नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर पिछले कुछ दिनों में कम होता दिखाई दे रहा है. नए मामलों के साथ मृतकों की संख्या में भी कमी आई है. भारत में पिछले 24 घंटे यानी एक दिन में 20,000 नए COVID-19 केस दर्ज किए गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना के 20,035 नए मामले दर्ज होने के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले 1.02 करोड़ पहुंच गए हैं. वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना की वजह से 256 मरीज़ों की मौत हो गई. भारत में अब तक 1,48,994 लोगों की वायरस से…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): नए जोश और नई उम्मीदों के साथ नया साल 2021 (New Year 2021) दस्तक देने के लिए तैयार है. 2020 में कई पाबंदियों में रहने के बाद अब दुनियाभर के लोग अच्छे की कामना करते हुए नए साल का पूरे जोश और उत्साह के साथ स्वागत करने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इस बार कोरोनावायरस के चलते नए साल का जश्न कुछ अलग तरीके से मनाया जा रहा है. अधिकतर लोग अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नए साल का स्वागत घरों में रहकर ही करेंगे. लेकिन इससे आपकी पार्टी या एंजॉयमेंट में बिल्कुल भी कमी…
शुक्रवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष राशि आपको नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं.नए साल के पहले दिन आप जिस भी काम की शुरुआत करोगे वह जरुर सफल होगा. आत्म-चिन्तन से आप खुद को नकारात्मकता से दूर रख पाएंगे. परिवार के सदस्यों के साथ अनबन या तकरार की संभावना है. समय से भोजन और शांत निद्रा पर ध्यान दें. यदि आप योजना बनाकर चलेंगे तो अनापेक्षित क्षेत्रों में भी सफलता संभव है. लेकिन नपे-तुले जोखिम लेना ही समझदारी होगी. आपके…
जालन्धर (वीकैंड रिपोर्ट): इनोसैंट हाट्र्स कालेज ऑफ एजुकेशन, जालन्धर ने नव वर्ष का जश्न आनलाइन मनाया, जिसका शीर्षक ‘ए स्पार्कलिंग हैल्दी न्यू ईयर- २०२१ था। समारोह का विषय- सामाजिक कुरीतियों को मिटाना और बीमारियों के खिलाफ लडऩे के बारे में जागरुकता फैलाना था। वर्ष का अंतिम सप्ताह समारोहों से भरा हुआ था, जिसमें विद्यार्थियों व अध्यापकों द्वारा कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। आयोजन की शुरुआत आनलाइन प्रार्थना सभा से हुई जिसमें सभी विद्यार्थी-अध्यापक और स्टाफ सदस्यों ने प्रार्थना की कि आने वाला वर्ष कोविड-१९ महामारी और अन्य बीमारियों से मुक्त हो। विद्यार्थी-अध्यापकों ने रोग निवारक उपायों के बारे में…
जनवरी 2021 2 जनवरी शनिवार संकष्टी चतुर्थी (ਸੰਕਸ਼ਾਤੀ ਚਤੁਰਥੀ) 9 जनवरी शनिवार सफल एकादशी (ਸਫਲ ਏਕਾਦਸ਼ੀ) 10 जनवरी रविवार प्रदोष व्रत (कृष्ण) 11 जनवरी सोमवार मासिक शिवरात्री (ਮਾਸਿਕ ਸ਼ਿਵਰਾਤਰੀ) 13 जनवरी बुधवार पौष अमावस्या 14 जनवरी गुरूवार पोंगल, उत्तरायण, मकर संक्रांति (ਮਕਰ ਸੰਕਰਾਂਤੀ) 24 जनवरी रविवार पौष- पुत्रदा एकादशी 26 जनवरी मंगलवार प्रदोष व्रत (शुक्ल) 28 जनवरी गुरूवार पौष पूर्णिमा व्रत 31 जनवरी रविवार संकष्टी चतुर्थी फरवरी 2021 7 फरवरी रविवार षटतिला एकादशी 9 फरवरी मंगलवार प्रदोष व्रत (कृष्ण) 10 फरवरी बुधवार मासिक शिवरात्रि (ਮਾਸਿਕ ਸ਼ਿਵਰਾਤਰੀ) 11 फरवरी गुरूवार माघ अमावस्या 12 फरवरी शुक्रवार कुंभ संक्रांति 16 फरवरी मंगलवार बसंत…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Google Doodle हर साल की तरह इस बार भी नए साल की पूर्व संध्या को Google एक अलग अंदाज में सेलिब्रेट कर रहा है। साल के आखिरी दिन गूगल ने एक शानदार डूडल (Google Doodle) बनाया है। गूगल ने न्यू ईयर ईव का स्पेशल डूडल (New Year’s Google Doodle) बनाया है। इस डूडल में गूगल ने बल्ब वाली लड़ी से सजाया गया है, साथ ही एक पक्षी-घर वाले घड़ी का डिजाइन दिखाया है। डूडल में जो घड़ी दिखाई दे रही है, उसमें 2020 लिखा है, जो यह दर्शा रहा है कि साल 2020 जल्द खत्म होने…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): सीबीएसई 2021 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार लंबे समय से परीक्षा की डेटशीट का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन अब छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (Education Minister Ramesh Pokhriyal Nishank) आज शाम 6 बजे सीबीएसई (CBSE) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा (CBSE Class 10, 12 Board Exams) की तारीखों की घोषणा करेंगे. शिक्षा मंत्री द्वारा बोर्ड परीक्षा के प्रारंभ होने की तारीख की घोषणा के बाद 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की पूरी डेटशीट केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. खनन घोटाले को लेकर बीते दिन प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गायत्री प्रजापति के अमेठी वाले घर पर छापेमारी की थी, जिसमें कुल 11 लाख रुपये के पुराने नोट बरामद हुए हैं. इसके अलावा ED को 5 लाख रुपये के सादे स्टाम्प पेपर, डेढ़ लाख रुपये कैश और सौ से अधिक बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज़ मिले हैं. दरअसल, बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रजापति के…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में बुधवार को कोविड-19 के 368 नए मामले सामने आए तथा 9 और मरीजों की मौत हो गयी। राज्य सरकार की ओर से जारी एक बुलेटिन के मुताबिक नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,66,239 हो गयी है। अब तक 5,331 लोग कोविड-19 के कारण दम तोड़ चुके हैं। राज्य में 3865 मरीजों का उपचार चल रहा है। मोहाली से संक्रमण के 94 मामले आए जबकि जालंधर से 47, पटियाला और अमृतसर से 35-35 मामले सामने आए। इस बीच ठीक होने के बाद 324 मरीजों को छुट्टी दे दी गयी। राज्य में अब तक 1,57,043…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब के आबकारी व कराधान विभाग में बड़् स्तर पर आज तबादले (Transfer) किए गए हैं। विभाग में तैनात 34 STO को बदल कर एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा गया है। तबादलों (Transfer) के तहत जीएशटी विभाग के साथ साथ मोबाईल विंग के STO भी शामिल हैं जिन्हें एक जगह से दूसरे स्थान पर तैनात किया गया है। पढ़ें तबादलों (Transfer) की सूची :-
