Author: Vandna Verma

लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट): सैंट्रल बोर्ड आफ सैकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षा 2021 की तारीखों के ऐलान के बाद अब विद्यार्थियों को डेटशीट का इंतजार है लेकिन इस दौरान सोशल मीडिया (social media) पर सी. बी.एस. ई. परीक्षा -2021 की एक फर्जी डेटशीट वायरल हो रही है। इस संबंधित केंद्र सरकार के प्रैस सूचना दफ़्तर ने इस डेटशीट को फर्जी बताया है। फैक्ट चैक ने ट्वीट कर कहा, “सी.बी.एस.ई. 10वीं 12वीं परीक्षा 2020-2021 की एक डेटशीट सोशल मीडिया (social media) पर वायरल हो रही है जो फेक है। हालांकि शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक घोषणा कर…

Read More

पठानकोट (वीकैंड रिपोर्ट): नए साल के आगमन के चलते जहां सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जिला पठानकोट में एलर्ट जारी किया गया था वही अब जिला पठानकोट के गांव गुड़ाकलां में सुरंग मिलने से माहौल तनाव पूर्ण हो गया है। पंजाब के पठानकोट के आर्मी क्षेत्र (Army Area) में सुरंग मिलने से अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी अनुसार मादोपुर आर्मी (Army) कैंप के गुडा कलां इलाके में जब एक नौजवान सैर पर रहा था तो उसका पांव फिसल गया। जिसके बाद इस सुरंग का भेद खुला। करीब 100 मीटर लंबी इस सुरंग में लोहे की रॉड भी बरामद की गई है। युवक…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर भारत (North India) के अधिकतर हिस्से में शीतलहर जानिए कब से मिलेगी राहत अपने चरम पर पहुंच गई है और नए साल के पहले दिन शुक्रवार को कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग (weather department) ने कहा है कि शीतलहर का सामना कर रहे उत्तर भारत (North India) में तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के साथ तीन जनवरी से राहत मिलने की संभावना है। अफगानिस्तान और इसके आसपास पश्चिमी विक्षोभ के कारण चक्रवाती प्रवाह बना है। अगले 48 घंटे के दौरान इसके मध्य पाकिस्तान की ओर बढ़ने की संभावना…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. भारतीय रेलवे (Indian Railway)अब बिना रिजर्वेशन वाली ट्रेनें चलाएगा. ये ट्रेनें पूरी तरह जनरल कोच होंगी. यात्री इन ट्रेनों में तुरंत टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे. रेलवे (Railway) के इस फैसले से लाखों यात्रियों को फायदा मिलेगा. ये ट्रेनें लोकल ट्रेनों से पूरी तरह अलग होंगी. पहले चरण में इन ट्रेनों को एक डिवीजन से दूसरे डिवीजन में चलाया जाएगा. वहीं, इसके बाद दूसरे डिवीजन में भी इन्हें चलाया जाएगा. बिना रिजर्वेशन वाली ट्रेनों को चलाने के पीछे यह है मकसद  ट्रेनों को जल्द से जल्द…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) से जुड़ी तैयारियों को परखने और लॉजिटिक्स एवं ट्रेनिंग में खामियों की जांच करने के लिए आज सभी राज्यों में ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) शुरू किया जा रहा है. इसके साथ ही जमीनी स्तर पर कोविन (CoWIN) सुविधा का भी परीक्षण किया जा रहा है. टीकाकरण अभियान को शुरू करने और उसमें तेजी लाने के लिए कोविन को तैयार किया गया है, जो कि एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है. सरकार की ओर से नियुक्‍त पैनल द्वारा सीरम इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंडिया निर्मित ऑक्‍सफोर्ड कोविड-19 वैक्‍सीन को मंजूरी देने की सिफारिश करने के एक दिन…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) विभाग ने उपनिरीक्षक पुलिस (Police) संयुक्त भर्ती परीक्षा 2016 में अस्थाई रूप से चयनित अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया है। चयनित 160 अभ्यर्थियों का नियुक्ति से पहले मेडिकल बोर्ड से स्वास्थ्य परीक्षण 4 जनवरी 2021 से शुरू होगा। शेष अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण का शेड्यूल भी जल्द ही जारी किया जाएगा। जारी शेड्यूल में अभ्यर्थी का नाम, तारीख और अस्पताल का नाम दिया गया है। यहां चेक करें किस दिन और कहां है आपका स्वास्थ्य परीक्षण नोटिस में कहा गया है कि चयनित अभ्यर्थी…

Read More

जगराओं (वीकैंड रिपोर्ट): पुलिस (police) जिला लुधियाना देहाती के अंतर्गत आते थाना योधा की पुलिस (police) ने एक वर्षीय लड़के का शव जिसका गला कटा हुआ था बरामद किया है। इसके संबंध में थाना योधा पुलिस (police) ने इंद्रजीत सिंह वासी शहिजाद (जिला लुधियाना) के बयान पर अज्ञान व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंद्रजीत सिंह के अनुसार वह मास्टर मैरिज पैलेस मनसूरां का मालिक है। जब उसने दोपहर 2 बजे अपने घर से बाहर आकर देखा तो एक कुत्ता अपने मुंह में छोटे बच्चे को उठाए उसके पैलेस की ओर आ रहा था। यह…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में पिछले कुछ दिनों से COVID-19 के मामलों में कमी आई है। पिछले चौबीस घंटों में COVID-19 से मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। स्वास्थ्य विभाग (health Department) की ओर से आज शाम जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में आज तीन अमृतसर, एक जालंधर, तीन लुधियाना और एक मोहाली में हुई मौत के साथ अब तक मरने वालों का आंकडा 5349 तक पहुंच गया है और अट्ठारह मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। पिछले चौबीस घंटों में 253 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसी के साथ अब राज्य में पॉजिटिव मामले एक…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): यूपीआई (UPI) यूजर्स के लिए एक जरूरी जानकारी है. 1 जनवरी 2021 से किसी भी उपभोक्ता को यूपीआई (UPI) के जरिए पेमेंट करने पर किसी प्रकार के चार्ज का भुगतान नहीं करना होगा. हालांकि, मीडिया में खबर यह आ रही थी कि यूपीआई (UPI) यूजर्स को 1 जनवरी से पेमेंट करने पर अतिरिक्त चार्ज वसूला जाएगा. मीडिया की इस खबर पर नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने कहा है कि यूपीआई (UPI) लेनदेन पर किसी प्रकार का अतिरिक्त चार्ज नहीं वसूला जाएगा. उसका कहना है कि यूपीआई (UPI) लेनदेन पर 1 जनवरी 2021 से अतिरिक्त…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए मामलों में कमी देखी जा रही है. एक बार फिर पिछले 24 घंटों में 20,000 से कम नए मामले दर्ज किए गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 19,079 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 1.03 करोड़ पर पहुंच गए हैं. दूसरी ओर, बीते 24 घंटों यानी एक दिन में Covid-19 की वजह से 224 लोगों की जान गई है. अब तक देश में 1,49,218 मरीज वायरस…

Read More