Author: Vandna Verma

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब के जालंधर में कोरोना वायरस संक्रमण के 275 नये मामले सामने आए जबकि नौ की मौत हो गई। जिले में 275 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11905 हो गई है जबकि नौ लोगों की मौत हो जाने से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 343 हो गई है। 284 रोगियों को स्वस्थ होने पर आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इससे ठीक होने वालों की संख्या 9455 हो गई है। सिविल सर्जन द्वारा दी गई जानकारी अनुसार अब तक जिले में 151126 लोगों के नमूने जांच के लिए…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): अमेरिका की पत्रिका टाइम ने दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जगह दी है। पीएम मोदी को अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के साथ शामिल किया गया है। इस लिस्ट में शामिल भारतीय लोगों में बॉलीवुड एक्‍टर आयुष्‍मान खुराना , गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, एचआईवी पर रिसर्च करने वाले रविंदर गुप्‍ता और शाहीन बाग धरने में शामिल बिल्किस का नाम भी है। आयुष्मान इस लिस्ट में शामिल होने वाले एक मात्र बॉलीवुड स्टार है।…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारतीय रेल कोरोना काल में सभी स्वास्थ्य प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए चलाई जा रही ट्रेनों की संख्या में अगले माह से और बढ़ोतरी करने की योजना पर काम कर रहा है. जानकारी के अनुसार त्योहार के दौरान अक्टूबर और नवंबर की संभावित यात्री संख्या को देखते हुए व्यस्ततम रूटों पर लगभग 80 और नई ट्रेन चलाई जा सकती है. आपको बता दें कि इन दो महीनों में दशहरा, दिवाली, नवरात्रि, भाई दूज, छठ जैसे त्योहार पड रहे हैं और लोग अपने घर जाना चाहते हैं. रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली ट्रेनों की बात करें…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : सोने-चांदी के घरेलू हाजिर भाव में मंगलवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के हाजिर भाव में 672 रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट से सोने का भाव दिल्ली में 51,328 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। सिक्युरिटीज के अनुसार, कमजोर वैश्विक रुख के चलते सोने के भाव में यह गिरावट दर्ज की गई। गौरतलब है कि सोना पिछले सत्र में सोमवार को 52,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी में मंगलवार को…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): ड्रग्स मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती ने मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई थी। सुनवाई के लिए आज का दिन तय हुआ था, लेकिन आज सुनवाई नहीं हो पाएगी। क्योंकि, मुंबई में तेज बारिश के चलते सड़कों पर पानी जमा हो गया है। ऐसे में हाईकोर्ट में छुट्टी कर दी गई है। रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने बताया कि अब कल सुनवाई होगी। 16 दिन से जेल में बंद रिया की जमानत अर्जी स्पेशल कोर्ट ने 2 बार खारिज कर दी थी। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन…

Read More

खन्ना (वीकैंड रिपोर्ट): ससुराल से तंग आकर एक व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली। मृतक व्यक्ति की पहचान मनदीप सिंह निवासी गौंसला के तौर पर हुई है। पुलिस को दिए बयानों में मृतक मनदीप सिंह के भाई जसवीर सिंह ने बताया कि मेरे भाई का एक साल पहले हरमनजोत कौर निवासी रतनहेड़ी के साथ विवाह हुआ था। विवाह से कुछ समय बाद ही झगड़ा रहने लग पड़ा। मेरे भाई का ससुराल परिवार बिना वजह मनदीप सिंह को तंग परेशान करने लग पड़ा। जिसके चलते उसका भाई परेशान रहने लगा तथा उसने तंग आकर कोई जहरीली चीज खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस…

Read More

शिमला (वीकैंड रिपोर्ट): राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बीएड को चार साल का कर दिया है। पुराने डिग्री धारकों को वर्ष 2030 के बाद शिक्षक की नौकरी नहीं मिलेगी। नई नीति में स्पष्ट किया गया है कि चार वर्ष की बीएड करने वालों को ही नौकरी के लिए पात्र माना जाएगा। इसके लिए जल्द ही प्रदेश के कॉलेजों में फर्स्ट ईयर से ही एजूकेशन विषय को पूरी तरह से शुरू कर दिया जाएगा। तीन साल तक कॉलेज और एक वर्ष की बाद में एजूकेशन विषय की पढ़ाई करने वालों को ही बीएड की डिग्री मिलेगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के इस प्रावधान…

Read More

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) : मंगलवार देर रात मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिशके बाद लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है, सड़कों पर जगह जगह पानी भर गया है. सयान और गोरेगांव में खासे जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है. जबरदस्त बारिश के कारण सयान रेलवे स्टेशन पर कुछ यात्री फंसें हुए थे. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उपनगरीय मुंबई में मंगलवार को 23.4 मिमी की बारिश देखी गई, जोकि सामान्य से 129 फीसदी ज्यादा है. मौसम विभाग ने आज भी मुंबई में भारी बारिश का अनुमान जताया है. https://twitter.com/ANI/status/1308487279984353280?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1308487279984353280%7Ctwgr%5Eshare_3&ref_url=https%3A%2F%2Fkhabar.ndtv.com%2Fnews%2Findia%2Fheavy-rain-in-mumbai-leads-to-flooding-in-several-parts-2299635 बारिश की वजह से मुंबई के इन…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): पोस्ट ऑफिस ग्राहकों को अलग-अलग स्कीम ऑफर करती है। ये स्कीम छोटी अवधि से लेकर बड़ी अवधि तक के रिटर्न ऑफर करती हैं। पोस्ट ऑफिस में निवेश करना ग्राहकों को फायदे के साथ-साथ वित्तीय सुरक्षा भी देता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह सरकार द्वारा संचालित है। पोस्ट ऑफिस की स्कीम में लोग भरोसे के साथ अनपी मेहनत की मोटी और गाढ़ी कमाई निवेश करते हैं। कुछ लोग बचत तो करना जानते हैं लेकिन उसे कहां निवेश करना है इसे लेकर असमंजस की स्थिति में होते हैं। मार्केट में निवेश के कई विकल्प मौजूद हैं लेकिन सही…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में 1498 नए मामले आने के साथ कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या एक लाख के पार जाकर 101341 हो गई। पंजाब सरकार के देर शाम यहां जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज 1498 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। प्रदेश में आज 66 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है जिनमें जालंधर से 11, अमृतसर, लुधियाना व पटियाला से नौ-नौ, गुरदासपुर से छह, बठिंडा, फिरोजपुर व रोपड़ से तीन-तीन, मोगा व मोहाली से दो-दो और फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फजिल्का, कपूरथला, मानसा, मुक्तसर, पठानकोट, संगरूर व तरण तारण से एक-एक व्यक्ति शामिल है। इसके…

Read More