Author: Vandna Verma

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कृषि विधेयकों के खिलाफ देशभर के किसानों ने आज भारत बंद बुलाया है. बंद का सबसे ज्यादा असर पंजाब और हरियाणा में देखने को मिल रहा है. पंजाब में अमृतसर, फरीदकोट समेत कई शहरों में किसान रेलवे ट्रैक पर डेरा जमाए बैठे हैं. किसानों के आंदोलन को देखते हुए रेलवे ने पंजाब जाने वाली 13 जोड़ी ट्रेनों को पंजाब पहुंचने से पहले ही टर्मिनेट कर दिया. इसके अलावा 14 ट्रेनों को कैंसल कर दिया है. मामले से जुड़ी अहम जानकारियां : पंजाब में किसानों ने भारतीय किसान यूनियन और रिवॉल्यूशनरी मार्क्सिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के बैनर…

Read More

नोएडा (वीकैंड रिपोर्ट): ऑनलाइन सामान बेचने वाली कंपनी का सर्वर हैक कर 100 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। कोतवाली फेज-3 पुलिस और साइबर सेल ने बुधवार को सेक्टर-100 से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को सस्ते दर पर मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक सामान बेच रहे थे। खास बात यह है कि आरोपी आधे दाम पर आईफोन देने का भी झांसा देते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 18 लाख नकद, 10 मोबाइल, 5 लैपटॉप, 12 डेबिट कार्ड, 4 आधार कार्ड, 3 पैन कार्ड, 2 इंटरनेट डोंगल,…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना काल की बंदी के बावजूद दिल्ली में बच्चों के गायब होने का सिलसिला नहीं थमा है। बीते आठ महीने में औसतन हर दिन 11 बच्चे घर पर वापस नहीं लौटे। इसमें सबसे ज्यादा बाहरी उतरी जिला से बच्चे गायब हुए। दूसरा नंबर बाहरी जिले का है। इस मामले में सबसे बेहतर स्थिति नई दिल्ली की है। यहां से इस बीच सिर्फ नौ बच्चे गायब हुए हैं। हालांकि, थोड़ी राहत इस बात को लेकर है कि दिल्ली पुलिस हर दिन औसतन सात बच्चों को ढूढ़कर वापस उनके परिजनों से मिला रही है। बच्चों को अगवा करने…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): चुनाव आयोग शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। जिसमें बिहार चुनाव की तारीखों का एलान किया जाएगा। इसके अलावा एक लोकसभा सीट और 64 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों की भी घोषणा की जाएगी। सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस निर्वाचन सदन में नहीं बल्कि विज्ञान भवन में की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि बिहार में तीन चरण में चुनाव करवाए जा सकते हैं। पिछली बार राज्य में पांच चरणों में चुनाव हुए थे। https://twitter.com/ANI/status/1309324670781407232?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1309324670781407232%7Ctwgr%5Eshare_3&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Findia-news%2Felection-commission-hold-press-conference-will-announce-bihar-poll-dates-today-at-12-30 बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव सबसे अलग, अनूठे और चुनौतीपूर्ण होंगे। इसकी वजह…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोना संक्रमण से आज 76 लोगों की मौत हुई जिसके बाद प्रदेश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3066 हो गई है। पंजाब सरकार के देर शाम यहां जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार आज मोहाली में नौ, बठिंडा, जालंधर व कपूरथला में आठ-आठ, लुधियाना में सात, अमृतसर व होशियारपुर में छह-छह, गुरदासपुर व रोपड़ में पांच-पांच, पटियाला व संगरूर में चार-चार, फरीदकोट व तरनतारन में दो-दो और मानसा व शहीद भगत सिंह नगर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में संक्रमण के 1793 नए मामले सामने आए…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत में कोरोना के मामले शुक्रवार को 58 लाख के पार चले गए, जबकि इनमें से 47 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त भी हो चुके हैं। देश में मरीजों के ठीक होने की दर 81.74 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार एक दिन में कोविड-19 के 86,052 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 58,18,570 हो गए। वहीं पिछले 24 घंटे में 1,141 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 92,290 हो गई। आंकड़ों के…

Read More

शुक्रवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष – आज परिवार की सलाह आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगी। आप उनकी हरसंभव मदद करेंगे। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आज आप कुछ नया आजमा सकते हैं। किसी खास मामले पर आपको कुछ खास लोगों से बात करने का मौका मिलेगा। आपको इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए। आज आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। आपको रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे। गाय को रोटी खिलाएं, पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): हंस राज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन की अध्यक्षता में आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था द्वारा एक सप्ताह की ऑनलाइन वर्कशॉप का शुभारम्भ किया गया। इस वर्कशॉप का विषय कोरोना के समय में शान्ति बनाये रखना तथा सफल लीडर कैसे बने था। वर्कशॉप का संचालन आर्ट ऑफ़ लिविंग की फैसिलिटेटर वैशाली पुंज द्वारा किया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने उनका स्वागत किया। वैशाली ने छात्राओं को मानसिक तनाव से निपटने के लिए कई उपाय बताये। इस वर्कशॉप के पहले सेशन साइंस तथा कॉमर्स विभागों के अध्यापकों तथा छात्राओं द्वारा अटेंड किये गए।…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस नॉर्थ कैंपस (मकसूदां) सीटीआईटीआर के ई.सी.ई विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर नवदीप सिंह ने यूवीसी बेस्ड डिसइंफेक्टेंट लैंप विकसित किया। यह आविष्कार अल्ट्रावॉयलेट सी लाइट पर आधारित है जो कि बैक्टीरिया, वायरस और अन्य रोगजनकों के डीएनए को निष्क्रिय कर देता है। इस प्रकार रोग को बढ़ाने और पैदा करने की उनकी क्षमता को नष्ट कर देता है। कभी-कभी सफाई और स्वच्छता उत्पादों में उपयोग किए जाने वाले कठोर रसायनों के विपरीत यह यूवी लैंप पर्यावरण के अनुकूल है। क्योंकि यह भौतिक प्रक्रिया से तैयार होता है रासायनिक प्रक्रिया से नहीं। यूवीसी लैंप व्यापक…

Read More

नाभा (वीकैंड रिपोर्ट): केन्द्र सरकार द्वारा पेश किए गए कृषि विधेयकों के विरोध में प्रदर्शन पर उतरे किसानों द्वारा 24 से 26 सितम्बर तक पंजाब में रेल रोको आन्दोलन की दी गई चेतावनी के मद्देनजर 3 दिन के लिए पंजाब में रेल नहीं चलेंगी। राज्य में चलनी वाली सभी 14 स्पैशल रेलगाडिय़ां को 3 दिन के लिए रद्द कर दिया गया है। रद्द की गई अधिकतर ट्रेनों का आवागमन अम्बाला तक ही होगा। कुछ ट्रेनों के ठहराव और कइयों के रूट बदल दिए गए हैं। खेती बिलों के खिलाफ जहां अलग -अलग राजनीतिक पार्टियों की तरफ से रोष प्रदर्शन किया…

Read More