिय रेडमी नोट सीरीज को वापस ला रही है। 6 जनवरी को लॉन्च होने वाले इस फोन में 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Smartphone price hike : अगर आप नए साल 2026 में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपकी चिंता बढ़ा सकती है। आने वाले समय में मोबाइल फोन खरीदना महंगा हो सकता है। ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (AIMRA) ने चेतावनी दी है कि वर्ष 2026 में भारत में स्मार्टफोन की कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। कीमतों में संभावित इजाफे की मुख्य वजह मेमोरी कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत और डॉलर के मुकाबले रुपये में जारी उतार-चढ़ाव बताया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, साल…
Today Horoscope for 30 Dec 2025 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों और आनंद से भरा रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और समाज में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यक्षेत्र का माहौल अनुकूल रहेगा, सहकर्मियों का सहयोग भी प्राप्त होगा। अविवाहित जातकों के लिए अच्छे विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं, वहीं वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। हालांकि, सेहत से जुड़े मामलों में आज आपको विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी। वृष राशि…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Aravalli case : सुप्रीम कोर्ट ने आज (सोमवार) अरावली पर्वत श्रृंखला विवाद पर सुनवाई की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने आदेश दिया कि एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिशों और उन पर सुप्रीम कोर्ट की दूसरी टिप्पणियों पर फिलहाल रोक लगाई जाए। कोर्ट ने साफ किया कि अगली सुनवाई तक इन सिफारिशों को लागू नहीं किया जाएगा। मामले की अगली सुनवाई 21 जनवरी, 2026 को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने अरावली माइनिंग मामले में पिछले फैसले पर रोक लगा दी है और सरकार से साफ जवाब मांगा है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Usman Hadi killers did not come to India : स्टूडेंट लीडर शरीफ उस्मान हादी की हत्या के दो आरोपियों के भारत में घुसने के दावों का खंडन करते हुए, मेघालय में BSF चीफ, इंस्पेक्टर जनरल ओपी उपाध्याय ने बताया कि ये दावे पूरी तरह से झूठे, मनगढ़ंत और गुमराह करने वाले हैं। मेघालय के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि गारो हिल्स इलाके में संदिग्धों की मौजूदगी के दावे की पुष्टि करने के लिए कोई इनपुट या खुफिया जानकारी नहीं मिला है। अधिकारी ने कहा कि स्थानीय पुलिस इकाइयों ने ऐसी कोई गतिविधि नहीं…
