नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी आने के बाद कई लोग अपने डेटा और मैसेज की प्राइवेसी को लेकर चिंतित हैं लेकिन क्या कभी आपने उन लोगों के बारे में सोचा है, जो आपके आस-पास बैठकर आपके प्राइवेट मैसेज को पढ़ लेते हैं। दरअसल, ऑफिस, मेट्रो, बस और घर में कई बार पास में बैठे व्यक्ति आपके मैसेज पढ़ लेते हैं। इससे बचने के लिए आप अपनी वॉट्सऐप चैटिंग पर एक वर्जुअल पर्दा लगा सकते हैं। इस पर्दे का फायदा यह है कि इससे मैसेज सिर्फ आप पढ़ सकेंगे, पास में बैठा आदमी या परिजन उन मैसेज…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली (Moeen Ali) श्रीलंका पहुंचने ही कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) पाए गए थे जिसके बाद उन्हें दूसरे खिलाड़ियों से अलग कर दिया गया था. लेकिन अब इस खिलाड़ी पर एक बड़ी खबर सामने आई है जिसके बाद श्रीलंका की सरकार में हड़कंप मच गया है. दरअसल मोइन अली कोरोना वायरस के नए वेरिएंट से पीड़ित हैं जो कोविड-19 के पुराने रूप से भी ज्यादा खतरनाक है. श्रीलंका के उप प्रमुख महामारी विज्ञानी हेमंथा हैरात ने कोलंबो में पत्रकारों को जानकारी दी कि 33 साल के मोइन अली (Moeen Ali) श्रीलंका में कोरोना…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Samsung आज अपना साल का पहला सबसे बड़ा इवेंट Galaxy Unpacked 2021 आयोजित करने जा रही है। यह एक वर्चुअल इवेंट होगा और कंपनी इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ब्रॉडकास्ट करेगी। सैमसंग इस सीरीज के तहत अपने तीन फोन लॉन्च कर सकती है, जिनके नाम Samsung Galaxy S21, Samsung Galaxy S21+ और Samsung Galaxy S21 Ultra होंगे। इनके साथ ही सैमसंग Galaxy Buds Pro और गैलेक्सी स्मार्ट टैग ब्लूटूथ ट्रैकर को भी लॉन्च किया जा सकता है। इन प्रोडक्ट के संभावित स्पेसिफिकेशन और प्राइस लीक हो चुके हैं। Samsung Galaxy S21 launch time सैमसंग अनपैक्ड…
फिरोजपुर (वीकैंड रिपोर्ट): फिरोजपुर में फरीदकोट रोड पर बने न्यू लकी रेडियो के गोदाम में आज सुबह करीब 2 बजे आग लग गई ,जिससे गोदाम में पड़ा करोड़ों रुपए का इलेक्ट्रॉनिक्स (Electronic) का सामान जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गया है । गोदाम के मालिक मनीष आहूजा ने बताया कि फिरोजपुर छावनी में न्यू लकी रेडियो का शोरूम है और शोरूम का गोदाम (warehouse) फिरोजपुर फरीदकोट रोड पर है। इस गोदाम में वर्लपूल, गोदरेज आदि कंपनियों की करोड़ों रुपए की कीमती इलेक्ट्रॉनिक्स (Electronic ) की आइटमे रखी हुई थी और ग्राहकों को सामान डिलीवर करने के लिए वाहन खड़े…
तरनतारन (वीकैंड रिपोर्ट): सड़क किनारे खड़े रेत से लोड ट्रक (truck) के साथ बैलेरो गाड़ी (Bolero car) के टकराने से 2 व्यक्तियों की मौत गई। फिलहाल थाना चोहला साहिब की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेते हुए अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। गौर हो कि आज जहां लोग लोहड़ी का त्यौहार मनाते हुए नजर आए, वहीं मृतकों के घर इस खबर के पहुंचने पर उनके परिजनों में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार रजिंदर कुमार पुत्र चौधरी कुमार और भारत भूषण पुत्र बलवंत राए निवासी जवाहर नगर मोगा जो कपड़े के व्यापारी थे बैलेरो…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): यात्रियों को लुभाने के लिए इंडियन एयरलाइन स्पाइसजेट (SpiceJet) ने स्पेशल ऑफर की पेशकश की है. विमानन कंपनी के इस ऑफर की शुरुआत बुधवार यानी 13 जनवरी से हो चुकी है. स्पाइसजेट ने इस खास ऑफर के बारे में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी है. बता दें कि कोरोना महामारी के प्रकोप के बीच विमान से यात्रा करने वालों की संख्या में भारी कमी आई है लिहाजा अब कंपनी ने उन्हें लुभाने के लिए सस्ते ऑफर पेश किए हैं. 17 जनवरी तक जारी रहेगा स्पेशल ऑफर दरअसल, SpiceJet यात्रियों को अट्रैक्ट करने के लिए Book…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): 26 जनवरी को देशभर में गणतंत्र दिवस (The Republic Day) मनाया जाएगा. हर साल होने वाली परेड में छात्र हिस्सा लेते हैं. रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि दिल्ली के चार स्कूलों के कुल 321 छात्र और कोलकाता के 80 लोक कलाकार राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कलाकारों का चयन कोलकाता के ईस्टर्न जोनल कल्चरल सेंटर से किया गया है और छात्रों का चयन DTEA सीनियर सेकेंडरी स्कूल, माउंट आबू पब्लिक स्कूल, विद्या भारती स्कूल, गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से किया…
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट): दसवीं और बारहवीं की वार्षिक परीक्षा की तारीख घोषणा के बाद अब पी.एस.ई.बी. (PSEB) ने आठवीं और पांचवीं कक्षा की डेटशीट (Datesheet) भी घोषित कर दी है। बोर्ड की ओर से जारी सूचना के मुताबिक आठवीं की परीक्षा 22 मार्च से शुरू होकर 7 अप्रैल तक चलेंगी। जबकि पांचवीं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से लेकर 23 मार्च तक चलेंगी। बोर्ड ने बताया है कि 5वीं के प्रैक्टिल पेपर 24 से 27 मार्च तक चलेंगे वहीं 8वीं के प्रैक्टिल पेपर 8 अप्रैल से लेकर 19 अप्रैल तक स्कूल स्तर पर ही लिए जाएंगे।
फरीदकोट (वीकैंड रिपोर्ट): विजीलैंस की टीम ने फाजिल्का के सेल टैक्स इंस्पैक्टर को 40 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है, जबकि दूसरा आरोपी ई.टी.ओ. फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। विजीलैंस के एस.एस.पी. परमजीत सिंह विर्क ने बताया कि दीपक गोयल ने विजीलैंस मोगा के डी.एस.पी. केवल कृष्ण के पास शिकायत की थी कि उसके पिता अशोक कुमार की फरीद एंटरप्राइजेज (Farid Enterprises) नाम से खिलौने बनाने की फैक्टरी फरीदकोट में है। 6 जनवरी को लुधियाना से 45 क्विंटल प्लास्टिक दाना कैंटर में फरीदकोट लाते समय मोबाइल विंग फाजिल्का के ई.टी.ओ. राजीव पुरी ने बिल…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): प्रयागराज कुंभ (Kumbh 2021) में 14 जनवरी को मकर संक्रांति (Makar Sankranti) पर पहला शाही स्नान शुरू हुआ. आपको बता दें, इस साल कोरोनावायरस को देखते हुए कुंभ का भव्य आयोजन नहीं किया जा रहा है. हिन्दू धर्म में कुंभ मेले (Kumbh Mela 2021) का विशेष महत्व है. इस मेले में करोड़ों तीर्थयात्री हिस्सा लेते हैं. इसे दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक सम्मेलन भी कहा जाता है. इस बार कुंभ मेले का आयोजन 14 जनवरी से हरिद्वार (Haridwar Kumbh 2021) में किया जा रहा है. मकर संक्रांति के दिन कुंभ स्नान का विशेष महत्व होता है.…
