Author: Vandna Verma

नयी दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे और उसके बाद के 20 साल की इस राजनीतिक यात्रा पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उनके हर वर्ष की एक प्रमुख उपलब्धि पर बुधवार को ‘ हर साल खास है’ की एक श्रृंखला जारी की। गुजरात के चार बार लगातार मुख्यमंत्री रहे श्री मोदी को भाजपा ने 2013 में अपना प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित किया और मई 2014 में उनकी अगुवाई में भाजपा ने लोकसभा चुनाव लड़ा और अपने बूते पूर्ण बहुमत हासिल किया। यह तीन दशकों के बाद पहला मौका था…

Read More

फिरोजपुर (वीकैंड रिपोर्ट): किसान जत्थेबंदी की तरफ से किए जा रहे रेल रोको आंदोलन के कारण रेलवे विभाग की तरफ से चलाईं जा रही रेलवे मंडल की चार रेल गाड़ियां 7 अक्तूबर को भी रद्द रहेंगी। रेलवे मंडल फिरोजपुर के वक्ता ने बताया कि उत्तर रेलवे हैडक्वाटर की तरफ से पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन को देखते हुए सावधानी के लिए कुछ गाड़ियां रद्द कर दी है, जबकि कुछ गाड़ियों को रास्ते में से वापस भेजा जा रहा है। इसी सूची में जम्मूतवी-नई दिल्ली बीच चलने वाली राजधानी गाड़ी नंबर 02425 -02426, अमृतसर-हरदुआरा के बीच चलने वाली स्पेशल गाड़ी…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): अनलॉक-4 के बाद से शहर के डिस्कोथेक और नाइट क्लब को खोलने की मंजूरी मिल गई है। शहर के मध्यमार्ग पर एक बार फिर नाइट लाइफ की रौनक लौट आई है। कोरोना महामारी के बीच डिस्कोथेक और नाइट क्लब को कुछ स्पेशल गाइडलाइंस के साथ खोलने की मंजूरी दी गई थी। लेकिन शहर में अधिकतर डिस्कोथेक और नाइट क्लब में इन गाइडलाइंस का पालन नहीं हो रहा है। इसके अलावा युवाओं को कोरोना महामारी के बीच क्लब और डिस्कोथेक में फ्लेवर हुक्का बार के नाम पर निकोटिन की डोज दी जा रही है। इसी के चलते स्वास्थ्य विभाग…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): ड्रग्स कनेक्शन को लेकर कई दिनों से जेल में बंद बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है. बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिया को सर्शत जमानत दे दी है. वहीं रिया के भाई शोविक और ड्रग पेडलर बासित परिहार की बेल कोर्ट ने रिजेक्ट की है. सुशांत के स्टाफ मैनेजर सैमुअल मिरांडा को भी जमानत मिल गई है. एनसीबी ने कहा है कि जिन्हें भी कोर्ट ने बेल दी है वो उसके खिलाफ अपील करेगी. रिया को मिली सशर्त बेल रिया चक्रवर्ती को 1 लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिली है. रिया को पासपोर्ट जमा करना होगा.…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब के लिए राहत की बात यह है कि अब कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या में गिरावट आ रही है तथा पिछले चौबीस घंटों में राज्य में 38 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज देर शाम जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटों में कोरोना से मरने वालों की संख्या 38 होने के साथ अब तक मरने वालों संख्या 3679 तक पहुंच गई। साथ ही संक्रमित मरीजों की संख्या में भी कमी आई है। राज्य में पिछले चौबीस घंटों में 888 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। बुलेटिन के अनुसार अब पॉजिटिव…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट):  पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 72,049 नए मामले (Covid-19 new cases) सामने आए हैं। इसके साथ ही  देश मे कोरोना के कुल मामले बढ़कर  67 लाख 57 हजार 131 हो गए हैं. बीते 24 घंटों में 986 मरीजों की मौत भी हुई है, जबकि  82,203 मरीज़ ठीक हुए हैं. अब तक देश में  57 लाख से ज़्यादा मरीज़ ठीक हो चुके हैं. देश में कोरोना की रिकवरी रेट अब 85.01% हो गई है. देश में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 13.43% रह गया है.  स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पॉजिटिविटी रेट- 6% पर…

Read More

बुधवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष राशि – आज आपका दिन अच्छा रहेगा आप पिछले सप्ताह से कई चीजों के बारे में चिंता कर रहें हैं आज कोई ऐसा फैसला लेना पड़ सकता है जो शुरू में काफी कठोर लगे लेकिन आपको इस बारे में अपने दिल की सुननी चाहिए ये सोचना है कि अब मुझे क्या करना चाहिए ये नही कि मुझे क्या करना होगा अपने दिल की बात सुनें इससे आपको लाभ होगा आप हमेशा अपने धन…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): जिला जालंधर में कोरोना के बढ़ते मामले लोगों और प्रशासन के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। आज भी जालंधर में 113 नए मामलों की पुष्टि हुई है, जबकि पांच रोगियों की महामारी से मौत हो गई है। कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए लोगों को सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइंस की पालना करनी चाहिए, सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखें और बहुत ज्यादा जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकले और जब निकले तो मुंह पर मास्क अवश्य पहने और थोड़े-थोड़े समय के बाद अपने हाथ साबुन के साथ धोते रहें। Please like our page…

Read More

जालन्धर (वीकैंड रिपोर्ट): बीबीए, बी.कॉम और एमबीए के छात्रों में आईटी स्किल्स विकसित करने के उद्देश्य से इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंस के मैनेजमैंट विभाग द्वारा ‘आईटी स्किल्स फॉर मैनेजमैंट’ विषय पर अंतर्राष्ट्रीय वैबीनार का आयोजन किया गया। वैबीनार में गुरप्रीत थिंद (आर एंड डी टेक लीड, नोकिया, कनाडा) रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित हुए। सेशन की शुरुआत डा. गगनदीप कौर (विभाग प्रमुख) द्वारा रिसोर्स पर्सन के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने कहा कि आईटी स्किल्स टीचिंग और लर्निंग के तरीकों में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह समस्याओं का विश्लेषण और समाधान करने का एक नया तरीका प्रदान करते…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): हंस राज महिला महाविद्यालय के पीजी विभाग बायोइन्फरमेटिक्स के अध्यापकों तथा छात्राओं ने स्प्रिंगर, सिंगापुर के सितम्बर 2020 के एडिशन में एक साथ बुक चैप्टर लिखकर ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करवाई है। एमएससी बायोइन्फरमेटिक्स की कुमारी प्रदीप कौर पाता तथा दीक्षा ठाकुर ने विभागाध्यक्ष डॉ. हरप्रीत सिंह तथा सहायक प्रोफेसर पूर्णिमा के निर्देशन में अनथक प्रयास करते हुए इस काम को पूरा किया। यह बुक चैप्टर ‘कम्प्यूटेशनल मेटजीनोमिक्स:स्टेट ऑफ़ द आर्ट, फैक्ट्स एंड आर्टिफैक्ट्स’ के शीर्षक से किताब में दर्ज किया गया है। इस किताब का शीर्षक ‘मेटजीनोमिक्स : टेक्निक्स, एप्लिकेशन्स, चैलेंजेज एंड ऑप्परच्युनिटीज़’ है! इस चैप्टर में…

Read More